देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

अपर निदेशक ने कहा कोविड के साथ ही बाल, प्रजनन, मातृ, किशोर स्वास्थ्य, क्षय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य मुद्दों पर भी अपना ध्यान केंद्रित करना है।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 09 2022 Updated: February 09 2022 02:58
0 31363
स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी  डिवीजनल हेल्थ पार्टनर फोरम की बैठक में अधिकारीगण।

लखनऊ। डिवीजनल हेल्थ पार्टनर फोरम की बैठक मंगलवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मण्डल के अपर निदेशक डा. (मेजर) जीएस बाजपेयी की अध्यक्षता में लखनऊ मण्डल अपर निदेशक कार्यालय सभागार में हुई |

अपर निदेशक ने जनपद में काम कर रहीं स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाओं से उनका संक्षिप्त परिचय लिया और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की | उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से ही हम स्वास्थ्य के मुद्दों पर प्रगति कर सकेंगे | 

उन्होंने कहा कि कोविड के साथ ही हमें अन्य स्वास्थ्य मुद्दों जैसे नवजात, बाल, प्रजनन, मातृ ,किशोर स्वास्थ्य, क्षय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य मुद्दों पर भी अपना ध्यान केंद्रित करना है ताकि इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य को हम प्राप्त कर पाएं |

डा. बाजपेयी ने कहा कि क्षय उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत हमें क्षय रोग पर हर बैठक में बात करनी है ताकि लोग इसको लेकर जागरूक हों और अपना सहयोग दें | यह एक जनआन्दोलन है जिसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिये ताकि प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हम समय से पूरा कर पाएं |     

 बैठक में संयुक्त निदेशक डा. आलोक रंजन, डा . वीके वर्मा, डिवीजनल सर्विलांस ऑफिसर, डा. शैलेश परिहार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मण्डल प्रबंधक राजाराम यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय मॉनिटरिंग एंड एवोल्यूशन ऑफिसर राहत, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पॉपुलेशन सर्विस इंटरनेशनल (पीएसआई), यूएनडीपी,  उत्तर प्रदेश तकनीकी सहायक इकाई (यूपीटीएसयू), सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफआर) ,   फैमिली प्लानिंग इंडिया, पाथ, सीईएल, आई-पास, सीआरएस, बिहेवियर इनसाइड और सीएसबीएस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मिजिल्स के टीकाकरण के दौरान बच्चों की मौत, तीन सदस्यीय टीम पहुंची अस्पताल

मिजिल्स के टीकाकरण के दौरान बच्चों की मौत, तीन सदस्यीय टीम पहुंची अस्पताल

विशेष संवाददाता August 26 2023 49226

मिजिल्स और जापानी इंसेफेलाइटिस के टीकाकरण के दौरान तीन बच्चे की मौत मामले कि जांच को लेकर राज्य कार्

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने की मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे से सावधानी बरतने की अपील

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने की मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे से सावधानी बरतने की अपील

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 2583

मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों की सक्रियता बढ़ जाती है, ऐसे में अस्पताल ने लोगों से समय रहते सतर्क रह

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

रंजीव ठाकुर September 15 2022 18785

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

रंजीव ठाकुर August 16 2022 46553

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते है लेकिन खाली बेड ना मिलने की व

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार

आरती तिवारी July 13 2023 32082

यूपी के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार है। वहीं अ

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल ने गॉल ब्लॉडर कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 55485

डॉ अंकुर ने बताया कि उसे गाल ब्लैडर का कैंसर है, इसका आपरेशन करना होगा। तब मरीज ने सरकारी हॉस्पिटल म

कोवैक्सीन के मुकाबले कोविशील्ड लेने वालों में इम्यूनिटी ज्यादा: स्टडी

कोवैक्सीन के मुकाबले कोविशील्ड लेने वालों में इम्यूनिटी ज्यादा: स्टडी

एस. के. राणा January 08 2023 26440

कई केंद्रों के एक अध्ययन के अनुसार ‘कोवैक्सीन’ टीका लगवाने वालों की तुलना में ‘कोविडशील्ड’ लेने वाले

मेदांता मे कैंसर के निदान-उपचार में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विचार-विमर्श

मेदांता मे कैंसर के निदान-उपचार में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विचार-विमर्श

हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 1078

मेडिकल ऑन्कोलॉजी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सहित कैंसर उपचार से संबंधित विभिन्न विशेषज्ञताओ

पिंपल्स के दाग मिटाने के लिए आजमाएं बेसन का ये घरेलू नुस्खा

पिंपल्स के दाग मिटाने के लिए आजमाएं बेसन का ये घरेलू नुस्खा

श्वेता सिंह September 22 2022 34394

हर घर के किचन में बेसन आसानी से मिल जाता है और यह बेसन हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। य

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट वन-शॉट अब बाज़ार में उपलब्ध, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने दी मंज़ूरी

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक लाइट वन-शॉट अब बाज़ार में उपलब्ध, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने दी मंज़ूरी

आनंद सिंह February 05 2022 30483

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की विषय विशेषज्ञ समिति ने रूस के स्पुतनिक लाइट वन-शॉट कोरोना वैक्सीन

Login Panel