देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

माइग्रेन के दर्द को तुरंत ठीक करती हैं ये देसी चीज, बिना दवा ​लिए सही होगा माइग्रेन

माइग्रेन का अटैक आने के दौरान कुछ लोगों को मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है, जबकि कुछ लोगों में तेज प्रकाश के कारण माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है। माइग्रेन के दर्द को कम करने या इससे छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं।

श्वेता सिंह
September 07 2022 Updated: September 07 2022 18:33
0 31698
माइग्रेन के दर्द को तुरंत ठीक करती हैं ये देसी चीज, बिना दवा ​लिए सही होगा माइग्रेन प्रतीकात्मक चित्र

माइग्रेन एक ऐसा सिर दर्द है जो आमतौर पर सिर के एक हिस्से में महसूस होता है। माइग्रेन का दर्द कुछ घंटों से लेकर पूरे दिन आपको परेशान कर सकता है। माइग्रेन का दर्द (Migraine Pain) बहुत ही पीड़ादायक और असहनीय होता है। माइग्रेन का अटैक आने के दौरान कुछ लोगों को मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है, जबकि कुछ लोगों में तेज प्रकाश के कारण माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है। माइग्रेन के दर्द को कम करने या इससे छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं।

माइग्रेन के दर्द को कम करने के 3 आयुर्वेदिक घरेलू उपाय - Migraine Home Remedies 

इसके बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से साझा किया है कि माइग्रेन के दर्द को कम करना बहुत आसान है हमारे किचन में ही कई ऐसे फूड हैं जो माइग्रेन (Migraine) के दर्द से निपटने में मदद करते हैं।


1. भीगी हुई किशमिश - Soaked Raisins For Migraine

माइग्रेन (Migraine) में भीगी हुई किशमिश खाने से दर्द को आराम मिलता है। सुबह सबसे पहले हर्बल चाय पीने के बाद 10 से 15 किशमिश (भीगी हुई) खाने से आपको सिरदर्द में राहत मिलेगी। किशमिश को 1 दिन पहले पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाएं। भीगी हुई किशमिश (Raisins) को लगातार 12 सप्ताह तक लिया जाना चाहिए। इससे बढ़े हुए वक्त के साथ-साथ शरीर में जमा अतिरिक्त पित्त को भी कम करता है और माइग्रेन से जुड़े सभी लक्षणों जैसे- एसिडिटी (acidity) , मतली, जलन, सिर दर्द (headache) आदि को शांत करता है।


2. जीरा इलायची चाय - Cumin-Cardamom Tea For Migraine

जब माइग्रेन के लक्षण गंभीर हैं तो लंच या डिनर के 1 घंटे बाद जीरा इलायची चाय का सेवन किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा गिलास पानी में उसमें एक छोटा चम्मच जीरा और एक इलायची (Cardamom) डालकर 3 मिनट तक उबालें और फिर इसे छान लें और चाय का आनंद लेते हुए माइग्रेन के दर्द को शांत करें।


3. देसी गाय का घी - Cow Ghee For Migraine

शरीर और मस्तिष्क में अतिरिक्त पित्त को संतुलित करने के लिए गाय का घी सबसे बेहतर माना जाता है। देसी घी का उपयोग आप भोजन में रोटी चावल सब्जी के साथ कर सकते हैं सोते समय दूध के साथ मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा माइग्रेन की कुछ जड़ी-बटियों  जैसे ब्राह्मी, शंखपुष्पी आदि में मिलाकर सेवन किया जाता है। देसी घी का प्रयोग नस्य (नासिका छिद्रों में 2-2 बूंद देसी घी डालना) में भी किया जा सकता है। यह भी माइग्रेन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 34953

मरीजों के फीडबैक के आधार पर दवा काउंटर, पैथोलॉजी जांच काउंटर व अन्य संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दि

हृदय रोग: चरक संहिता पर एक साथ शोध करेंगे मेडिकल साइंस और आयुर्वेद

हृदय रोग: चरक संहिता पर एक साथ शोध करेंगे मेडिकल साइंस और आयुर्वेद

रंजीव ठाकुर July 20 2022 60288

मौजूदा जीवनशैली तमाम रोगों के साथ हार्ट डिजीज को बड़े पैमाने पर साथ लेकर आ रही है। मॉडर्न मेडिकल साइं

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सुंदर शरीर, आकर्षक चेहरा और परफेक्ट फिगर पाने के लिए खाएं सलाद

सौंदर्या राय February 20 2022 51264

सलाद शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ सुन्दर भी बनाये रखता है। फलों और सब्ज़ियों में विटामिन, खनिज, फाइबर

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 1855

पुस्तक के लेखक सुनील कुमार यादव जो Chief Pharmacist डॉ. एसपीएम सिविल हॉस्पिटल लखनऊ एवं एक प्रतिष्ठि

कैडिला हेल्थकेयर के शुद्ध लाभ में 41% की वृद्धि राजस्व 527 करोड़ रुपये बढा।

कैडिला हेल्थकेयर के शुद्ध लाभ में 41% की वृद्धि राजस्व 527 करोड़ रुपये बढा।

हे.जा.स. February 06 2021 38102

कंपनी ने दवा व्यवसाय में 21%, उपभोक्ता कल्याण व्यवसाय में  16% और वेटनरी दवाओं के व्यवसाय में 17% की

ह्रदयरोग संस्थान कानपुर में पैरामेडिकल छात्रों को बाटें गए टेबलेट

आरती तिवारी August 31 2022 29190

हृदय रोग संस्थान में मंगलवार को पैरामेडिकल छात्रों को सम्मानित किया गया। 61 छात्रों को टेबलेट देकर स

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रंजीव ठाकुर June 01 2022 47387

उन्होंने बताया आज प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भी भेजा है जिसमे इस बात का उनसे अनुरोध किया है कि तम्

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का किया उद्घाटन

एस. के. राणा February 11 2023 30067

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडव

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हे.जा.स. January 19 2021 20979

कोर्ट ने इस विज्ञापन के जरिए हुए चयन को भी निरस्त करते हुए प्रदेश सरकार को संबंधित कानून के तहत नया

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

विश्व स्तनपान सप्ताह: महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता पैदा करने का अभियान

लेख विभाग August 02 2022 48334

स्तनपान बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने का ये सबसे अच्छा माध्यम है। ये

Login Panel