देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने स्थगित किया कार्य बहिष्कार और हड़ताल

एक दिन की हड़ताल और कार्य बहिष्कार के बाद किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं और बुधवार सुबह 8 बजे से ओपीडी समेत सारी सुविधाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।

रंजीव ठाकुर
September 07 2022 Updated: September 07 2022 17:40
0 33836
केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने स्थगित किया कार्य बहिष्कार और हड़ताल प्रतीकात्मक चित्र, केजीएमयू

लखनऊ। एक दिन की हड़ताल और कार्य बहिष्कार के बाद किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं और बुधवार सुबह 8 बजे से ओपीडी समेत सारी सुविधाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। मंगलवार को पूरा दिन कार्य नहीं हो पाया था जिससे हज़ारों मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा था।

 

35 कैडर के पुनर्गठन की मांग को लेकर केजीएमयू कर्मचारी परिषद (KGMU Employees Council) की हड़ताल और कार्य बहिष्कार के कारण मंगलवार को पूरा दिन कार्य नहीं हो पाया था। इसके बाद परिषद के पदाधिकारियों और प्रमुख सचिव (Principal Secretary) चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) तथा केजीएमयू कुलपति (KGMU VC) के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनी थी।

 

मंगलवार सुबह से ही केजीएमयू कर्मचारी परिषद के कर्मचारियों ने ओपीडी (OPD) के अंदर बैठकर दिनभर हड़ताल (strike in KGMU) की थी। केजीएमयू कुलसचिव (KGMU registrar) आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संविदा और आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों को काम करने के लिए आदेश जारी किया था लेकिन वे भी परिषद के कर्मचारियों के साथ रहे जिससे  हज़ारों मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा था।

 

कर्मचारियों की नाराजगी के बाद ओपीडी पर ताला लगा दिया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) का एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा कि केजीएमयू में कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री (CM Yogi) से बात की गयी है। जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा लेकिन कर्मचारी नहीं माने थें।

 

बहरहाल, केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने अधिकारियों द्वारा एक महीने में 35 कैडर के पुनर्गठन (restructuring 35 cadres) का शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया है जिसको लेकर कर्मचारी नेता मान गए (postponed work boycott) और केजीएमयू में पहले की तरह कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को कर्मचारी काम पर वापस (strike postponed) लौट आए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पिछले एक महीने में चीन की 40% आबादी कोरोना संक्रमित हुई

पिछले एक महीने में चीन की 40% आबादी कोरोना संक्रमित हुई

हे.जा.स. January 09 2023 25754

कोरोना संक्रमण चीन में तबाही मचा रहा है। चीन की कुल जनसंख्या में से करीब 40 प्रतिशत लोग कोरोना संक्र

बीजेपी विधायक ने निकाली नेत्रदान जागरूकता रैली

आरती तिवारी August 31 2022 29639

केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है, इसी कड

टैटू का शौक बना घातक, फैला रहा हेपेटाइटिस-सी और HIV

टैटू का शौक बना घातक, फैला रहा हेपेटाइटिस-सी और HIV

एस. के. राणा July 31 2023 38887

पूर्वांचल के एस्म कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल और पं दीनदयाल उपाध्य

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

लेख विभाग September 08 2021 30266

कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा पाया गया है। इसके चलते

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत

अनिल सिंह January 11 2023 28656

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण महाअभिया

मई में देश से फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 10% बढ़ा और आयात 15% घटा 

मई में देश से फार्मास्यूटिकल्स निर्यात 10% बढ़ा और आयात 15% घटा 

विशेष संवाददाता June 18 2022 31398

भारत के शीर्ष 5 फार्मा निर्यात गंतव्य यूएस, यूके, दक्षिण अफ्रीका, रूस और नाइजीरिया हैं। अप्रैल और मई

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

अबुज़र शेख़ November 22 2022 23707

पीरामल फाउंडेशन की मदद से इस कमांड सेंटर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्थापित किए जाने

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

समाज के बदले नज़रिये का दर्द छलका, बोले डॉ सिंह दबाव में हैं चिकित्सक

आनंद सिंह April 08 2022 40354

डा. सिंह ने कहा कि आज का इलाज महंगा इसलिए हो गया क्योंकि अब जांच और इलाज महंगे हो गए। मशीनें महंगी आ

गर्भपात के बाद बरतें ये सावधानियां

गर्भपात के बाद बरतें ये सावधानियां

लेख विभाग October 03 2022 48199

गर्भपात के बाद की सावधानियां जिनका एक महिला को पालन करना चाहिए, उन्हें तीन वर्गों में बांटा जा सकता

मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता के मूल सिद्धान्तों का पालन करने की अपील किया

मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता के मूल सिद्धान्तों का पालन करने की अपील किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2022 26264

डेंगू मादा प्रजाति एडिज एजिप्टाई नामक मच्छर से फैलता है। इसके अंडे एक वर्ष तक जीवत रह सकते हैं। सूखा

Login Panel