देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इतना ही नहीं मौसम में वायरस को तेजी से बढ़ने और फैलने में मदद कर रहा है।

विशेष संवाददाता
September 07 2022 Updated: September 07 2022 17:49
0 30929
बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय प्रतीकात्मक चित्र

बेंगलुरू। बीते कुछ महीनों में जब से ऑफिस और स्कूल फिर से खुले हैं बच्चों और नौकरीपेशा लोगों की जिंदगी वापस से पटरी पर लौटी है। ठीक पहले की तरह लोगों से सीखना, खेल-कूद और स्कूल के बाद की गतिविधियां फिर से शुरू हो चुकी हैं। बहुत से परिवार वापस से अपनी पुरानी जिंदगी पाकर जहां पहले से खुश महसूस कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों के लिए अपने बच्चों को वापस स्कूल भेजना एक चुनौती बन चुका है। लोगों के सामने फ्लू, स्वाइन फ्लू, वायरल, कोविड जैसी बीमारियों का खतरा अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरा रहा है।


बीते कुछ हफ्तों में बेंगलुरू (Bengaluru) के डॉक्टरों ने शहर में बच्चों के बीच सांस संबंधी इंफेक्शन के मामलों में वृद्धि दर्ज की है। बारिश के मौसम के दौरान लो इम्यूनिटी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चें (children) आमतौर पर सांस संबंधी इंफेक्शन का शिकार होते हैं लेकिन बीते दो वर्षों की तुलना में इस साल मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। स्कूल (school) का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन (infection) होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इतना ही नहीं मौसम में वायरस को तेजी से बढ़ने और फैलने में मदद कर रहा है। शहर के बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इसी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।


बेंगलुरू के राधाकृष्णा मल्टीस्पेशालियाटी हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) डॉ. बी.के विश्वनाथ भट ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम बच्चों में वायरल और बैक्टीरियल दोनों प्रकार के इंफेक्शन (infection) के मामलों में वृद्धि देख रहे हैं। बच्चों में एच1एन1 (H1N1) के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। बच्चों में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण - 

1- सर्दी

2- छींक (sneeze)

3- बुखार (Fever)

4- भूख न लगना 

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सांस संबंधी इंफेक्शन का समय पर इलाज न किया जाए तो ये निमोनिया और प्लूरल कैविटी (फेफड़ों की सरंचना) में पस जैसी परेशानियों का कारण बन सकता है। इस तरह के मामलों में बच्चे को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत तक आ जाती है और उसका इलाज (treatment) लंबा चलता है। उन्होंने कहा कि हम इस इंफेक्शन की वजह से बहुत से बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर चुके हैं।

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

एस. के. राणा December 30 2021 39620

इधर कोरोना के मामले में भी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 13,154 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

शख्स को एक साथ हुआ एड्स, कोरोना और मंकीपॉक्स; शोधकर्ता हुए हैरान

शख्स को एक साथ हुआ एड्स, कोरोना और मंकीपॉक्स; शोधकर्ता हुए हैरान

हे.जा.स. August 25 2022 35726

मरीज़ ने स्पेन की यात्रा की थी। अपनी 5 दिनों की यात्रा के दौरान उसने एक पुरुष के साथ बिना कंडोम के सं

चश्मे में पॉवर, ग्लासेस, लेन्सेस और फ्रेम की क्या होती है अहमियत, जानिये ऑप्ट्रोमैटिस्ट से

रंजीव ठाकुर August 23 2022 124888

पॉवर डिसाइड हो जाने के बाद ग्लास का क्या रोल होता है क्योंकि ग्लासेस की कीमतों में काफी अंतर होता है

लापरवाही: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी

लापरवाही: एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी

विशेष संवाददाता March 23 2023 34319

बच्चों के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही

दुनिया में ओमिक्रोन और डेल्टा का रिकाम्बिनेंट वायरस तेजी से फैल रहा: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन

दुनिया में ओमिक्रोन और डेल्टा का रिकाम्बिनेंट वायरस तेजी से फैल रहा: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन

एस. के. राणा March 15 2022 34999

देश दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर का असर अब कम हो गया है, लेकिन विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य स

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी  एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

रंजीव ठाकुर August 24 2022 27392

उपचार में उपहार को लेकर डॉक्टर्स और दवा व्यापारी आमने-सामने है। अब इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट को करना

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी के निर्देश।

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी के निर्देश।

हुज़ैफ़ा अबरार December 14 2021 29185

प्रदेश की 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी पर सुविधाएं दुरुस्त रखने, 73000 निगरानी समितियों को सक्रिय रहने

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

आरती तिवारी August 07 2023 38189

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गाज गिरी है। जिसके बाद संचालक के पिता की बौखलाहट सामने आयी है। बता दे कि पूरा

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोधक रोगजनक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए टीका जरुरी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. July 15 2022 32391

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की मौन महामारी से निपटने के लिए ज्यादा वैक्सीन डेवलेप क

कोरोना संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरोधक क्षमता नौ महीने, टीके से छह महीने और हाइब्रिड इम्यूनिटी दस महीने तक असरदार

कोरोना संक्रमण से उत्पन्न प्रतिरोधक क्षमता नौ महीने, टीके से छह महीने और हाइब्रिड इम्यूनिटी दस महीने तक असरदार

हे.जा.स. December 31 2021 30900

आईसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने कहा कि संक्रमण से तीन प्रकार से प्रतिरोधकता पैदा होती है।

Login Panel