












































एरा मेडिकल कालेज लखनऊ
लखनऊ। एरा मेडिकल कालेज लखनऊ में शुक्रवार को लक्ष्य से अधिक कोरोना का टीका लगवाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने रिकार्ड बनाया है। प्रदेश में पहली बार किसी निजी मेडिकल कालेज ने लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया है। शुक्रवार को एरा लखनऊ मेडिकल कालेज में कुल 7 बूथों पर 875 स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकारण का लक्ष्य रखा गया था, इसके सापेक्ष लक्ष्य से अधिक 994 स्वास्थ्य कर्मियों यानि 113.6 प्रतिशत हेल्थ वर्कर्स ने टीका लगवाया।
एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को भी वैक्सीनेशन उत्सव थींम अभियान संचालित किया गया, जिसमे बढ़ चढ़ कर स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को एरा में कई वरिष्ठï चिकित्सकों ने टीका लगवाया, खासतौर पर 75 वर्ष से अधिक उम्र के एमेरिटस की उपाधि प्राप्त प्रोफेसर जीवन प्रकाश और प्रोफेसर सावित्री ठाकुर ने खुद टीका लगवाकर साफ तौर पर संदेश दिया कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह टीकाकरण अभियान भी अन्य बीमारियों के टीके जैसा है। सावित्री ठाकुर शहर की प्रसिद्घ चाइल्ड स्पेशलिस्ट, उन्होंने पिछले 50 वर्ष में विभिन्न संस्थानों को अपनी सेवा दी है। एरा लखनऊ मेडिकल कालेज की वे प्रधानाचार्य भी रह चुकी है। वर्तमान में वे एरा में मेडिकल एजूकेशन वभाग में प्रोफेसर है। प्रोफेसर जीवन प्रकाश भी शहर के प्रतिष्ठिïत चिकित्सक हैं। इस मौके पर सावित्री ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि कुछ करो या न करो अपने परिवार और दूसरों के लिए टीका जरुर लगवाओ। एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ चंदेल ने बताया कि एरा लखनऊ मेडिकल कालेज में शुक्रवार को अबतक का सर्वाधिक टीकाकरण किया गया है। प्रदेश में अभी तक किसी निजी मेडिकल कलेज में इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण नहीं हुआ है। लखनऊ में भी यह एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन अन्य टीकों की तरह हैए कोरोना वैक्सीनेशन भी एक सामान्य प्रकिया है। वैक्सीन की कोरोना से बचाव का एक मात्र विकल्प हैए इसलिए लोगो को अपनी बारी पर आवश्यक रूप से कोरोना का टीका लगवाना चाहिए।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
मलेरिया निरीक्षकों की टीम जिले में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों की स
अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व
मंडलायुक्त ने अस्पतालों में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चि
सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्
स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हो सकते हैं। उपराष्ट्रपति कार्यालय
सुनीता अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि वह खुद भी टीबी से पीड़ित रह चुकी हैं।क्षय रोग के दौरान उनके म
डॉ. पवार ने कहा कि महामारी की रोकथाम, उसके लिये तैयारी और कार्रवाई के लिये विभिन्न प्रकार के अनेक से
देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को
जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण महाअभिया
दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर

COMMENTS