











































प्रतीकात्मक
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर के तत्वावधान में आज, 1 अप्रैल को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कैंडल मार्च के जरिये गोरखपुर के डॉक्टर दौसा की महिला चिकित्सक डा. अर्चना शर्मा (Dr. Archana Sharma) की खुदकुशी का विरोध करेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गोरखपुर (Indian Medical Association Gorakhpur) का मानना है कि अगर पुलिस राजनेताओं के दबाव में आकर एकतरफा और अनुचित कार्रवाई नहीं करती तो आज डा. अर्चना आज जीवित होतीं। पुलिस ने न तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया और न ही मानवाधिकार के नियमों का ध्यान रखा।
आइएमए गोरखपुर के अध्यक्ष डा. शिवशंकर शाही ने यहां जारी बयान में कहा कि आइएमए गोरखपुर, आइएमए राजस्थान के साथ निरंतर संपर्क में है और उनके निर्देशों को फालो कर रहा है।
डा. शाही ने बताया कि कैंडल मार्च (candle march) शाम साढ़े 6 बजे सीतापुर अस्पताल शुरू होगा। सड़क मार्ग से जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा। जहाँ जिलाधिकारी गोरखपुर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
गौरतलब है कि बीते दिनों आइएमए, गोरखपुर ने बैठक कर तय किया था कि अब चिकित्सकों पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा। बीते बुधवार की शाम आईएमए कार्यालय में आकस्मिक सभा में डॉक्टर शिव शंकर शाही ने कहा था कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, यदि किसी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगता है तो जब तक विशेषज्ञ चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा जांच न हो जाए, तब तक उस डॉक्टर पर एफआईआर नहीं हो सकता लेकिन, राजस्थान में तो उल्टा ही हो गया।
बिना किसी जांच के चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। यह अनुचित है। यह चिकित्सकों का उत्पीड़न है। आईएमए ऐसे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उसी बैठक के बाद प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डा. आर एन सिंह ने इस संवाददाता से बातचीत में कहा था कि राजनेता ऐसी स्थिति में भी आपदा में अवसर तलाशेंगे तो यह लोकतंत्र के मुख पर गहरी कालिख पोतना ही कहलाएगा। नेता मौत पर राजनीति नहीं करने की बात तो करते हैं पर असल जिंदगी में उनकी कथनी और करनी अलग हो जाती है। मौत किसी की भी हो, बहुत दुखद है पर चिकित्सक अपना काम करते रहें, ऐसा माहौल बनाना होगा।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1253
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1071
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 546
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 518
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73498
लखनऊ में डेंगू का प्रकोप जारी है। बीते दिन 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के
एचआईआईएमएस का मुख्य उददेश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए पारंपरिक उप
अस्थमा रोग एक एलर्जी है और ये एलर्जी किसी को धूल, पराग, जानवरों के फर, वायरस, हवा के प्रदूषक आदि से
अपने प्रियजन को खोने की इस कठिन एवं भावनात्मक घड़ी में परिवार ने असाधारण साहस और मानवता का परिचय देते
पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। बैली फैट यानी आपकी कमर के आसपास जमी चर्बी है।
महावीर कैंसर संस्थान ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने बच्चों के लिए एक सभी स
आज सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना व
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से 5 किलोमीटर के दायरे में यदि किसी को भी दिल का दौरा पड़ता है तो म
भर्ती मरीज मीरा पांडेय उम्र लगभग 55 वर्ष के उपचार हेतु टी.बी. सप्रू हॉस्पिटल प्रयागराज के रक्तकोश द्
2-DG कोरोना वायरस को रोकने में मदद करती है। इसके आधार पर DCGI ने मई 2020 में फेज-II ट्रायल्स करने की

COMMENTS