देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी लम्बे समय से विभिन्न विभागों के कर्मियों के एकीकरण की मांग कर रहे थे जिसमे सेवा नियमावली समान रखने की भी मांग थी। अब शासन ने इसको लेकर प्रस्ताव भेज दिया है।

रंजीव ठाकुर
September 06 2022 Updated: September 06 2022 16:19
0 27784
स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी लम्बे समय से विभिन्न विभागों के कर्मियों के एकीकरण की मांग कर रहे थे जिसमे सेवा नियमावली समान रखने की भी मांग थी। अब शासन ने इसको लेकर प्रस्ताव भेज दिया है।

 

स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) के निदेशक प्रशासन डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में बनी पांच सदस्यीय कमेटी ने शासन को प्रस्ताव भेजा है कि स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का एकीकरण कर दिया जाए। सभी कर्मियों की सेवा नियमावली एक हो और नियुक्ति प्राधिकारी भी एक ही रहे।

 

भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार पहले चरण में स्वास्थ्य महानिदेशालय (DG Health), परिवार कल्याण महानिदेशालय (Family Welfare) और राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान (Family Welfare Training Institute) के कर्मियों का एकीकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में जिलों के कर्मियों को शामिल किया जाएगा।

 

इस एकीकरण से सेवा नियमावली (service manual) चार के बजाय एक हो जाएगी और वेतन-भत्ते (salary and allowance) पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एक सेवा नियमावली बनने से वरिष्ठता सूची भी एक हो जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी (health workers) लम्बे समय से यह मांग कर रहें थे। इससे कर्मियों के बीच लम्बे समय से चल रहा विवाद भी समाप्त होने की उम्मीद है।

 

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन डॉ राजा गणपति आर (Dr. Raja Ganpati R) ने कहा कि एकीकरण के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मिले निर्देश के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

अभी तक स्वास्थ्य विभाग में लिपिक संवर्ग (clerical cadre) में करीब पांच हजार से अधिक कर्मी हैं। इनकी सेवा नियमावली और नियोक्ता अलग-अलग हैं। वरिष्ठता सूची अलग-अलग बनती है। एकीकरण से महानिदेशालय के कर्मी जिलों में और जिलों के कर्मी महानिदेशालय में तैनात किए जा सकेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अमेरिका में गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म, चारो तरफ विरोध 

अमेरिका में गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म, चारो तरफ विरोध 

हे.जा.स. June 25 2022 38225

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अमेरिका के आधे से अधिक राज्यों में गर्भपात कानून पर रोक लग जाएगा। सुप्र

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 33940

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान अनुकरणीय: डॉ. मनसुख मंडाविया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान अनुकरणीय: डॉ. मनसुख मंडाविया

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2022 70488

प्रदेश से टी.बी. उन्मूलन के लिए टी.बी. रोगियों को उनके स्वस्थ होने तक पोषण और चिकित्सा की समुचित देख

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दुनिया को चेताया।

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने दुनिया को चेताया।

हे.जा.स. October 25 2021 36844

कोरोना महामारी तब समाप्त होगी, जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी। यह हमारे हाथ में है।

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट ना के बराबर

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट ना के बराबर

रंजीव ठाकुर July 28 2022 45283

प्रदेश में बड़े चिकित्सा संस्थानों के होते हुए भी न्यूरो सर्जरी के मरीजों को भटकना पड़ता है और लम्बी व

आंध्र प्रदेश में ई-स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़े 1 करोड़ लोग

आंध्र प्रदेश में ई-स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़े 1 करोड़ लोग

विशेष संवाददाता September 26 2022 25315

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर से डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत होगा। मरीज को अब देश में कहीं भ

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

एस. के. राणा December 22 2021 28606

यह सामने आया है कि कोरोना के स्पाइक जीन में हुए म्यूटेशन की वजह से वैक्सीन की प्रभावशीलता में थोड़ी

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 36805

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

तम्बाकू छोड़ें, बीमारियों से बचें: डा. राजेन्द्र

तम्बाकू छोड़ें, बीमारियों से बचें: डा. राजेन्द्र

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2022 40325

तंबाकू उन्मूलन केंद्र की परामर्शदाता डा. रजनीगंधा ने बताया कि केंद्र पर न केवल काउंसलिंग की जाती है

अंग ट्रांसप्लांट के मरीज़ों को सुरक्षा देता है कोविड टीकाकरण।

अंग ट्रांसप्लांट के मरीज़ों को सुरक्षा देता है कोविड टीकाकरण।

लेख विभाग August 18 2021 41116

जिन व्यक्तियों का ऑर्गन ट्रांसप्लांट हुआ रहता है, उन्हें आमतौर पर कोविड-19 का खतरा ज्यादा रहता है। ज

Login Panel