देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

उत्तर प्रदेश के जाने माने चिकित्सक डॉ. सूर्यकान्त को प्रतिष्ठित मैकमास्टर टेक्स्टबुक ऑफ इंटरनल मेडिसिन 2022 की पाठ्य पुस्तक के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है जो देश के लिए सम्मान की बात है।

रंजीव ठाकुर
April 30 2022 Updated: April 30 2022 03:31
0 34964
केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान डा. सूर्यकान्त, केजीएमयू, लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) के जाने माने चिकित्सक (Chest Physician) डॉ. सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) को प्रतिष्ठित मैकमास्टर टेक्स्टबुक ऑफ इंटरनल मेडिसिन 2022 की पाठ्य पुस्तक (McMaster Textbook of Internal Medicine 2022) के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है जो देश के लिए सम्मान की बात है। 

पाठ्यपुस्तक का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों, रेजिडेन्ट डॉक्टरों, चिकित्सा क्षेत्र से जुडे़ हुए अन्य लोगों को नवीनतम एवं शोधपरक इंटरनल मेडिसिन (Internal Medicine) का ज्ञान मुहैया कराना है। मैकमास्टर टेक्स्टबुक ऑफ इंटरनल मेडिसिन के दक्षिण एशियाई संस्करण का आधिकारिक विमोचन 14 अप्रैल, 2022 को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीकॉन) के 77वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान हुआ था, जो इस वर्ष राजस्थान के खूबसूरत ऐतिहासिक शहर जयपुर में आयोजित किया गया था। 

केजीएमयू (kgmu) के डा. सूर्यकान्त 20 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स के सलाहकार/सम्पादकीय बोर्ड के सदस्य हैं। इसके अलावा वह चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 18 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक लगभग 710 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय जनर्लस में प्रकाशित हो चुके हैं।

डा. सूर्यकान्त को पहले भी अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन, ट्यूबरकुलोसिस एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (Tuberculosis Association of India), इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), इण्डियन चेस्ट सोसाइटी (Indian Chest Society), नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन आदि संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 19 फैलोशिप सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें उप्र सरकार द्वारा विज्ञान गौरव अवार्ड और राज्य हिन्दी संस्थान द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय हिन्दी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

डा. सूर्यकान्त पिछले दो दशक से अधिक समय से अपने लेखों व वार्ताओं, टी.वी. व रेडियों के माध्यम से लोगो में एलर्जी, अस्थमा, टी.बी, कैंसर जैसी बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया अस्पताल में कारगिल विजय दिवस पर बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा रक्त और रक्त अवयव

लोहिया अस्पताल में कारगिल विजय दिवस पर बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा रक्त और रक्त अवयव

रंजीव ठाकुर July 26 2022 27445

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर जरूरतमन्द मरीजों को रक्

सीएसजेएमयू में फार्मेसी की रिक्त सीटों पर इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

सीएसजेएमयू में फार्मेसी की रिक्त सीटों पर इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

श्वेता सिंह August 28 2022 28715

सीएसजेएमयू के फार्मेसी विभाग में डीफार्मा, बीफार्मा लेट्रल इंट्री, बीफार्मा, एमफार्मा (फार्मास्युटिक

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्राणीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 2445 स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्राणीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 2445 स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती।

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2021 30553

यह भर्ती कंट्रैक्ट बेस (संविदा) पर होगी। यूपी में स्टाफ नर्स की इस भर्ती से कुल 2445 रिक्त पदों पर य

योग जीवन पद्धति के साथ स्वास्थ्य सुधार का माध्यम भी है 

योग जीवन पद्धति के साथ स्वास्थ्य सुधार का माध्यम भी है 

लेख विभाग June 21 2022 38078

यद्यपि योग मुख्यतः एक जीवन पद्धति है, तथापि, इसके प्रोत्साहक, निवारक और रोगनाशक अन्तःक्षेप प्रभावोत्

कोरोना काल से बढ़ी हैं हृदय रोग की समस्याएं: डॉ अभिषेक शुक्ला

रंजीव ठाकुर September 05 2021 26238

हार्ट को हेल्दी रखने के टिप्स लेने के लिए हेल्थ जागरण ने राजधानी के आलमबाग स्थित अजंता अस्पताल का दौ

फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट

फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट 'आईएचयू'

हे.जा.स. January 08 2022 34218

आईएचयू वेरिएंट पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी क्योंकि अब तक कम संख्या में लोग इसकी चपेट में आए हैं ।

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

हे.जा.स. January 20 2023 31335

महानिदेशक घेबरेयेसस ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 994

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड र

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

विशेष संवाददाता October 18 2022 29620

निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि पहले अस्पताल में डेंगू के मरीज कम आ रह

राजधानी में अब स्त्रीरोग संबंधी सभी बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे

राजधानी में अब स्त्रीरोग संबंधी सभी बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे

रंजीव ठाकुर April 29 2022 30932

स्त्रीरोग संबंधी सभी बीमारियों का एक साथ एक जगह इलाज अभी तक किसी निजी अस्पताल में नहीं था। महिलाओं क

Login Panel