देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ

बच्चों के कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में और तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने दिए हैं। स्मार्ट सिटी लालबाग में कोविड टीकाकरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए।

रंजीव ठाकुर
April 30 2022 Updated: April 30 2022 03:08
0 32050
बच्चों के कोविडरोधी टीकाकरण में और तेजी लायें: सीडीओ कोविड टीकाकरण की समीक्षा बैठक

लखनऊ। बच्चों (children) के कोविड टीकाकरण (covid vaccination) की रफ़्तार में और तेजी लाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अश्विनी कुमार पाण्डेय ने दिए हैं। स्मार्ट सिटी लालबाग में कोविड टीकाकरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए। इसके साथ ही माइक्रोप्लान (microplan) के मुताबिक़ गत 23 अप्रैल से चल रहे कोविड टीकाकरण की समीक्षा भी की।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के दौरान 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के परिजनों को कोविड टीकाकरण के लिए शिक्षक जागरूक करें और उन्हें कोविड टीकाकरण के फायदे बताएं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को निर्देश दिए कि वह जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से टीम और स्कूलों के प्रधानाचार्य से प्रति घंटे सूचना प्राप्त करें। 

इसके साथ ही राजधानी (lucknow) के बड़े विद्यालय पैरेंट्स-टीचर मीटिंग की तिथि और समय की सूचना स्वास्थ्य विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को भी उपलब्ध कराएं ताकि उनकी टीम सामूहिक प्रयास से कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर सके। इसी के साथ एक हफ्ते की टीकाकरण की योजना तैयार कर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (District Immunization Officer) को सौंप दें ताकि उसके मुताबिक़ टीकाकरण में आसानी हो। 
   
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि वह ग्राम प्रधानों के साथ ज़ूम मीटिंग कर बच्चों के कोविड टीकाकरण के लिए समुदाय को प्रेरित करें ताकि बच्चों को कोरोना (corona) से सुरक्षित बनाया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि 15-17 वर्ष की आयु वर्ग के जिन किशोर-किशोरियों का कोविड टीकाकरण नहीं हुआ है या जिन्हें कोविड टीके की दूसरी डोज नहीं लगी है ऐसे किशोर - किशोरियों का कोविड टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने कहा-सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं क्योंकि कोरोना से लड़ाई में यही एक कारगर हथियार है।  जागरूक बनें, खुद भी टीका लगवाएं और दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।  कोविड का टीका सभी आयु वर्ग के लिए सुरक्षित है। कोविड टीकाकरण कराने के साथ ही कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें, मास्क (mask) लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी (physical distance) का पालन करें और बार- बार हाथ धुलते रहें ।
   
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अधीक्षक उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रोन संक्रमण के मामले बढ़ रहे तेजी से
अमेरिका में बच्चों पर कहर बरपा रहा कोरोना, एक दिन में पांच लाख अस्सी हज़ार नए मामले  

अमेरिका में बच्चों पर कहर बरपा रहा कोरोना, एक दिन में पांच लाख अस्सी हज़ार नए मामले  

हे.जा.स. December 31 2021 62214

देश में मामलों की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि देखने जा रहे हैं। आने वाले समय में हमारे लिए रोज़म

दुनिया में ओमिक्रोन और डेल्टा का रिकाम्बिनेंट वायरस तेजी से फैल रहा: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन

दुनिया में ओमिक्रोन और डेल्टा का रिकाम्बिनेंट वायरस तेजी से फैल रहा: विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन

एस. के. राणा March 15 2022 35013

देश दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर का असर अब कम हो गया है, लेकिन विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य स

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36448

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

सहवास के प्राचीन नियमों के पालन से मिलता है शारीरिक और मानसिक सुख

सहवास के प्राचीन नियमों के पालन से मिलता है शारीरिक और मानसिक सुख

लेख विभाग March 24 2022 88407

पति और पत्नी के बीच सहवास भी रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का एक आधार होता है, बशर्ते कि उसमें प्रेम हो

देश में फिर से डरा रहा कोरोना, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

देश में फिर से डरा रहा कोरोना, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

अखण्ड प्रताप सिंह March 24 2023 24721

24 घंटे के अंदर 24 नए कोरोना मरीज मिले, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में भी कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती ज

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रपति मुर्मू ने गोद लिए 9.5 लाख मरीज

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रपति मुर्मू ने गोद लिए 9.5 लाख मरीज

विशेष संवाददाता September 18 2022 24250

मोदी सरकार ने 2030 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। वहीं टीबी को खत्म करने के उद्देश्य से राष्

जानलेवा भी साबित हो सकता है निमोनिया, बरतें ये सावधानियां

जानलेवा भी साबित हो सकता है निमोनिया, बरतें ये सावधानियां

आरती तिवारी November 13 2022 67713

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि निमोनिया दो तरह के होते हैं। पहला लोवर निमोनिया

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

हे.जा.स. January 20 2023 31363

महानिदेशक घेबरेयेसस ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

एस. के. राणा January 11 2023 37573

रिपोर्ट के मताबिक भारत में पशुओं को एंटीबायोटिक दी जा रही है, वो भी ऐसी, जो पश्चिम में बैन हो चुकी।

Login Panel