देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: विविधता में एकता के भारतीय दर्शन को प्रस्तुत करती है इस वर्ष की दिलचस्प थीम

प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम है सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर। आइए इस विशेष थीम और पोषण सप्ताह के बारे में रोचक जानकारियां देखते हैं।

आयशा खातून
September 01 2022 Updated: September 01 2022 22:17
0 116055
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: विविधता में एकता के भारतीय दर्शन को प्रस्तुत करती है इस वर्ष की दिलचस्प थीम प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम है सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर। आइए इस विशेष थीम और पोषण सप्ताह के बारे में रोचक जानकारियां देखते हैं। 

 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के लिए भारत सरकार एक विशिष्ट थीम तैयार करती है। जिसमें उस साल के थीम के बारे में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इस वर्ष की थीम बहुत दिलचस्प है (Nutrition Week theme 2022) और विविधता में एकता के भारतीय दर्शन को प्रस्तुत करती है। इस थीम ने पूरी दुनिया को समेट लिया है। 

 

कोविड महामारी (COVID pandemic) के दौरान न्यूट्रिशन (nutrition) के प्रति जागरूकता बढ़ी है और लोग इम्युनिटी बढ़ाने (increase immunity) तथा सेहतमंद रहने के लिए भरपूर पोषण ले रहें हैं। खाद्य पदार्थ हमारे शरीर को बढ़ने और ठीक से काम करने के लिए ऊर्जा, प्रोटीन, आवश्यक वसा, विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं इसीलिए संतुलित आहार (balanced diet), स्वाद और सेहत (taste and health) के लिए महत्वपूर्ण है। जिसे थीम में शामिल किया गया है। 

 

जैसा हमारा आहार होगा वैसे ही पोषक तत्वों (nutrients) की प्राप्ति होगी। अस्वस्थ आहार के बारे में कहा जा सकता है कि इससे भोजन से संबंधित कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैै। इसीलिए इस वर्ष की थीम में दुनिया भर के व्यंजनों (cuisines) को एक बार आजमाने की बात कही गई है। 

 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य की रक्षा हेतु उचित पोषण (proper nutrition) के महत्त्व के विषय में जन जागरूकता पैदा करना है। आज के स्वस्थ बच्चे कल का स्वस्थ भारत है। बच्‍चों के बेहतर स्वास्थ्य का देश के विकास, उत्पादकता तथा आर्थिक उन्नति (economic growth) पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है।

 

भारत सरकार ने 2022 के लिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर (Celebrate World of Flavor) तय की है। इस थीम के द्वारा सन्देश दिया गया है कि व्यक्ति को नए-नए व्यंजनों को आजमाना (try new dishes) चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर (rich nutrients) हो। इसके अंतर्गत आप नए फल व नई सब्जियां आजमा सकते हैं। दुनिया भर के नए फलों और सब्जियों का स्वाद लेने का अवसर लिया जा सकता है। 

 

थीम में कहा गया है कि दुनिया भर के फलों और सब्जियों को आजमाने से न केवल मस्तिष्क अलग-अलग व्यंजनों (different cuisines) के लिए खुल जाता है, बल्कि पूरे साल भर फलों और सब्जियों का आनंद लेने के अधिक रास्ते खुल जाते हैं। डिनर में में कैक्टस सलाद, कुरकुरे जीका व आदि फलों की चटनी को शामिल किया जा सकता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दुर्लभ विल्सन रोग से पीड़ित बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लान्ट हुआ

दुर्लभ विल्सन रोग से पीड़ित बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लान्ट हुआ

admin April 20 2022 35132

इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में बिहार से आई 8 वर्षीय बच्ची में जीवनरक्षक लिवर ट्रांसप्लान्ट सर्जरी

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

अखण्ड प्रताप सिंह March 13 2021 38674

एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक)

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98206

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 39867

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

अर्जेंटीना से आया शख्स कोरोना पॉजिटिव, सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया लखनऊ

अर्जेंटीना से आया शख्स कोरोना पॉजिटिव, सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया लखनऊ

विशेष संवाददाता January 01 2023 28297

अर्जेंटीना का एक पर्यटक आगरा के ताजमहल परिसर में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं अब उ

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा March 24 2022 23594

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए 60 दिन का समय

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 36385

एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा का पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में था फिर भी वे परिवार

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 22686

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

आईएएस अधिकारी की मानवीय पहल आई सामने

आईएएस अधिकारी की मानवीय पहल आई सामने

विशेष संवाददाता October 12 2022 43412

बूंदी में तैनात राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मानवीय पहल सामने आई है, जो कि चर्चा विषय बन चुकी है।

अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना वायरस 45 वैज्ञानिक और 24 सैन्यकर्मी संक्रमित

अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना वायरस 45 वैज्ञानिक और 24 सैन्यकर्मी संक्रमित

हे.जा.स. January 22 2022 29341

अंटार्कटिका के अर्जेंटीनियाई शोध केंद्र में 45 वैज्ञानिकों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि यहा

Login Panel