देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

धनबाद के मेडिकल कॉलेज में बेड्स की भारी कमी

आज एक तरफ पीएम मोदी पंजाब में बड़े कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करते हुए आधुनिक अस्पतालों और सुविधाओं की बात कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज में बेड्स की कमी के चलते मरीजों को दूसरे विभाग के वार्डो में भर्ती किया जा रहा था।

विशेष संवाददाता
August 25 2022 Updated: August 25 2022 05:15
0 25937
धनबाद के मेडिकल कॉलेज में बेड्स की भारी कमी प्रतीकात्मक चित्र

धनबाद। आज एक तरफ पीएम मोदी पंजाब में बड़े कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करते हुए आधुनिक अस्पतालों और सुविधाओं की बात कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज में बेड्स की कमी के चलते मरीजों को दूसरे विभाग के वार्डो में भर्ती किया जा रहा था। 


धनबाद (Dhanbad) के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital) में इस समय मरीजों (patients) की काफी भीड़ है लेकिन बेड खाली नहीं हैं। चर्म रोग विभाग में हड्डी रोग के मरीजों को भर्ती करवाया जा रहा है। अस्पताल में आयुष्मान योजना (Ayushman scheme) से संबद्ध मरीज अधिक पहुंच रहें हैं। हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है। 


मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि हड्डी रोग विभाग में मरीजों (Orthopedic patients) की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां तीन ऑपरेशन थिएटर (operation theaters) शुरू किए गए हैं। एक मरीज के ऑपरेशन में लगभग डेढ़ घंटे लगते हैं। इस वजह से एक दिन में 6 से 7 मरीजों का ही ऑपरेशन हो पाता है। इसलिए इस विभाग के मरीजों को वक्ती तौर पर चर्म रोग विभाग में भर्ती करवाया जा रहा है। 

डॉ अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि अस्पताल मूल रूप से 350 बेड के लिए ही बना था, लेकिन इसे बढ़ाकर 570 किया गया है। इसके बाद भी बेड की कमी (shortage of beds) लगातार बढ़ रही है।

हड्डी रोग विभागाध्यक्ष ने कहा कि अस्थाई रूप से हड्डी रोग के मरीजों को फिलहाल चर्म रोग विभाग (Department of Dermatology) में रखने को कहा गया है। जल्दी ही इन्हे वापस विभाग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

Updated by Ranjeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

हे.जा.स. December 21 2021 41734

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमे

निःशुल्क सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ

निःशुल्क सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ

विशेष संवाददाता May 20 2023 31469

संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में निशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा ऑनलाइन शु

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

विशेष संवाददाता September 17 2022 33644

एम्स अस्पताल में 5 साल के एक बच्चे की सफल एन-ब्लॉक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। हालांकि यह काफी चुनौतीप

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

एस. के. राणा January 14 2023 25878

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अपनी मानवता की रक्षा करते हुए और ड्यूटी निभाते हुए हमारे कोरोना योद

गोरखपुर में बढ़े निमोनिया के मरीज, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

गोरखपुर में बढ़े निमोनिया के मरीज, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

अनिल सिंह February 26 2023 30960

जिला चिकित्सालय की ओपीडी से लेकर यहां भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है। जिला

डॉ. शोभा बडिगर से जानिये रक्त कैंसर का कारण, लक्षण और उपचार

डॉ. शोभा बडिगर से जानिये रक्त कैंसर का कारण, लक्षण और उपचार

लेख विभाग July 15 2022 38839

ल्यूकेमिया डब्ल्यूबीसी के कैंसर से संबंधित है और शायद ही कभी लाल रक्त कोशिकाओं और समयपूर्व प्लेटलेट्

डॉक्टर्स के तबादलों को लेकर हाईकोर्ट ने रिट डिस्पोज की: महामंत्री डॉ आर के सैनी

रंजीव ठाकुर August 07 2022 36729

प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स (रि०) वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने हेल्थ जागरण से क

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

रंजीव ठाकुर April 26 2022 34176

मलेरिया निरीक्षकों की टीम जिले में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों की स

केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी

केंद्र के बाद अब यूपी सरकार ने भी टोमैटो फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी

श्वेता सिंह August 27 2022 34344

लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल ने कहा, "हमने प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए केजीएमयू, एसजीपीजीआई, जिला स्

बीडीआर फार्मा कोविड-19 की दवा 2डीजी का करेगा निर्माण एवं वितरण।

बीडीआर फार्मा कोविड-19 की दवा 2डीजी का करेगा निर्माण एवं वितरण।

हे.जा.स. July 27 2021 53413

भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पिछले महीने कोविड-19 रोगियों के इलाज में सहायक चिकित्सा के रूप

Login Panel