देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हास्पिटल ने बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी कर बचाई जान

धैर्य के माता पिता ने बताया कि जब वह 2 महीने का था, तब उसको निमोनिया हुआ और उसे बुखार आया। स्थानीय डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के दिल में छेद है, लेकिन वह किस साइज का है, जांच करवाने पर पता चलेगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 03 2023 Updated: January 03 2023 16:02
0 35200
सहारा हास्पिटल ने बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी कर बचाई जान मरीज़ के साथ सहारा अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ

लखनऊ। अयोध्या सनेथु के रहने वाले चार वर्षीय धैर्य की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने कई हास्पिटलों ने उपचार करने से हाथ खड़े कर दिये तो गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में उपचार मिला, जहां कार्डियक टीम ने सर्जरी करके मासूम की जान बचाई।

धैर्य के माता पिता ने बताया कि जब वह 2 महीने का था, तब उसको निमोनिया हुआ और उसे बुखार आया। स्थानीय डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के दिल में छेद है, लेकिन वह किस साइज का है, जांच करवाने पर पता चलेगा। धैर्य के पिता इलाज के लिए मेरठ ले गए, जहां सर्जरी करवने की सलाह दी गयी। फिर दो बार एम्स हास्पिटल दिल्ली में भी दिखाने की कोशिश की लेकिन संबंधित डॉक्टर से मिलना संभव नहीं हो पाया।

परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए सर्जरी की उम्मीद छोड़ दी। कुछ समय बाद धैर्य को तेज बुखार आया। तब मरीज को फैजाबाद के डॉक्टर को दिखाया गया, जहां बहुत महंगी सर्जरी बतायी गयी। वहीं से लगभग डेढ़ साल तक दवाइयां चलीं थीं। कुछ समय बाद मरीज के पिता ने एक ट्रस्ट का पता किया और वहां कुछ समय इलाज करवाया परन्तु बच्चे की स्थिति देखकर उन्होंने भी सर्जरी के लिए मनाकर दिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसको मेडिकल कॉलेज ले गये। पिता ने कुछ पैसों का इंतजाम किया लेकिन मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर सम्पर्क किया लेकिन वहां भी उसे दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया। बच्चे की हालत बिगड़ रही थी और उसने आठ दिन से खाना भी नहीं खाया था और सीने में दर्द था।

फिर फैजाबाद के डॉक्टर ने उसे 10 दिन की दवाई दी जिससे वह खाना भी खाने लगा। सीने में दर्द कम हुआ। फिर जब बच्चे के पिता ने एम्स दिल्ली में सम्पर्क किया तो पांच महीने बाद का समय मिला। उसने एक परिचित की सलाह पर सहारा हॉस्पिटल में डाक्टर विशाल श्रीवास्तव से परामर्श लिया। डा विशाल ने कहा कि वह सर्जरी कर देंगे लेकिन पहले डेढ़ महीने दवाईयां खानी पड़ेगीं। 


डॉक्टर विशाल श्रीवास्तव व कार्डियक टीम ने मरीज की सर्जरी के लिए डेढ़ महीने तक दवाइयां लेने के बाद अब जटिल व चुनौती पूर्ण सर्जरी में सफलता पायी। कार्डियक टीम में कार्डियक सर्जन डॉ. विशाल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धीरज, एनसथीसियोलाजिस्ट डॉ. दीपांकर राज, परफयूजनिस्ट, नर्सें, टेक्नीशियन व सहयोगी स्टाफ शामिल थे। परिजन अपने बच्चे का सफल इलाज पाकर काफी खुश हुए और डॉक्टर विशाल सहित समस्त कार्डियक टीम का धन्यवाद किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते

गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते

एस. के. राणा October 16 2023 178253

शीर्ष अदालत ने कहा कि एम्स रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे में कोई असमान्यता नहीं है। तय समय पर एम्स डिलीवर

अमेरिका में हिरण में कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप की मौजूदगी मिली: रिसर्च

अमेरिका में हिरण में कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप की मौजूदगी मिली: रिसर्च

हे.जा.स. February 03 2023 20400

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, अमेरिका के शोधकर्ताओं ने कहा कि हिरण में इन अप्रचलित स्वरूपों की मौजूदगी लंबे स

रात में सिविल अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, एक मरीज की आर्थिक मदद भी की

रंजीव ठाकुर May 18 2022 26106

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अचानक मंगलवार रात सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हो

स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील

स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील

आरती तिवारी December 17 2022 30341

आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को सील कर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं

लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस का उद्घाटन करेंगी राज्यपाल।

लोहिया संस्थान के स्थापना दिवस का उद्घाटन करेंगी राज्यपाल।

हुज़ैफ़ा अबरार March 19 2021 29119

एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन संस्थान के संकाय सदस्यों एवं एमबीबीएस छात्रों द्वारा किया जाएगा। प्रदर्

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2025 8737

दिल्लीवासियों के लिए कार्डियोलॉजी सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होने वाली फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कै

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

विशेष संवाददाता October 30 2022 33234

गुरूवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू से जान गं

जागरुकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव है:डॉ. डेमियन कोहल 

जागरुकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव है:डॉ. डेमियन कोहल 

हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 9170

कैंसर: बुनियादी तौर पर जागरूकता की भारी कमी है। भारत की आबादी दुनिया में सबसे अधिक है। हमारे यहां अ

कोरोना योद्धा रहें आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में एनएचएम देगा वरीयता

कोरोना योद्धा रहें आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में एनएचएम देगा वरीयता

आरती तिवारी September 25 2022 32022

उत्तर प्रदेश में प्रक्रियाधीन कम्युनिटी हेल्थ आफिसर पद की भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोरोना

डेल्टा और ओमिक्रॉन के संयोजन से बना वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया: रिपोर्ट्स

डेल्टा और ओमिक्रॉन के संयोजन से बना वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया: रिपोर्ट्स

हे.जा.स. March 23 2022 29407

हाल ही में आईं रिपोर्ट्स का दावा है कि कोविड-19 का पुनः संयोजक वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया

Login Panel