देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

आयुर्वेद के पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों को 58 तरह की सर्जरी के लिए दी गयी इजाजत को वापस ले लेना चाहिए। भविष्य में इसी आदेश की आड़ में झोला छाप डॉक्टरों की बाढ़ आ जाएगी।

0 31510
अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे आईएमए लखनऊ व एमएसएन के सदस्यगण।

लखनऊ। मिक्सोपैथी के खिलाफ राजधानी के डाक्टरों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। आईएमए लखनऊ ने दूसरे दिन रविवार को भी आईएमए भवन, रिवर बैंक कालोनी पर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखा।

आईएमए लखनऊ की अध्यक्ष डा0 रमा श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार को मरीज़ों के हित में 20 नवंबर 2020 को गजट नोटिफिकेशन के जरिए आयुर्वेद के पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों को 58 तरह की सर्जरी के लिए दी गयी इजाजत को वापस ले लेना चाहिए। भविष्य में इसी आदेश की आड़ में झोला छाप डॉक्टरों की बाढ़ आ जाएगी।    

आईएमए एमएसएन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने मेडिकल छात्रों की तरफ से कहा कि  मिक्सौपैथी जैसी चीजों को बढ़ावा देकर सरकार सभी मेडिकल क्वालिफाईड स्टूडेंटस की मेहनत कों बेकार सिद्ध कर देगी और गलत तरीके से काम करने को बढ़ावा दे देगी। कम क्वालिफाईड लोगो से इलाज कराकर मरीजों को बहुत भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आईएमए एमएसएन के टी एस मिश्रा मेडिकल कालेज की अध्यक्ष शिवांगी सिहं ने कहा कि मरीजों को खुद इस चीज का विरोध करना चाहिए ताकि उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।
 
सचिव आईएमए लखनऊ ने आये हुऐ आई एम ए के सदस्य व एम एस एन (मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क) के छात्रों को धन्यवाद दिया और कहा की अपनी पैथी और अपना ईलाज ही जनता के हित में है।
 
आईएमए लखनऊ के सदस्यों व एमएसएन (मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क) का सर्वमत रहा कि जो जिसमें प्रशिक्षित है वही इलाज करें। लगभग 102 चिकित्सक एवं एम एस एन (मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क) के छात्रों ने भाग लिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओपीडी में दिखाने के अगले महीने से नहीं लगेगा शुल्क: एम्स

ओपीडी में दिखाने के अगले महीने से नहीं लगेगा शुल्क: एम्स

आरती तिवारी October 03 2022 31008

एम्स ने अपने यहां इलाज कराने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

आरती तिवारी July 15 2023 37567

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग

बोतल बंद पानी प्रतिबंधित करने वाला देश का पहला राज्य बना सिक्किम।

बोतल बंद पानी प्रतिबंधित करने वाला देश का पहला राज्य बना सिक्किम।

हे.जा.स. October 03 2021 35188

मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि सिक्किम में अब सभी को मिनरल वाटर की बोतलों से दूर रहना होगा और प्राकृतिक

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

विशेष संवाददाता November 12 2022 32531

जेनेरिक दवाओं के एक ओमनी-चैनल रिटेलर मेडकार्ट के अनुमान से पता चलता है कि इंसुलिन के बिना, घर में ए

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

हे.जा.स. January 18 2021 18366

इससे पहले यह कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड के सहयोग से कोविशिल्ड (Covishield) नाम की वैक्सीन विकसित

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन स्माईल ऑन व्हील्स मोबाईल मेडिकल यूनिट्स का उद्घाटन किया

स्वास्थ्य मंत्री ने तीन स्माईल ऑन व्हील्स मोबाईल मेडिकल यूनिट्स का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार July 14 2022 32756

एमएसडी फार्मास्युटिकल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि प्राथमिक केयर की सेवाएं, विकसित तकनीक द्वा

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

लेख विभाग December 15 2021 31027

हार्ट फेलियर को उसकी शुरूआती अवस्‍था में सही समय पर इलाज, उपचार के अनुपालन, जीवनशैली में बदलाव और का

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी  नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

एक्सपायर दवाओं को कम्पनी ने सूचना के बाद भी नहीं उठाया था: लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 15 2022 37271

कालातीत भण्डारित औषधियों की त्रिमासिक सूचना दवाई कम्पनियों को दी जाती है। अनुबन्ध की शर्ताें के मुता

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 01 2021 27809

817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

लेख विभाग February 06 2023 36373

शहद उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों का

Login Panel