देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है । देश के 9 राज्यों में अब तक XBB के केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें तमिलनाडु सबसे ऊपर है।

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं इसका कारण ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB (Omicron's sub-variant XBB) को बताया जा रहा है। यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन (Covid infections) में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। देश के 9 राज्यों में अब तक XBB के केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें तमिलनाडु सबसे ऊपर है।

 

भारत में 23 अक्टूबर तक XBB के 380 मामले सामने आए हैं। इस मामले तमिलनाडु (Tamil Nadu) सबसे आगे है, जहां 175 केस दर्ज हुए हैं। इसके बाद 103 मामलों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है। मालूम हो कि बंगाल में ही ओमिक्रान (Omicron) के इस सब-वैरिएंट (sub-variant of Omicron) का पहला मामला सामने आया था। एक इंटरनेशनल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन जिसका नाम GISAID है। यह संस्था वायरस में होने वालों बदलावों पर नजर रखती है।

 

तमिलनाडु और बंगाल के अलावा ओडिशा (35), महाराष्ट्र (21), दिल्ली (18), पुडुचेरी (16), कर्नाटक (9), गुजरात (2) और राजस्थान (1) में भी XBB का संक्रमण (XBB infection) फैला है। अब तक मिले 380 मामलों में XBB.3 सब-वैरिएंट 68.42 फीसदी है। XBB.2 के केस 15 प्रतिशत और XBB.1 के 2.36 प्रतिशत हैं। इसे देखते हुए दूसरे राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है।

 

डब्लूएचओ ने जताई चिंता

डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन (WHO Chief Scientist Soumya Swaminathan) ने कहा, 'यह वैरिएंट इम्यून सिस्टम को धोखा देने में सक्षम है। हमने पहले भी कई घातक वैरिएंट देखे हैं, लेकिन यह वैरिएंट एंटीबॉडीज पर हावी हो सकता है। इस वैरिएंट के चलते कुछ देशों में फिर से कोरोना की लहर आ सकती है। हम एक्सबीबी के साथ-साथ बीए5 और बीए1 पर भी निगाह लगाए हुए हैं। यह दोनों वैरिएंट भी बेहद घातक हैं।'

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 336

सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। एक व्यापक और इंट

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

हे.जा.स. November 01 2021 34160

फाइजर अमेरिका में एफडीए की अनुमति प्राप्त करने वाला पहला टीका बन गया है। फाइजर और बायोएनटेक ने बताया

अमेरिका में डॉक्टरों का समूह 5,000 वेंटिलेटर भारत भेजने के लिए कनाडा से कर रहा बातचीत।

अमेरिका में डॉक्टरों का समूह 5,000 वेंटिलेटर भारत भेजने के लिए कनाडा से कर रहा बातचीत।

एस. के. राणा May 07 2021 33703

हमने कनाडा सरकार से रेड क्रॉस के जरिए कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत को ये वेंटिलेटर मुहैया कराने

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

हे.जा.स. December 30 2020 27278

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद। मरीजों को सामान्य तरह से दवा मिलती रहेगी।आवश्यकता पड़ने पर थ

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें ओमिक्रॉन गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है: डब्लूएचओ

हे.जा.स. January 24 2022 34469

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने का सिलसिला दुनिया भर में जारी है। भारत में यह कम्य

पुलिस वालों को भी दिल की बीमारी!

पुलिस वालों को भी दिल की बीमारी!

आनंद सिंह April 04 2022 37634

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर ने अब तय किया है कि समय-समय पर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम पुलिस वालों

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 8 साल के डायग्नोस्टिक रहस्य को किया उजागर

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 8 साल के डायग्नोस्टिक रहस्य को किया उजागर

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2026 1407

यह एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया होती है जिसे छोटे चीरों से कैमरे और खास सर्जिकल उपकरणों का इस्तेमाल

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज ने ली मासूम बच्ची की जान

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज ने ली मासूम बच्ची की जान

जीतेंद्र कुमार October 27 2022 23268

लक्ष्मी पुत्री लाभूराम निवासी जाखड़ों की ढाणी (सनावड़ा) को बीते तीन दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार March 31 2022 31574

डा. सूर्यकान्त को यह सम्मान एलर्जी एवं अस्थमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया

मेदांता लखनऊ ने बनाया रोबोटिक सर्जरी का नया कीर्तिमान, एक साल में कीं 509 सर्जरी

मेदांता लखनऊ ने बनाया रोबोटिक सर्जरी का नया कीर्तिमान, एक साल में कीं 509 सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2025 8552

गायनकॉलजी विभाग ने 219 सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सर्जरी विभाग ने 137, यूरोलॉजी विभाग ने 109

Login Panel