देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

यूपी के नौ और जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। जिससे हर जिले में मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। जहां मरीजों का दवाब अधिक है, उन जिलों में अतिरिक्त यूनिट भी लगाई जाएगी। इसके लिए मरीजों की संख्या का आकलन किया जा रहा है।

आरती तिवारी
May 24 2023 Updated: May 25 2023 12:11
0 34353
यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट सीटी स्कैन मशीन

लखनऊ। यूपी के नौ जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगाने की तैयारी है। जिससे मरीज फ्री सिटी स्कैन (free city scan) करा सकेंगे। प्रदेश के हर जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर सिटी स्कैन मशीनें लगाई जा रही हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि लखनऊ के सिविल अस्पताल (civil hospital) और लोकबंधु अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा दी गई है। जहां मरीजों का दवाब अधिक है, उन जिलों में अतिरिक्त यूनिट भी लगाई जाएगी। इसके लिए मरीजों की संख्या का आकलन किया जा रहा है।

 

स्वास्थ्य विभाग (health Department) के निदेशक डॉ. केएन तिवारी के मुताबिक प्रदेश के हर जिला चिकित्सालय को सिटी स्कैन की सुविधा से सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर यूनिट लगाने वाली कंपनी को सरकार भुगतान करेगी। बता दें कि अभी तक 66 जिले में पीपीपी मॉडल (PPP model) पर सिटी स्कैन मशीनें लगी हुई हैं। इसे जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी जिलों में सिटी स्कैन की निशुल्क सुविधा होने से सिर की गंभीर बीमारी या चोट लगे मरीजों को राहत मिलेगी।

 

बता दें कि अब मरीजों को जांच (examining patients) के लिए लखनऊ, , आगरा, झांसी, गोरखपुर, कानपुर,प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि मरीज अपने ही जिले में जांच करा सकेगा।निजी डायग्नोसिटिक सेंटर में सीटी स्कैन जांच करीब 1000 रुपये से लेकर 2500 रुपये में हो रही है। अलग- अलग हिस्से की सिटी स्कैन की कीमत बढ़ जाती है। सरकारी अस्पताल (government hospital) में यह सुविधा होने से मरीजों को राहत मिलेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

एस. के. राणा May 07 2022 28839

डब्लूएचओ ने अतिरिक्त मृतक संख्या, एक करोड़ 33 लाख से एक करोड़ 66 लाख के बीच होने का अनुमान व्यक्त कि

किडनी की बीमारी में हाइपरटेंशन और डायबिटीज़ का विशेष रोल है: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आर के शर्मा

रंजीव ठाकुर June 05 2022 59770

डॉ शर्मा ने बताया कि किडनी की बीमारियों में हाइपरटेंशन का विशेष रोल होता है। आज कल गुर्दे की बीमारिय

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

यूपी में नहीं थम रही डेंगू मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह November 21 2022 30818

सरकारी आंकड़ों में बेशक डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो लेकिन, प्राइवेट अस्पतालोंं में मरीजों की भरम

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

भ्रामक मार्केटिंग के ज़रिये फ़ॉर्मूला दुग्ध पदाथों की बिक्री से घट रही हैं स्तनपान की प्रवृति, ऐसे विज्ञापनों पर विराम लगाना होगा: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. April 30 2022 31678

विश्व स्वास्थ्य संगठन में पोषण और खाद्य सुरक्षा विभाग में निदेशक ने कहा कि फ़ॉर्मूला दुग्ध पदार्थ बन

आनंद मार्ग ने होम्योपैथी और फिजियोथेरेपी का नि:शुल्क मेडिकल कैम्प लगाया

आनंद मार्ग ने होम्योपैथी और फिजियोथेरेपी का नि:शुल्क मेडिकल कैम्प लगाया

विशेष संवाददाता May 23 2022 33674

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम (AMURT) ने ओमैक्स कैसिया रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिल कर ओमैक

बालों को लंबा, काला और चमकदार बनाने के उपाय।

बालों को लंबा, काला और चमकदार बनाने के उपाय।

सौंदर्या राय November 06 2021 37603

दिनोंदिन बढ़ता प्रदूषण जैसे कई कारणों की वजह से बालों का बढ़ना रुक जाता है और बाल गिरने लगते हैं। इसलि

राष्ट्रीय व्यायाम दिवस: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूर करें व्यायाम

राष्ट्रीय व्यायाम दिवस: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूर करें व्यायाम

लेख विभाग April 18 2023 26327

नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

आज फिर बढ़े कोरोना के केस

एस. के. राणा April 27 2023 29328

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628 हो गई है। जबकि ठीक होने वाल

संचारी रोगों के खिलाफ ‘महाअभियान’ की शुरूआत

संचारी रोगों के खिलाफ ‘महाअभियान’ की शुरूआत

विशेष संवाददाता July 02 2023 33102

से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने अपने द्वारा गोद लिए सामुदायिक स्

प्रदेश सरकार ने की एक और अस्पताल बनाने की तैयारी

प्रदेश सरकार ने की एक और अस्पताल बनाने की तैयारी

हे.जा.स. May 21 2023 27037

अधिकारियों के अनुसार करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चालू वित्त वर्ष में सेक्टर 32 में 10 एकड़ जमीन मे

Login Panel