











































डिप्टी सीएम से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ
लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ (Medical Health Federation) के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्री बृजेश पाठक (Deputy CM Brijesh Pathak) से मिल कर व्यवहारिक रूप से आ रही समस्याओं के बारे में बताया।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार, प्रधान महासचिव अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सचान, सचिव सर्वेश पाटिल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव कमल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा एवं जिला अध्यक्ष डीपीए अरुण अवस्थी ने मुलाकात कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
जिन समस्याओं से अवगत कराया उनमें प्रमुख रुप से -
1- स्थानांतरण सत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य (Medical Health#), चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) एवं परिवार कल्याण विभाग (Family Welfare Department) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थानांतरण से मुक्त रखा जाए केवल स्वयं के अनुरोध, प्रदौन्नति उपरांत समायोजन या प्रशासनिक आधार पर ही स्थानांतरण किये जाए।
2- नर्सेज (Nurses) को भी डाक्टरों (doctors) एवं अन्य की भांति गृह जनपद में तैनाती की जाए।
3- 7 वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की संस्तुतियों एवं वेतन समिति 2016 द्वारा किया गये संस्तुतियों के अनुसार वेतनमान, ग्रेड वेतन के पुनरीक्षण, विभिन्न प्रकार के भत्ते तत्काल लागू किये जाए।
4- सभी संवर्गों का पुनर्गठन किया जाए।
5- सभी चिकित्सालयों (hospitals) में सी सी टी वी कैमरे एवं सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था तत्काल की जाए जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप समुचित चिकित्सीय लाभ प्रदान किया जा सके।
अशोक कुमार, प्रधान महासचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ, उत्तर प्रदेश ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक लगभग 25 मिनट तक हुई। अन्त में उन्होंने हम लोगों को आश्वस्त किया कि हम आपके साथ है। आप लोग चिकित्सा विभाग को और बेहतर हेतु अच्छे ढंग कार्य करें। हम सब परिवार हैं, हम आप लोगों की मांगों पर आपके साथ हैं। महानिदेशक से तत्काल आख्या मांगी गई है। इसी के साथ बैठक का समापन पुष्प गुच्छ देकर दुबारा फिर मिलने का आश्वासन देकर किया गया।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि कोरोना तीसरी लहर की निगरानी बारीकी से की जा रही है और साथ
इस समय प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ अन्य कई प्रकार के वायरस फैले हुए है तो ऐसे में दवाओ
गोसाईगंज ब्लॉक में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया ग
क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा
अगर आपको या आपके परिवार में किसी को भी यूरिक एसिड की समस्या रहती है, तो यह काढ़ा आपके काफी काम आ सकता
कोरोना वायरस का नया वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' भी मनुष्य का बड़ा दुश्मन निकला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अ
मेडिकल यूनिवर्सिटी के छत्रों ने बताया कि एमबीबीएस की नियमित परीक्षाएं दिसंबर 2024 में हुई थीं। दो मा
एक रिसर्च से सामने आया है कि कम से कम 2 मामलों में कोविड वायरस गर्भवती माताओं की नाल को पार करके बच्
कुत्तों के हमले में बच्ची की सांस की नली कटकर दो हिस्सों में बंट गई थी, जिससे उसकी हालत काफी गम्भीर

COMMENTS