देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताज़ा साझा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि हेल्थ केयर सेक्टर में महिलाओं को लिंग भेद का सामना करना पड़ता है और उन्हें पुरुषों की अपेक्षा 24% कम वेतन मिलता है।

हे.जा.स.
July 14 2022 Updated: July 14 2022 19:26
0 34452
हेल्थकेयर सेक्टर में वेतन विसंगति का शिकार हैं महिलाएं: विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। हेल्थकेयर सेक्टर में वेतनमान को लेकर महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है और एक हालिया सर्वेक्षण में पाया गया कि इस क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों की तुलना में 24% कम आय पाती हैं। ऐसा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताज़ा साझा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है। 


साझा रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि हेल्थकेयर सेक्टर (healthcare sector) में महिलाओं को लिंग भेद (gender discrimination) का सामना करना पड़ता है और उन्हें पुरुषों की अपेक्षा 24% कम वेतन मिलता है। सर्वेक्षण में वेतन विसंगति (pay discrepancy) बताते हुए यह भी बताया गया है ऐसा अंतर आयु, एजूकेशन और कार्य की वजह से होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेल्थ केयरसेक्टर में महिलाओं (women) को उनकी क्षमतानुसार वेतन नहीं मिल रहा है।


सर्वेक्षण में पाया गया कि अन्य सेक्टर्स की अपेक्षा हेल्थ केयर सेक्टर में महिलाओं को लिंग आधारित वेतन विसंगति (gender-based pay discrepancy) का सामना ज्यादा करना पड़ता है। यानि कि दूसरे फाइनेंशियल सेक्टर्स में महिलाओं को ज्यादा वेतन मिलता है बनिस्पत स्वास्थ्य और देखभाल के क्षेत्र से।


रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना काल (Corona period) में महिलाओं ने हेल्थकेयर सेक्टर में जो अविस्मरणीय भूमिका निभाई उससे लिंग भेद आधारित वेतन विसंगति में थोड़ा अंतर जरुर आया लेकिन यह सुधार बहुत मामूली है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि अधिकतम वेतन वाले स्थानों पर ज्यादातर नियुक्तियां (appointments) पुरुषों की होती है और महिलाओं को अधिकांशतः निचले वेतमान वाले स्थानों पर रखा जाता है। प्रसवकाल (pregnancy) में यह अंतर और बढ़ जाता है जिसको कम करने की आवश्यकता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labor Organization) के मैनुएला टोमेई ने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में महिलाएं पुरुषों (men in the health care sector) की अपेक्षा ज्यादा बड़ी भूमिका निभा सकती है इसलिए लिंग आधारित वेतन विसंगति को शीघ्र दूर किए जाने की जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं (better health services) के लिए महिलाओं (women) का आगे आना जरूरी है और अब समय आ गया है कि वेतन विसंगति को दूर किया जाए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के जिम कैम्पबेल ने टोमेई की बात का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह की वजह से लिंग आधारित वेतन विसंगति है जबकि हेल्थ केयर सेक्टर में अधिकतर श्रमिक महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट काफी हद तक महिलाओं के साथ हो रही वेतन विसंगति को दर्शाती है और इसे सभी देशों और स्वास्थ्य सेवाओं (health services) को यह जान लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर सेक्टर के साथ साथ ऐसी वेतन विसंगति को दूर करने के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता भी बहुत जरूरी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से मुक्त करेंगी कमिश्नर बरेली

महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण से मुक्त करेंगी कमिश्नर बरेली

अबुज़र शेख़ October 05 2022 40697

सोमवार शाम को बरेली कमिश्नर ने डीएम सहित कई विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक की बैठक में उन्होंने विक

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

आनंद सिंह April 14 2022 31430

वैद्यनाथ आयुर्वेद के एमडी ने कहा, आधुनिक पद्धतियों को भी जानें आयुर्वेद के छात्र, गुरु गोरक्षनाथ इंस

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता April 08 2023 28095

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय से चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने जा

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. July 04 2021 31669

‘डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक है और कई देशों में यह फैल रहा है। इसी के साथ ही हम इस महामारी के ब

गर्मी का प्रकोप, बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार

गर्मी का प्रकोप, बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार

विशेष संवाददाता May 18 2023 23880

गर्मी के मौसम में बच्चों में पानी की कमी होना काफी सामान्य होता है, जिसे डिहाइड्रेशन, कहा जाता है। य

मैनपुरी में पोस्टमार्टम के लिए मांगे गए थे रुपए, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई

मैनपुरी में पोस्टमार्टम के लिए मांगे गए थे रुपए, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई

विशेष संवाददाता May 30 2023 39477

बुलंदशहर के सीएचसी पहासू में डिलीवरी के दौरान पैसे लेने का मामला सामने आया, वहीं मामले का संज्ञान ले

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

हुज़ैफ़ा अबरार July 13 2022 27709

मरीज के हृदय की मुख्य कोरोनरी आर्टरी समेत तीनों आर्टरी 90 प्रतिशत बंद हो चुकी थी एवं उसकी हार्ट की प

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

हे.जा.स. August 21 2022 30991

अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि ऑफिस में कंप्यूटर-माउस या फिर कॉफी मशीन को छूने से भी मंकीपॉक्स हो

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2022 23908

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाहों पर हो रही गोल-मोल कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाहों पर हो रही गोल-मोल कार्रवाई

आरती तिवारी July 17 2023 34712

राजधानी लखनऊ के कई अस्पतालों के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप है, लेकिन जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई

Login Panel