देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

कंडीशनर से बालों को कोमल, शाइनी और सुन्दर बनायें

कंडीशनर के उपयोग से हम बालों को खराब होने से बचा सकते हैं | कंडीशनर 3 तरह के होते हैं - ट्रडिशनल कंडीशनर, लीव-इन कंडीशनर, और डीप कंडीशनर | यह तीनों ही आपके बालों को नरमी प्रदान करते हुए एक समान कार्य करते हैं |

सौंदर्या राय
July 14 2022 Updated: July 14 2022 18:18
0 36743
कंडीशनर से बालों को कोमल, शाइनी और सुन्दर बनायें प्रतीकात्मक चित्र

नियमिततौर पर अपने बालों को शैम्पू करने से बालों की गंदगी और जमा हुआ मैल तो निकल जाता है लेकिन उसके साथ ही बालों के लिए लाभदायक प्राकृतिक तेल भी निकल जाता है | गर्म उपकरण, रसायन, और प्राकृतिक अपक्षय के नियमित इस्तेमाल से आपके बाल खुश्क, घुंघराले और खराब हो जाते हैं | हालांकि, कंडीशनर के उपयोग से हम बालों को खराब होने से बचा सकते हैं | कंडीशनर 3 तरह के होते हैं - ट्रडिशनल (traditional) कंडीशनर, लीव-इन (leave-in) कंडीशनर, और डीप (deep) कंडीशनर | यह तीनों ही आपके बालों को नरमी प्रदान करते हुए एक समान कार्य करते हैं |

1. अपने बालों के अनुसार सही कंडीशनर का चयन करें - Select the right conditioner according to your hair:

शावर के बाद, जब आप अपने बालों को शैम्पू से धो चुकें हों, तब ट्रडिशनल कंडीशनर लगाया जाता है | यह तरीके का कंडीशनर, आपके बालों (गर्म उपकरण, रसायन, और सामान्य नुकसान) की मरम्मत के लिए उपयोग किया जाता है | अपने बालों के अनुसार सही प्रकार के कंडीशनर का चयन करें; भले ही आपके घुंघराले बाल, सूखे और खराब बाल, या दुबले-पतले बाल क्यों ना हो; हर तरीके के बालों के लिए विशिष्ट कंडीशनर उपलब्ध है |


2. अपने बालों को धोएं - Wash your hair

शावर के नीचे नियमित तरीके से अपने स्कैल्प और बालों को रगड़कर धोएं | अपने बालों को धोने के बाद उन्हें कंडीशन करें | शैम्पू करते समय, अपने स्कैल्प को अच्छे से धोएं ना कि अपने गीले बालों को धोते हुए उलझाएं, क्यूंकि इससे आपके बाल खराब होंगे और ज्यादा मात्रा में टूटेंगे |

 

3. अपने शैम्पू वाले बालों को अच्छे से धोलें - Thoroughly Wash your hair in shampoo

शायद यह बात आपको मज़ाकिया लगे, लेकिन जितना हो सके उतने ठंडे पानी में नहाएं | आपके बालों पर ठंडा पानी, गरम पानी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होता है | यह आपके बालों को टुट्ने और खराब होने से बचाता है | अपने शैम्पू वाले बालों को ठंडे पानी से धोएं | ध्यान दें कि अपने गीले बालों को धोते समय उलझा ना लें | जब आपके बाल 'स्कूकी' (squeaky) लगे तो इसका मतलब है कि सारा शैम्पू निकल चुका है |

4. अपने बालों को मरोड़ें: 

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा गीले हैं, तो कोई भी कंडीशनर जो आप लगाएंगे, वह आपके बालों पर ज्यादा देर तक नहीं रहेगा | अगर आपके बाल छोटे हैं, तो आपको अपने बालों को मरोड़ने की जरुरत नहीं है | लेकिन, अगर आपके बाल लम्बे हैं, तो उन्हें अच्छे से मरोड़कर जितना हो सके पानी निकाल दें|

 

5. कंडीशनर लगाएं: 

थोड़ा सा कंडीशनर अपने हथेली पर लें; जितने लम्बे आपके बाल हैं उसके मुताबिक़ कंडीशनर लें | छोटे या चिन तक के बालों के लिए एक सिक्के जितने आकार का कंडीशनर लें | अगर आपके बाल लम्बे हैं तो पूरे हथेली जितना कंडीशनर लें | इससे अपने बालों के अंत तक अच्छी तरह से लगाएं | कंडीशनर को सिर्फ बालों के अंत में ही लगाएं, क्यूंकि ये ही सबसे ज्यादा खराब होते हैं | कंडीशनर को अपने स्कैल्प या बालों के जड़ों में लगाने से आपके रोम(follicles) बंद हो जाते हैं, जिसके कारन आपके बाल धीमी गति से बढ़ते हैं और तेल उत्पादन में वृद्धि होने लगती है |

 

6. कंडीशनर को थोड़ी देर के लिए लगा रहने दें: 

यह उपाय आप अपनी मर्ज़ी के हिसाब से कर सकते हैं; कंडीशनर लगाने के बाद, जितनी देर आप इसे अपने बालों पर लगा रहने देंगे, उतनी जल्दी यह आपके बालों को सुधारेंगे | अगर आप जल्दी में हैं, तो आप अपने बालों को इसे लगाने के तुरंत बाद ही धो सकते हैं | लेकिन, यह आपके बालों को उतना नरम और चमकदार नहीं बनाएंगे जितना उन्हें ज्यादा देर तक लगे रहने पर बनाते हैं | पहले कंडीशनर को अपने बालों में लगाकर फिर अपने चेहरे और पुरे शरीर को साफ़ करें, ताकि यह थोड़ी देर तक आपके बालों में लगा रहे | अच्छे परिणाम पाने के लिए, इसे 1-2 मिनट के बाद धो लें |

 

7. कंडीशनर को अच्छे से धोलें: अगर आपने पानी के तापमान को बढ़ा दिया है, तो फिर से उसे कम करके, जितना हो सके ठंडे पानी का उपयोग करें | क्यूंकि, ठंडा पानी आपके बालों को स्वस्थ बनाता है | कुछ देर तक अपने बालों को धोते रहें ताकि सारा कंडीशनर निकल जाए | अगर आपके बाल पतले लगें, तो इसका मतलब है कि बालों में से सारा कंडीशनर नहीं निकला है | जब आपके बाल चिकने लगे और उन में चिपचिपाहट ना हो, तो समझें कि कंडीशनर निकल गया है | अपने बालों को मरोड़कर पानी निकाल दें |

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया 'टीकाकरण चैम्पियन'

एस. के. राणा May 07 2022 29444

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को टीकाकरण के प्रति आकर्षित करने के तरीकों की भी सराहना की तथा उनके स

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

रंजीव ठाकुर April 20 2022 37409

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े फैसले किए है। इनमे कोरोना वायरस से स

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

बायोलॉजिकल-ई का कॉर्बेवैक्स, एहतियाती खुराक के रूप में दिया जा सकेगा

विशेष संवाददाता August 03 2022 26493

कोविड-19 टीकाकरण पर एक सरकारी पैनल ने बायोलॉजिकल-ई के कॉर्बेवैक्स को अनुमति देने की सिफारिश की है। र

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

हे.जा.स. December 29 2020 23935

भारत में दुनिया के सर्विकल कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा पूरी दुनिया का लगभग एक-चौथाई है। लैंसेट

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

आरती तिवारी July 01 2023 25396

व्यस्त दिनचर्या में सभी का लाइफस्टाइल सही नहीं रहता। लोग काम के चलते अपने लाइफस्टाइल पर जरा भी ध्यान

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से हो सकता है ये खतरा

श्वेता सिंह October 28 2022 36736

वैसे तो यह एक आम समस्या है लेकिन सही वक्त पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो इसकी एडवांस स्टेज में लंग्स,

बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज
औरैया में डेंगू का प्रकोप, चपेट में पूरा गांव

औरैया में डेंगू का प्रकोप, चपेट में पूरा गांव

आरती तिवारी November 11 2022 24410

डेंगू मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है। यह बुखार डेंगू वायरस के कारण होता है। यह बीमारी बरसा

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 735

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी को नियमित उपचार में अधिक सुलभ बनाकर यह प्लेटफॉर्म अधिक मरीजों को उनकी जरूरत के

जानिए लिवर का कैंसर और उसका इलाज।

जानिए लिवर का कैंसर और उसका इलाज।

लेख विभाग October 31 2021 44383

हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा (एचसीसी) व्यस्कों में पाया जाने वाला सबसे आम लिवर कैंसर है। भारत में हर साल

Login Panel