देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

प्रदेश में करीब 2350 टीबी चैंपियन हैं जो कि हमारे टीबी मुक्त अभियान में बड़े सहायक साबित हो सकते हैं । इसके लिए हर टीबी यूनिट (टीयू) से दो टीबी चॅम्पियन चुने गए हैं, जिन्हें टीबी के बारे में हर जरूरी जानकारी के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा ।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 18 2022 Updated: February 18 2022 13:58
0 49273
अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग प्रतीकात्मक

लखनऊ। क्षय रोग यानि टीबी को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके टीबी चैंपियन अब दूसरों को भी इस बीमारी से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे । देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चल रही हरसंभव कोशिश में टीबी चैंपियन की सक्रिय मदद लेने का निर्णय लिया गया है । सेंट्रल टीबी डिवीजन ने इस बारे में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया है । इसके तहत उनको सेल्फ लर्निंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके स्मार्ट फ़ोन में टीबी आरोग्य साथी एप (TB Arogya Saathi app) इंस्टाल किया जाएगा । इसके माध्यम से उनकी गतिविधियों पर नजर भी रखी जाएगी । 

राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता का कहना है कि प्रदेश में करीब 2350 टीबी चैंपियन हैं जो कि हमारे टीबी मुक्त अभियान में बड़े सहायक साबित हो सकते हैं । इसके लिए हर टीबी यूनिट (TBU) से दो टीबी चॅम्पियन चुने गए हैं, जिन्हें टीबी के बारे में हर जरूरी जानकारी के बारे में प्रशिक्षित (Train) किया जाएगा ।

टीबी चैंपियन (TB champion) के रूप में उन लोगों को चुना गया है जो कि पहले टीबी (TB) ग्रसित रहे हैं किन्तु उन्होंने लक्षण नजर आते ही पूरी तत्परता से टीबी की जांच कराई और पुष्टि होने पर चिकित्सक के बताए अनुसार नियमित दवा (medicine) का सेवन कर बीमारी को मात दिया । अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सामान्य जिंदगी जी रहे हैं । उनके इन्हीं अनुभवों को समुदाय तक पहुंचाने में उनकी मदद ली जाएगी । वह अपने अनुभवों के आधार पर लोगों को बताएंगे कि अगर दो हफ्ते से अधिक खांसी (cough) आ रही है, बुखार (fever) बना रहता है, वजन घट (weight loss) रहा है, भूख नहीं लगती तो टीबी की जांच अवश्य कराएं । इसकी जांच सरकारी अस्पतालों में मुफ्त की जाती है ।

जांच में यदि टीबी की पुष्टि होती है तो घबराएं नहीं क्योंकि इसका पूर्ण इलाज संभव है । चिकित्सक के बताए अनुसार दवा का नियमित रूप से सेवन करें । इसकी दवा टीबी अस्पताल, डॉट सेंटर या स्थानीय आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मुफ्त प्राप्त की जा सकती है । यह जरूर ख्याल रखें कि दवा को बीच में छोड़ना नहीं है, नहीं तो टीबी गंभीर रूप ले सकती है । ऐसी स्थिति में इलाज लंबा चल सकता है ।  

टीबी चैंपियन लोगों को यह भी बताएंगे कि टीबी की पुष्टि होने पर मरीज का पूरा विवरण निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया जाता है । पोर्टल पर विवरण दर्ज होने से यह फायदा रहता है कि मरीज अगर कहीं अन्य प्रदेश में जाता है तो उसे वहाँ भी मुफ्त दवा मिल सकती है । इसके अलावा टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सही पोषण के लिए 500 रुपये प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में दिया जाता है, क्योंकि सही पोषण मिलने से दवाएं जल्दी असर करती हैं । इस तरह से टीबी चैंपियन जब अपने अनुभवों को समुदाय से साझा करेंगे तो यह बात ज्यादा प्रभावशाली तरीके से जन-जन तक पहुंचाई जा सकेगी ।

टीबी के खात्मे के लिए यही सबसे जरूरी बिन्दु है कि टीबी का जितना जल्दी पता चल जाए और तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाए उतनी ही जल्दी उसका खात्मा किया जा सकता है । जांच और इलाज में देरी से संक्रमित व्यक्ति जाने-अनजाने में न जाने कितने अन्य लोगों को संक्रमित बना सकता है ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

कफ सिरप बनाने वाली 6 कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड

विशेष संवाददाता March 06 2023 37051

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कफ सिरप के 108 निर्माताओं में से 84 के खिलाफ जांच शुरू की थी। इनमें से

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

हे.जा.स. April 09 2023 41722

दुनिया का हर शख्सर जिंदगी में खुशियां चाहता है। अपनी मनचाही खुशियों को पाने के लिए लोग जिंदगी भर मेह

रोबोटिक सर्जन डॉ संदीप नायक को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान

रोबोटिक सर्जन डॉ संदीप नायक को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान

रंजीव ठाकुर September 14 2022 46052

डॉ संदीप नायक दुनिया के तीन सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक सर्जन्स में से एक बन गए है। इस उपलब्धि को हासिल करने

झटका: जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविडरोधी वैक्सीन के लिए दिए आवेदन को वापस लिया।

झटका: जॉनसन एंड जॉनसन ने कोविडरोधी वैक्सीन के लिए दिए आवेदन को वापस लिया।

एस. के. राणा August 02 2021 29259

जॉनसन कंपनी ने यह आवेदन ऐसे समय में वापस लिया है जब भारत पहले ही नुकसान की भरपाई से छूट जैसे कुछ मुद

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

श्वेता सिंह August 19 2022 40077

मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे, क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर रैशेज, सूजन, जलन या फिर एलर

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

साथी हाथ बढ़ाना बनी No. 1 बेस्टसेलर जनस्वास्थ्य जागरूकता में ऐतिहासिक उपलब्धि-:सुनील

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2026 1967

पुस्तक के लेखक सुनील कुमार यादव जो Chief Pharmacist डॉ. एसपीएम सिविल हॉस्पिटल लखनऊ एवं एक प्रतिष्ठि

AstraZeneca COVID-19 रोधी वैक्सीन को वायरस के नए स्ट्रेन से बचाने के लिए चिंतित।  

AstraZeneca COVID-19 रोधी वैक्सीन को वायरस के नए स्ट्रेन से बचाने के लिए चिंतित।  

हे.जा.स. February 12 2021 27703

कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में शुद्ध आय एक साल पहले की समान तिमाही में 313 मिलियन डॉलर से बढ़कर 1.0

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2023 143359

मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टर्स के समर्पण और लोगों

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

रंजीव ठाकुर May 01 2022 39035

मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता रवि द्विवेदी ने विधायक योगेश शुक्ला से कहा कि समस्त प्रधान ग्राम स्व

शाकाहारी लोग प्रोटीन डाइट के लिए खाएं ये चीजें

शाकाहारी लोग प्रोटीन डाइट के लिए खाएं ये चीजें

आरती तिवारी October 16 2022 26969

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है. इससे हमारे शरीर का विकास ठीक तरीके से हो पाता है। बता दें क

Login Panel