देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

घातक बीमारी Disease X की चेतावनी, जानें आखिर क्या है रोग 'एक्स'?

मुएम्बे ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कई ज़ूनोटिक बीमारियां फैल सकती हैं, जो जानवरों से इंसानों में आई हैं।

हे.जा.स.
January 07 2021
0 41004
घातक बीमारी Disease X की चेतावनी, जानें आखिर क्या है रोग प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली।  साल 1976 में इबोला वायरस की खोज करने में मदद करने वाले वैज्ञानिक प्रोफेसर जीन-जाक मुएम्बे टामफम ने एक नए घातक वायरस की चेतावनी दी है। ये नए वायरस मानव जाति के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। इनमें से एक रोग 'X' भी है।
 
मुएम्बे का ये बयान उस वक्त आया जब एक मरीज़ एक ऐसे रोगजनक से संक्रमित हो गया जिसकी अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है, लेकिन उसके लक्षण इबोला वायरस की तरह हैं।
 
डेमोक्रेटिक रिब्लिक ऑफ द कॉन्गो के एक दूरस्थ शहर में पिछले महीने एक महिला में रक्तस्रावी बुखार के शुरुआती लक्षण दिखने शुरू हुए थे। इबोला और इसी तरह के लक्षणों वाली अन्य बीमारियों के लिए उस महिला के नमूनों का परीक्षण किया गया था। जांच में सभी टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आए, जिसकी वजह से महिला की बीमारी अब रहस्यमयी बन गई है।
 
वैज्ञानिक ऐसा मान रहे हैं कि वह महिला रोग 'X' की पहली मरीज़ है, जो इस नए रोगजनक से संक्रमित हुई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इबोला के 50 से 90 प्रतिशत घातक रेट के साथ रोग 'X' कोविड-19 से ज़्यादा संक्रामक हो सकता है।
 
आपात स्थिति में रिसर्च और विकास में तेज़ी लाने के लिए साल 2018 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी वैश्विक योजना प्रकाशित की। जिसके '2018 आर एंड डी' ब्लूप्रिंट में रोग 'X' भी शामिल था।
 
क्या है रोग 'X'?
यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिज़ीज़ के डायरेक्टर डॉ. एंथनी फॉकी ने बताया कि यहां 'X' का मतलब है, अप्रत्याशित है।
 
WHO ने कहा कि यह इस बात का प्रतिनिधित्व करता है कि एक रोगज़नक़ के कारण एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय महामारी आने वाले कल में फैल सकती है, जिसके बारे में मानवजाति को अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
 
मुएम्बे ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कई ज़ूनोटिक बीमारियां फैल सकती हैं, जो जानवरों से इंसानों में आई हैं। पीला बुखार, रेबीज़, ब्रूसेलोसिस और लाइम बीमारी जैसी ज़ूनोटिक बीमारियां जानवरों से इंसानों में आई और कुछ देशों या दुनियाभर में महामारी का रूप ले लिया। वहीं, ख़तरनाक HIV एक तरह के चिंपानज़ी से उभरा और फिर म्यूटेट होकर जानलेवा बन गया। SARS और MERS के साथ SARS-CoV-2 सभी कोरोना वायरस हैं, जो अचानक जानवरों से इंसानों में फैलना शुरू हो गए।
 
अभी के लिए, बीमारी 'एक्स' काल्पनिक है, एक ऐसा प्रकोप जो वैज्ञानिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के लिए चिंता का गंभीर कारण बन गई है। उन्हें डर है कि ये दुनियाभर में एक गंभीर बीमारी की तरह फैल सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी।

सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी।

हुज़ैफ़ा अबरार December 03 2021 29238

डॉ पुनीत गुप्ता ने बेरियाट्रिक सर्जरी करके नया आयाम स्थापित किया है। वह पहले भी इस तरह की कई बेरिएट्

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 300 बेड के मंडलीय अस्पताल का किया उद्घाटन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 300 बेड के मंडलीय अस्पताल का किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता March 29 2023 29819

प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

एस. के. राणा July 27 2021 31025

कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अ

जानलेवा हो सकता है स्ट्रोक, गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता बचा सकती है जान।

जानलेवा हो सकता है स्ट्रोक, गोल्डन ऑवर में चिकित्सीय सहायता बचा सकती है जान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 25125

'मौतों की 12 वीं सबसे बड़ी वजह रहे स्ट्रोक्स के मामले बढ़ने के बाद अब ये भारत में मौतों की पांचवीं स

बच्चों में समय पर कैंसर रोग का पता लगना ही सही उपचार की शुरुआत है ।  

बच्चों में समय पर कैंसर रोग का पता लगना ही सही उपचार की शुरुआत है ।  

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2021 20163

कई माता-पिता जब अपने बच्चें में कम वजन या कम भूख के लक्षणों को देखते हैं तो वह पास के क्लीनिक में जा

ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के इलाज का हब बनेगा केजीएमयू

ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के इलाज का हब बनेगा केजीएमयू

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2022 37846

सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बनने के साथ ही केजीएमयू प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों और डीआर टीबी सेंटर की व्यवस

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

पित्ताशय की पथरी को न लें हल्के में, लगातार बढ़ रहे मरीज

एस. के. राणा January 28 2023 23638

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी सप्ताह में 4 से 5 ऑपरेशन पित्त की पथरी के किए जा रहे हैं।

वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करना महत्वाकांक्षी लक्ष्य, योजनाबद्ध तरीके से होगी लक्ष्य की प्राप्ति- डॉ सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2021 28216

टीबी के उन्मूलन के लिए प्रधानमंत्री ने "टीबी पोषण योजना" लागू किया। इसमें निःशुल्क जांच, निःशुल्क उप

चंदौली में 2.71 लाख पशुओं को लंपी से बचाव के लिए लगा टीका

चंदौली में 2.71 लाख पशुओं को लंपी से बचाव के लिए लगा टीका

आरती तिवारी October 28 2022 30149

पशुओं में लंपी वायरस रोधी टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक जिले में 2.71 लाख गोवंश को लंपी वायरस रोधी ट

डॉ सूर्यकांत बने राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के  नामित सदस्य

डॉ सूर्यकांत बने राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के नामित सदस्य

रंजीव ठाकुर July 21 2022 37223

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत को राजस्थान स्

Login Panel