देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

क्षय रोगियों की तलाश अभियान में मिले 13 नये मरीज

खांसी, बलगम, बलगम में खून का आना, वजन कम होना, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार टीबी के लक्षण हैं।

0 24468
क्षय रोगियों की तलाश अभियान में मिले 13 नये मरीज प्रतीकात्मक फोटो

सिद्धार्थनगर। क्षय रोगियों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग जिले के सात ब्लॉकों में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चला रखा है। दो जनवरी से चल रहे अभियान में अब तक टीबी के 13 नये मरीज मिले हैं। 15 लाख की आबादी में चल रहे अभियान में 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' के स्लोगन के साथ घर-घर दस्तक दे रहा है। दस दिनों के इस अभियान में 20 फीसदी आबादी तक विभाग ने पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत क्षय रोगियों चिन्हित करके उनका उपचार किया जा रहा है। विभाग ने दो से 12 जनवरी के बीच सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चला रखा है। यह अभियान बर्डपुर, लोटन, बसंतपुर (बांसी), खेसरहा, बेंवा (डुमरियागंज), खुनियांव व शोहरतगढ़ में चल रहा है। 15.54 लाख की आबादी में चल रहे अभियान में 20 फीसदी आबादी को कवर किया जाएगा। पांच जनवरी तक जिले में 1.59 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई, इसमें 243 टीबी के संभावित मरीज मिले। 

जिला पीपीएम समन्वयक सतीश मिश्रा ने बताया कि सभी संभावितों की जांच कराई गई, इसमें 13 नये मरीज मिले हैं। इनके पॉजिटिव मिलते ही उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खांसी, बलगम, बलगम में खून का आना, वजन कम होना, सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार टीबी के लक्षण हैं। ऐसे लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीबी की जांच करानी चाहिए। जांच के दौरान अगर पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होती है तो समय से उपचार शुरू कर दें। इसके साथ ही खांसते समय मुंख पर रूमाल रखें, बलगम को सार्वजनिक जगहों पर न थूंके, थूकने के बाद बलगम पर मिट्टी डाल दें। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिला क्षय रोग अधिकारी के नेतृत्व में खेसरहा ब्लॉक के चंदापुर व दनियापार गांव का निरीक्षण कर टीम के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को भी टीबी के बारे में जानकारी देते हुए अभियान में सहयोग की अपील की गई।
................................
जिला क्षय रोग अधिकारीडॉ. डीके चौधरी ने बताया कि
जिले में क्षय रोगियों की तलाश में अभियान चल रहा है। अब तक 13 नये मरीज मिले हैं। गांव-गांव स्क्रीनिंग कर रही टीम व समुदाय से संपर्क कर अभियान में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

........................
अभियान एक नजर में
........................
कुल ब्लॉक में अभियान- 07
कुल आबादी-  15.54  लाख
स्क्रीनिंक का लक्ष्य- 3.30 लाख (20 फीसदी)
कुल टीम- 123
सुपरवाइजर- 28
सदस्य- 369
सुपरवाइजर मॉनीटरिंग- तीन से चार टीमअब तक स्क्रीनिंग- 1.59 लाख
कुल संदिग्ध- 243
पॉजिटिव मरीज- 13 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

उच्च जोखिम वाले आईवीएफ मामले में सुरक्षित प्रसव कराया

उच्च जोखिम वाले आईवीएफ मामले में सुरक्षित प्रसव कराया

हुज़ैफ़ा अबरार June 07 2026 2401

मरीज़ की अधिक उम्र रजोनिवृत्ति की स्थिति संरचनात्मक रूप से छोटा गर्भाशय और बार-बार आईवीएफ असफल रहने

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 504

यूपीटीईएन का उद्देश्य मरीज के अस्पताल पहुंचने का इंतजार करने के बजाय आपातकाल की सूचना मिलते ही इलाज

सुंदर और बेदाग पैरों के लिए करें ये उपाय

सुंदर और बेदाग पैरों के लिए करें ये उपाय

आरती तिवारी August 20 2022 35684

काले दाग धब्बे आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। फिर चाहें ये चेहरे पर हों या फिर पैरों पर दाग धब्बे

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

सर्दी और हार्ट फेलियर: जोखिम के कारक और रोकथाम

लेख विभाग December 15 2021 31020

हार्ट फेलियर को उसकी शुरूआती अवस्‍था में सही समय पर इलाज, उपचार के अनुपालन, जीवनशैली में बदलाव और का

निजी अस्पताल में आयुष्मान मरीज से वसूली का आरोप

निजी अस्पताल में आयुष्मान मरीज से वसूली का आरोप

आरती तिवारी August 29 2023 38574

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम के निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज से इलाज के नाम पर वसूली का आर

27 फरवरी तक चलेगा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध, काला फीता बांधकर शुरू किया अभियान। 

27 फरवरी तक चलेगा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध, काला फीता बांधकर शुरू किया अभियान। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2021 27848

जनता आज देश के सरकारी कर्मचारियों को अपना मसीहा मान रही है लेकिन सरकार ने पुरस्कार देना तो छोड़िए पू

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश  में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2022 29612

सूबे की सरकार, कैंसर के इलाज के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का माडल राज्य बनाना चाहती है। इसके लिए

दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य, 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक

दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य, 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक

विशेष संवाददाता December 23 2022 28140

दुनियाभर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने एडवाइजरी जारी की है।अब परिसर में मास्

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2021 31866

डॉ अनुरूद्ध वर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक ने बताया कि कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कोरोना मरीज

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

रंजीव ठाकुर April 21 2022 21163

राजधानी में कोविड-19 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को न

Login Panel