देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी, उपमुख्यमंत्री मंत्री बृजेश पाठक के साथ फैकल्टीज व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

admin
September 24 2022
0 29335
स्कूली बच्चें गांव तक लोगों का ब्लड-प्रेशर रजिस्टर करें: पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी

लखनऊ। डॉ राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष आनंदीबेन पटेल, पद्मभूषण डॉ देवी प्रसाद शेट्टी, उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्री बृजेश पाठक के साथ फैकल्टीज व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

नारायण गु्रप ऑफ हास्पिटल (Narayan Group of Hospitals) के अध्यक्ष पद्मभूषण (Padma Bhushan) डॉ देवी प्रसाद शेट्टी (Dr. Devi Prasad Shetty) ने विश्व स्तर पर सर्जरी सुविधाओं की वृद्धि करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा आवश्यक सर्जरी के अभाव में बड़ी संख्या में मरीजों की मृत्यु होती है। देश में मातृ-मृत्यु कारणों अन्य प्रदेशों में मातृ-मृत्यु का प्रतिशत और बड़ी जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में इसको नियंत्रित करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर भी चर्चा की।

 

उन्होंने कहा देश के नौजवानों को पैरामेडिकल (paramedical) शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ये विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है और नौजवानों के लिए शत्-प्रतिशत रोजगार का माध्यम है। उन्होंने स्कूली बच्चों के माध्यम से गांवों तक प्रत्येक व्यक्ति का ब्लड-प्रेशर चेक कराकर रजिस्टर बनाने का सुझाव भी दिया।

 

उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) तथा चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्री (Health Minister) बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने चिकित्सकों को गरीब जनता की समर्पण भाव के साथ चिकित्सा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को पृथ्वी पर कष्ट से मुक्ति दिलाने वाले भगवान की संज्ञा दी गई है और हम इस संस्थान में प्रत्येक चिकित्सक गरीब जनता का भगवान है। हम सबका उद्देश्य जनता को निस्वार्थ भाव से सेवा देना होना चाहिए।

 

राज्यपाल (Governor) एवं कुलाध्यक्ष आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कहा कि देश में उच्च स्वास्थय सेवाओं का होना जितना आवश्यक है, उससे अधिक स्वास्थय के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। हमें गाँवों तक स्वास्थय के प्रति जागरूकता का प्रसार करना होगा। इसके लिए निजी स्वयं सेवी संस्थाओं, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जोड़कर गाँव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचा जा सकता है।

 

राज्यपाल ने कहा बहुत सी गम्भीर बीमारियों को यदि प्रारम्भ में ही जान लिया जाए तो उसकी चिकित्सा प्राप्त कर व्यक्ति ठीक हो सकता है। गाँववासी जानकारी के आभाव में बीमारी के प्रारम्भिक सामान्य लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। उन्हें समय पर जानकारी देकर जागरूक किया जा सकता है। चिकित्सक मरीज की आशा का केन्द्र होता है। इसीलिए चिकित्सक को भगवान की संज्ञा भी दी गई है। चिकित्सकों को यह प्रयास करना चाहिए कि हमारे देश में स्वस्थ पीढ़ी का विकास हो, स्वस्थ शिशु जन्म लें माताएं और जननी स्वस्थ रहें।

 

उन्होंने इस दिशा में कार्य करने के लिए चिकित्सकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे को गर्भावस्था से ही स्वस्थ रखने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस दिशा में वृहद सत्रों का आयोजन करके उसमें ग्रामीण प्रतिनिधियों और स्वास्थ कर्मियों की प्रतिभागिता कराकर उचित पोषण, संस्थागत प्रसव, समय-समय पर जांच, स्तनपान की अनिवार्यता, वृद्ध; महिला-पुरूषों की स्वास्थ सम्बन्धी समस्या के सम्बन्ध में जागरूगता तथा उसके निवारण पर जागरूक किया जा सकता है।

 

राज्यपाल ने लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान को नैक (NAAC) के लिए भी तैयारी करनी चाहिए, जिसमें संस्थान को बेहतर उपलब्धि के साथ-साथ पहचान प्राप्त हो। समारोह में राज्यपाल ने बेहतर उपलब्धियों के साथ पास हुए प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

 

इसके साथ ही उन्होंने विशेष योगदान के लिए संस्थान केे फैकल्टी हेड को भी सम्मानित किया। समारोह में उन्होंने आरएमएल लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Lohiya hospital) के प्रयास से सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) से बचाव का वैक्सीनेशन पूर्ण कर चुकी स्कूली छात्राओं को पुस्तक भेंट कर उत्साहवर्द्धन किया।

 

समारोह में डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) की निदेशक डॉ सोनिया नित्यानंद ने संस्थान की प्रगति आख्या से अवगत कराया। उन्होंने राज्यपाल की प्रेरणा से संस्थान द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु बालिकाओं के टीकाकरण अभियान की पहल का विशेष उल्लेख किया। संस्थान की डीन प्रो नुजहत हुसैन ने कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) आलोक कुमार सहित संस्थान के समस्त चिकित्सा अधिकारी तथा चिकित्सा विद्यार्थी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक !

गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक !

लेख विभाग April 18 2023 29702

कुछ लोग तो बाहर से आने के बाद फ्रिज खोलते हैं, और चिल्ड वाटर पीकर खुश हो जाते हैं लेकिन ऐसा करना सेह

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

मौसम ने ली करवट, अस्पतालों में बढ़े खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज

विशेष संवाददाता April 25 2023 31161

सोमवार को अमरोहा जिला अस्पताल में 1087 मरीज ओपीडी में देखे गए। अस्पतालों में सबसे ज्यादा मालमे बुखार

लापरवाही: अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो माह बाद भी नहीं किया एमबीबीएस की नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित

लापरवाही: अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो माह बाद भी नहीं किया एमबीबीएस की नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2025 86300

मेडिकल यूनिवर्सिटी के छत्रों ने बताया कि एमबीबीएस की नियमित परीक्षाएं दिसंबर 2024 में हुई थीं। दो मा

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

श्वेता सिंह September 04 2022 41203

जिस अखरोट के छिलके को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं, उससे कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

श्वेता सिंह November 11 2022 26570

खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्

आगरा जिला अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 21 2023 27235

आगरा दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

डॉक्टर साहब आप ने तो अस्पताल का बैंड बजा डाला, सीएचसी को देखकर भड़के बृजेश पाठक

डॉक्टर साहब आप ने तो अस्पताल का बैंड बजा डाला, सीएचसी को देखकर भड़के बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर July 08 2022 29771

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक अमेठी से लौटते समय अचानक सामुदायिक

वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही ओमीक्रॉन संक्रमण से बचा सकतें हैं: डॉ रणदीप गुलेरिया 

वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही ओमीक्रॉन संक्रमण से बचा सकतें हैं: डॉ रणदीप गुलेरिया 

एस. के. राणा December 22 2021 26449

ओमीक्रॉन से सुरक्षा के लिए मौजूदा टीकों में बदलाव किया जा सकता है। वर्तमान टीके प्रभावी हैं, लेकिन न

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2021 29923

स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत हमदर्द लेबोरेट्रीज ने लखनऊ में हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है।

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

किशोरियों को ब्रेस्ट, सर्वाइकल व ओवेरियन कैंसर के प्रति जागरूक किया 

रंजीव ठाकुर May 22 2022 34515

कार्यक्रम में नीलू त्रिवेदी ने माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े को गर्भाशय के कैंसर का

Login Panel