












































ओम आरोग्य, गणेश विहार कालोनी, कपरिया बाग रोड, लखनऊ में कैंसर जागरुकता शिविर का आयोजन।
लखनऊ। दिनांक 04.02.2021 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर , हील (HEAL) फाउन्डेशन आफ इण्डिया लखनऊ के डाक्टरों के द्वारा ओम आरोग्य, गणेश विहार कालोनी, कपरिया बाग रोड, लखनऊ में कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 04.02.2021 को प्रातः 10 बजे से किया गया।
इस शिविर में लोगों की निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच की व्यवस्था की गयी। जिसमें के.जी.एम.यू. से डा. फहाद समदी, डा. अंजनि पाठक, पी.जी.आई. से डा. सिद्वार्थ पंत एवं लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट से डा. रेहा रखोलिया, डा. अरूण कुमार एवं डा. उमेन्द्र उपाध्याय इत्यादि विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवल्स को भी सम्मानित किया गया जिसमें एक उल्लेखनीय नाम है श्रीमती मधू बनर्जी जो एक समाज सेविका भी हैं। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा कैंसर से बचाव के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गयी। यह भी बताया कि प्रारम्भिक अवस्था में ही कैंसर का पता चल जाने पर इस रोग से मुक्त हुआ जा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया और कैंसर से वचाव और उसके समय पर निदान के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर लखनऊ के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ और हेल्थ एजूकेशन अवेयरनेस एवं लर्निग (HEAL) फाउन्डेशन आफ इण्डिया तथा लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट के संस्थापक प्रो. मोहन चन्द्र पंत को भी याद किया गया, जिन्होंने कैंसर से बचाव और इसके निदान के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य अपने जीवन काल में किया और जिसके लिये उन्हे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति भी अर्जित की।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख नवल जी एवं प्रांत सेवा प्रमुख सेवा भारती देवेन्द्र अस्थाना भी उपस्थित रहे एवं कैंसर जागरूकता के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में डा. एम.सी. पंत को याद किया, वह उनके काम को आगे बढ़ाते रहने के लिये श्रीमती निर्मला पंत के प्रयासों की सराहना की। श्रीमती निर्मला पंत ने अपने उद्बोधन निश्चय के साथ सभी को यह विश्वास दिलाया कि वह आगे भी इस कार्य को करती रहेंगी एवं में दृढ़ इसे और बेहतर बनायेंगी।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9758
एस. के. राणा January 20 2026 0 5943
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
नोएडा जिला अस्पताल में 20 बेड का मेडिकल आईसीयू वार्ड और 6 बेड का उच्च निर्भरता इकाई शुरू होने के बाद
प्रसिद्ध चिकित्सक नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हैल्थ 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में एक हजार ब
एसजीपीजीआई की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर होने के कारण यह पाचन सुधारता
अमेरिका ने पहली बार इतनी बड़ी खरीद जिस N प्लेट ड्रग की है वो रेडिएशन से बचाने में कारगर मानी जाती है
रोजाना इस क्रीम का इस्तेमाल करने से आपके हाथ हवा से मॉइश्चर को अवशोषित करने लगते हैं। मॉइश्चर अवशोष
गुरूवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू से जान गं
अब सरकारी क्षेत्र की 260 लैब काम कर रही हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 138 लैब काम कर रही हैं। इनमें आरट
अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर छापेमारी जारी है। वहीं इस छापेमारी में कई खामियां निकल कर सामने आयी
मार्केट में कई तरह के प्रोटीन पाउडर हैं, जिनमें अक्सर मिलावट की खबरें आती हैं। जाहिर है इस तरह के उत
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने व अस्पतालों में भर्ती होने वालों पर नजर रखने का निर्दे

COMMENTS