देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता रवि द्विवेदी ने विधायक योगेश शुक्ला से कहा कि समस्त प्रधान ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक का आयोजन प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को ग्रामसभा पर या पंचायत घर पर करेंगे।

रंजीव ठाकुर
May 01 2022 Updated: May 01 2022 15:10
0 39259
पंचायत घरों पर होगी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक

लखनऊ। विकासखंड बख्शी का तालाब में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। विकास खंड कार्यालय पर विधायक योगेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।  

इस मौके पर विधायक (MLA Yogesh Shukla) ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य (Mental health) पर जागरूकता बढ़ाने की सबसे ज्यादा जरूरत है | अगर हमारा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा है तो शारीरिक स्वास्थ्य (physical health) भी अच्छा रहेगा। 

मनोचिकित्सीय (Psychiatric) सामाजिक कार्यकर्ता रवि द्विवेदी ने विधायक योगेश शुक्ला से कहा कि समस्त प्रधान ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण (sanitation and nutrition) समिति की बैठक का आयोजन प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को ग्रामसभा पर या पंचायत घर पर करेंगे। बैठक में एक बोर्ड लगाना होगा और उस बोर्ड में ओपीडी (OPD) के दिन का समय, कक्ष संख्या 110, 112 और मन कक्ष संख्या 118 साथ ही चेतना दिवस प्रत्येक  बृहस्पतिवार को मनाया जाता है इसका विवरण भी बोर्ड पर होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि समस्त ग्राम प्रधान द्वारा कमेटी के अंतर्गत जो बैठक की जाएगी उस बैठक में मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर चर्चा की जाए तथा उस दिन की कार्यवाही एवं फोटो स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (Health Education Officer) के पास पहुंचाई जाएगी। इसके बाद बीसीपीएम (BCPM) के माध्यम से जिले को रिपोर्ट भेजी  जाएगी।

रवि द्विवेदी ने बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को मनाए जाने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) के अवसर पर सभी ग्राम प्रधान अपने- अपने गाँव में जागरूकता रैली का आयोजन करेंगे।

बैठक में अधीक्षक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया ने दान दिया मेड इन इण्डिया वेन्टीलेटर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आभार प्रकट किया।

फ्लिपकार्ट एवं गिव इण्डिया ने दान दिया मेड इन इण्डिया वेन्टीलेटर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आभार प्रकट किया।

रंजीव ठाकुर February 04 2021 30323

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि एक बेहतर समाज के लिये सभी लोगों में समाज सेवा का बोध होना जरूरी है।

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

विशेष संवाददाता September 04 2022 79845

पाली जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मि

सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 25 2022 37725

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक हर स्तर पर प्रदेश की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग दिख रहे है। सोशल मीड

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने बच्चे के सिर में लगाया कृत्रिम हड्डी, उम्र बढ़ने के साथ स्थिर रहेगा सिर का आकार

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने बच्चे के सिर में लगाया कृत्रिम हड्डी, उम्र बढ़ने के साथ स्थिर रहेगा सिर का आकार

हुज़ैफ़ा अबरार February 10 2022 44420

कृत्रिम हड्डी से बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ सिर के आकार में कोई बदलाव नही होगा क्योंकि इम्प्लांट भी स

भारत में प्रतिदिन 67,385 बच्चे जन्म लेते हैं, प्रत्‍येक मिनट इनमें से एक नवजात शिशु की मौत हो जाती है: यूनिसेफ

भारत में प्रतिदिन 67,385 बच्चे जन्म लेते हैं, प्रत्‍येक मिनट इनमें से एक नवजात शिशु की मौत हो जाती है: यूनिसेफ

विशेष संवाददाता November 08 2026 637

चिंता का विषय है कि जिस दिन डिलीवरी होती है, उसी वक्त लगभग 40% नवजात शिशुओं और आधी माताओं की मृत्यु

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 32933

विधायक राजेश नागर हरियाणा सरकार के तारिफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतिम छोर पर

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

विशेष संवाददाता October 30 2022 33514

गुरूवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू से जान गं

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2021 29272

अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

हे.जा.स. June 18 2022 50360

बाल्यावस्था में यौन दुर्व्यवहार और डराए-धमकाए जाने से पीड़ित होना, मानसिक अवसाद की बड़ी वजहों में बत

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई भी छूटे नहीं: प्रधानमन्त्री

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई भी छूटे नहीं: प्रधानमन्त्री

एस. के. राणा September 26 2021 30764

टीम इंडिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। टीकाकरण में देश ने कई ऐसे रिकॉर्ड बना

Login Panel