देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्यादा एक्टिव रहें। इससे आप स्वस्थ रह सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

0 26572
ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना।  डॉ अभिनीत गुप्ता, कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, कानपुर

कानपुर। कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान कई लोगो को जॉब खोने, कोविड होने का डर, वर्क फ्रॉम होम से सम्बंधित स्ट्रेस से गुजरना पड़ा, जिस वजह से उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और अन्य हृदय सम्बंधित समस्याएँ से ग्रसित होने का ख़तरा बढ़ गया है। साथ ही कई लोग जो कोविड से रिकवर कर चुके है उनमें भी ह्रदय सम्बन्धी समस्या बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है । डॉ अभिनीत गुप्ता, कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, कानपुर ने कहा कि यदि ऐसे लोगो ने अपने हार्ट समस्याओ के लक्षणों को नज़रअंदाज किया और ट्रीटमेंट कराने में देरी की तो उनको हार्ट मसल्स में परमानेंट डैमेज होने का खतरा है ।
 
कोरोनावायरस महामारी के मुश्किल समय के दौरान हार्ट अटैक की घटना होना सभी के लिए चिंता की बात है। ज्यादातर युवा कार्डियक समस्याओं का सामना कर रहे हैं क्योंकि उनमें अनियमित लाइफस्टाइल और अनियंत्रित डाईट होने के साथ कोविड -19 संक्रमण ने ऐसे केसेस को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक की घटनाएं अब 15 से 20% तक बढ़ गई हैं।
 
डॉ गुप्ता ने कहा, "अगर आपको डाईबटिस या ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको ब्लड क्लॉटिंग होने के चांस ज्यादा होते हैं और इन ब्लड के थक्को से आर्टरीज में जमाव हो जाता है जिससे हार्ट अटैक होता है।नोन कम्यूनिकबल डिज़ीज़ेज़ जिसमे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और स्मोकिंग शामिल है वे हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण है। हम पहले से ही एनसीडी बीमारियों से जूझ रहे हैं और इसमें कोविड-19 ने और एक बीमारी बढ़ा दी है। पहले हमें 10 से 15 हार्ट अटैक के केसेस मिलते थे लेकिन अब हमें 20 से 25 हार्ट अटैक के मरीज मिल रहे हैं। “
 
हैंडवाशिंग, सैनिटाइजिंग और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते रहना चाहिए भले ही वैक्सीन आ गयी हो, यह बहुत जरूरी चीज है। इसके अलावा हार्ट अटैक से संबंधित खतरों के फैक्टर के बारे में भी पता होना चाहिए। कुछ फैक्टर आपमें हार्ट अटैक के खतरों को बढ़ा सकते हैं, जैसे स्मोकिंग, किडनी की बीमारी या परिवार में कम उम्र में प्रारंभिक हार्ट की बीमारी होना आदि। अगर आप इन रिस्क फैक्टर को जानते रहेंगे तो आपको और आपकी स्वास्थ्य देखभाल टीम को आपके लिए सर्वोत्तम ट्रीटमेंट योजना पर निर्णय लेने में मदद मिल सकती है। कई रिस्क फैक्टर को लाइफस्टाइल में बदलाव करने से रोका जा सकता है।

डॉ अभिनीत गुप्ता ने आगे कहा, " ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्यादा एक्टिव रहें। इससे आप स्वस्थ रह सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं। युवा लोगों को कम से 150 मिनट मॉडरेट-इंटेंसिटी एरोबिक एक्टिविटी या 75 मिनट विगोरस एक्टिविटी हर हफ्ते करनी चाहिए। अगर आप पहले से ही एक्टिव हैं तो आप ज्यादा फायदे के लिए इंटेंसिटी को बढ़ा सकते हैं। अगर आप एक्टिव नहीं है तो कम बैठे रहने और ज्यादा टहलते रहने से शुरुआत कर सकते हैं।"

हेल्थ से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए हमारे Facebook पेज को लाइक करें, हमारे YouTube चैनल को सब्स्क्राइब करें। Twitter अकाउंट को फॉलो करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 01 2022 28947

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा र

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध।

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध।

हे.जा.स. November 26 2021 45731

यूनाइटेड किंगडम ने गुरुवार को छह देशों से उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है। ब्रिटेन ने यह फै

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

रंजीव ठाकुर June 22 2021 25290

वैश्विक महामारी के दौरान योग की भूमिका पर मोदी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब अस्तपालों में चिकित्सको

योग में है शानदार करियर, विदेशी छात्रों में बढ़ी जागरूकता

योग में है शानदार करियर, विदेशी छात्रों में बढ़ी जागरूकता

विशेष संवाददाता November 02 2022 32616

जर्मनी और चीन समेत कई देशों के छात्र संस्कृत और योग में करियर की संभावनाएं तलाश रहे हैं। योग और संस्

तकनीकी समस्या दूर आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

तकनीकी समस्या दूर आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2026 1246

साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया 14 मई को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) और संबंधित बैंकों के बीच भु

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार February 08 2021 22508

अपराधी पहले डॉक्टरों की फर्जी मार्कशीट बनाते फिर उसके आधार पर फाइनेंस कंपनी से 20,00,000 का लोन लेते

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 21 2022 32435

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने आकस्मिक वार्ड, दवाई वितरण कक्ष को

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

विशेष संवाददाता January 01 2023 47757

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के स

मनोरोगियों के इलाज के लिए चलाया गया शिविर

मनोरोगियों के इलाज के लिए चलाया गया शिविर

विशेष संवाददाता September 11 2022 34555

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को लेकर जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां ब

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2021 26763

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोवि

Login Panel