देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पेपरलेस आम बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता, 2021-22 में स्वास्थ्य और भलाई के लिए 2,23,846 करोड़। 

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 137 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसे 94,000 करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2,23,846 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। 

रंजीव ठाकुर
February 02 2021 Updated: February 02 2021 04:01
0 23663
पेपरलेस आम बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता, 2021-22 में स्वास्थ्य और भलाई के लिए 2,23,846 करोड़।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2021-22 का पेपरलेस आम बजट पेश किया। इस बजट की विशेषता यह है कि इसे इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में जारी किया है। आमतौर पर बजट को कागज़ों पर छापकर पेश किया जाता है। कोरोना संकटकाल में पेश बजट में हेल्थ सेक्टर को काफी प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत ही स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं से किया। 

इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 137 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसे 94,000 करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2,23,846 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये आत्मनिर्भर पैकेज के तहत 27.1 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है। 

उन्होंने बताया  कि भारत में कोविड-19 के दो वैक्सीन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम और वैक्सीन की उम्मीद कर सकते हैं। वर्ष 2021-22 में कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये मुहैया कराए जाएंगे। अगर आगे भी जरूरत पड़ती है तो मैं फंड मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हैं, जहां कोरोना की वजह से मृत्युदर बहुत कम है। 

वित्त मंत्री ने बताया कि भारत में बनी न्यूमोकोकल वैक्सीन अभी केवल पांच राज्यों तक ही सीमित है, इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इससे वर्ष में 50,000 से ज़्यादा बच्चों की मौत को रोका जा सकेगा।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि 64,180 करोड़ के साथ एक नई केंद्र प्रायोजित योजना पीएम आत्‍मर्निभर स्वच्छ भारत योजना शुरू की जाएगी। 602 ब्‍लॉक में क्रिटिकल केयर अस्‍पताल बनेंगे! वित्‍त मंत्री ने बताया कि पोषण पर फोकस किया जाएगा। न्यूट्रीशन 112 अस्परेशनल जिलों में इस पर खास ध्यान दिया जाएगा।  

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 2,23,846 करोड़ खर्च होंगे। आत्‍मनिर्भर स्‍वास्‍थ्‍य सेवा की शुरुआत होगी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि केंद्र की एक नई योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की जाएगी, इस योजना पर 6 वर्षों में करीब 64,480 करोड़ खर्च होगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 32030

कोरोना का उपचार सिर्फ वैक्सीन ही है, लोगों को बिल्कुल नहीं डरना चाहिए, यह आम टीके की तरह समान्य प्रक

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28691

नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदो

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

आधुनिक तकनीकी से किडनी रोग का बेहतर इलाज।

रंजीव ठाकुर March 13 2021 35774

अभी तक कोई ऐसी दवा नहीं बनी है जो किडनी में पथरी को बनने से रोक सके या इसका इलाज कर सके। पथरी निकालन

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

एस. के. राणा December 06 2025 4977

केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर दिल्ली में नई हेल्थ स्कीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू की है। इसके तहत

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2022 26890

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च सीफार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में

ओमिक्रॉन संक्रमण ने बजायी खतरे की घंटी, कुल मामले 341 के पार। 

ओमिक्रॉन संक्रमण ने बजायी खतरे की घंटी, कुल मामले 341 के पार। 

एस. के. राणा December 24 2021 25962

इसके साथ ही महाराष्ट्र ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित राज्यों में सबसे आगे है। सूबे में अब तक 88 केस ओ

कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने वाला मैकेनिज्म विकसित

कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने वाला मैकेनिज्म विकसित

विशेष संवाददाता June 08 2022 28641

शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक प्रकार के आर्टिफिशियल पेप्टाइड्स या मिनीप्रोटीन्स डिजाइन किया है, जो न

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

कनाडा: कोविड-19 पाबंदियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई गिरफ्तार  

हे.जा.स. May 01 2022 45465

कोविड-19 पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले समूह 'फ्रीडम फाइटर्स कनाडा' द्वारा आयोजित 'रोलिंग थंडर'

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

लेख विभाग March 10 2023 51755

साल 2002 में सबसे पहले कॉन्ट्रासेप्टिव पैच मार्केट में आया था। 17 साल बीत जाने के बाद भी लोगों को इस

गर्मी के मौसम में सुंदरता को बनाये रखने के लिए मेकअप स्टाइल बदलिए, जानिये कैसे?

गर्मी के मौसम में सुंदरता को बनाये रखने के लिए मेकअप स्टाइल बदलिए, जानिये कैसे?

सौंदर्या राय March 23 2022 52487

गर्मी में पसीने की वजह से मेकअप खराब होने का ख़तरा रहता है। इससे बचने के लिए आप लाइट ब्यूटी प्रोडक्ट्

Login Panel