











































लखनऊ। कैंटोनमेंट जरनल हॉस्पिटल में आज टीबी मरीजों को गोद लेने के क्रम में पॉवर विंग्स फाउण्डेशन द्वारा 6 मरीजों को पोषण किट वितरण की गई। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्षय रोग अधिकारी के नेतृत्व में छावनी परिषद के कैण्ट अस्पताल में आयोजन किया गया।
पॉवर विंग्स फाउण्डेशन (Power Wings Foundation) की संस्थापिका सुमन सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी ने जो 2025 तक टीबी मुक्त भारत (TB-free India) की मुहीम शुरू की है हम उसी का हिस्सा बन रहे हैं। हमारी परिवर्तन टीम, प्राची श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीबी को गोद (TB patients adoption) ले रही है और उनको इलाज के दौरान पोषण किट (nutrition kits) उपलब्ध करवा रहे है।

जो मरीज (Tuberculosis) ठीक हो जाते हैं उनकी जगह दूसरे मरीजों को गोद लेते जाते है। आज दी गई पोषण किट में गुड़, चना, सत्तू, हॉर्लिक्स, दलिया, बिस्कुट, सेब, टूथपेस्ट, मूंगफली, मूंग की दाल और जूस इत्यादि चीजें हैं। प्राची श्रीवास्तव ने कहा कि साल 2019 से अभी तक 173 टीबी मरीजों को गोद लिया है। संस्था से राजेन्द्र त्रिपाठी, सोनिया टंडन, नमिता पांडे और राधा अवस्थी मौजूद रहे।
कैण्ट अस्पताल (Cantonment Hospital) में टीबी केन्द्र (TB Center) के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजीव कुमार ने बताया कि 577 मरीज इस समय टीबी की दवा ले रहें हैं। नियमित रूप से इनसे सम्पर्क रखा जाता है और इसके लिए मरीजों के घर जाते है या फोन पर बात करके हालचाल लेते रहते है।

जिला टीबी अधिकारी कार्यालय के डिस्ट्रिक पीपीएम कॉर्डिनेटर सौमित्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे लखनऊ में लगभग 10 हज़ार मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक 3925 मरीजों को 138 संस्थाओं द्वारा गोद लिया गया है जो हर महीने पोषण सामग्री वितरित कर रहें हैं।
टीबी मरीजों को गोद लेने की निगरानी रखने के सवाल पर सौमित्र कुमार ने कहा कि लखनऊ जिले में 28 टीबी केंद्र हैं और हर केन्द्र को निक्षय मित्रों के बीच बांटा गया है। निक्षय मित्र (Nikshay Mitra) गोद लेने या पोषण सामग्री वितरित करने से पहले केन्द्र पर सूचना देते हैं जिससे उस मौके पर हमारा स्टाफ मौजूद रह कर फालोअप करता है। ये सारी जानकारी निक्षय पोर्टल (Nikshay portal) पर तुरंत अपडेट कर दी जाती है।
2025 तक टीबी मुक्त भारत (TB Mukt Bharat) के लक्ष्य को लेकर डिस्ट्रिक पीपीएम कॉर्डिनेटर (PPM Coordinator) ने कहा कि बहुत सारे कार्यक्रम वृहद स्तर पर चलाए जा रहे हैं। टीबी डॉयग्नोसिस (TB Diagnosis) काफी अपडेट हुआ है और प्रारम्भिक स्तर पर ही टीबी का परीक्षण हो जाता है जिससे सही समय पर सही दवाई शुरू कर दी जाती है।
प्राइवेट संस्थाओं से टीबी मरीजों का डाटा बराबर लिया जा रहा है और उसे निक्षय पोर्टल पर तुरंत अपडेट किया जाता है। इसके साथ राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने गोद लेने की परम्परा शुरू की है जिसको आगे बढ़ाया जा रहा है।
जिला क्षय रोग केन्द्र सौमित्र मिश्रा डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर ने बताया कि विगत सप्ताह 30 मरीजों को राज्यपाल भवन के विभिन्न अधिकारियों एवं 5 क्षयरोगी बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने गोद लिया था और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने वर्ष 2022 में 3931 मरीजों को गोद लिया है।
इस मौके पर सदर अस्पताल (Sadar Hospital) की टीबी केंद्र चिकित्सा अधिकारी डॉ कीर्ति सक्सेना, राजेश शर्मा, अजीत शुक्ल और जिला टीबी अधिकारी कार्यालय से अभय चंद्र मित्रा तथा सीनियर ट्रीटमेंट प्रयोगशाला पर्यवेक्षक लोकेश वर्मा भी मौजूद रहें।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
जोनल टास्क फोर्स (नॉर्थ जोन) के अन्तर्गत छह प्रदेश और तीन केन्द्र शासित प्रदेश मिला आतें हैं। इस प्र
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड प्राइवेट आइसोलेशन
जिले में फ्री स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई लोगों का चेकअप
इस टेस्ट में दर्द नहीं होता, सुई नही लगाई जाती बच्चेदानी के मुंह से ब्रश के द्वारा एक नमूना लेते हैं
बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर
स्टेट लेवल के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ रमेश कुमार ने बताया कि यहां पर इस तरीके के मरीजों के आने पर ऑक्सी
कनाडा में टीकाकरण के विरोध में शुरू हुआ ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन अब फ्रांस और न्यूजीलैंड तक पहु
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए नयी दिशा-निर्देश दिए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नयी गाइड
कोरोना मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का पहला आकलन जल्द आने वाला है। संगठन ने कोरोना से हुई मौतों की
भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 4435 न

COMMENTS