देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

महंगी दवाएं छुपी थी गोपनीय गोदामों में, डीएम के छापे से खुला राज़

उत्तर प्रदेश में अधोमानक दवा सप्लाई होने के बाद महंगी दवाओं को लेकर सनसनीखेज नया मामला सामने आया है। इन दवाओं को गोपनीय गोदामों में छुपा कर रखा गया था और जिलाधिकारी की छापेमारी में मामला उजागर हो गया।

रंजीव ठाकुर
August 29 2022 Updated: August 29 2022 15:57
0 35825
महंगी दवाएं छुपी थी गोपनीय गोदामों में, डीएम के छापे से खुला राज़ प्रतीकात्मक चित्र डीएम बहराइच

बहराइच (लखनऊ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में अधोमानक दवा सप्लाई होने के बाद महंगी दवाओं को लेकर सनसनीखेज नया मामला सामने आया है। इन दवाओं को गोपनीय गोदामों में छुपा कर रखा गया था और जिलाधिकारी की छापेमारी में मामला उजागर हो गया। 

बहराइच मेडिकल कॉलेज (Bahraich Medical College) में महंगी दवाओं को गोपनीय गोदामों में छुपा कर (expensive medicines hidden in secret godowns) रखने का बड़ा मामला सामने आया है। जिलाधिकारी की छापेमारी में जब औषधि भंडार में ये दवाएं नहीं मिली तो डीएम के सख्त रुख पर दवाएं दूसरे गोदामों में रखी बताई गईं। यह दवाएं आक्सीजन प्लांट (oxygen plant) समेत अन्य दो जगह पाई गई हैं। इन गोदामों के बारे में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी।

बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र (Dr Dinesh Chandra, District Magistrate Bahraich) को मेडिकल कॉलेज में दवाओं की खरीद फरोख्त व कंपनी से महंगी दवाएं महज़ कागजों में आपूर्ति होने की सूचना मिली। उन्होंने एडीएम (ADM) व सीआरओ के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित की। जब मेडिकल कॉलेज के औषधि भंडार कक्ष (drug store) में छापेमारी की तो इंगित की गई महंगी दवाएं स्टोर में नहीं मिली। 

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि प्रशासनिक टीम ने औषधि भंडार की जांच की थी। किसी भी दवा में नाट फार सेल अंकित नहीं पाया गया। दवाएं मेडिकल कॉलेज भंडार के अलावा दूसरे गोदामों में (Medicines were kept in other godowns) रखी गई थीं। स्टोर प्रभारी पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि दवाओं की कार्पोरेशन से डिमांड व मेडिकल कॉलेज दवा आपूर्ति होने पर क्वालिटी की जांच एक ही अधिकारी ने की है जो सन्देह के घेरे में है। जिन दूसरे गोदामों में महंगी दवाएं रखी गई थी उसकी जानकारी सीएमएस (CMS), स्टोर प्रभारी डॉ केके वर्मा, फार्मासिस्ट (pharmacists) दिलीप कुमार व अमित कुमार श्रीवास्तव के साथ प्राचार्य को भी नहीं थी जो नियमतः गलत है। 

शुरुआती जांच में ये तथ्य सामने आएं है जो साफ तौर पर बड़े घोटाले (big scam) का इशारा कर रहे है। फ़िलहाल जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने औषधि भंडार प्रभारी पर कार्रवाई को लेकर शासन को पत्र भी भेज दिया है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2021 28880

अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

अधोमानक दवा सप्लाई को लेकर उपमुख्यमंत्री संजीदा, जांच के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी

रंजीव ठाकुर August 28 2022 22373

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की नकेल कसते हुए सख्त सन्देश दिया है। प्रदेश

बिल गेट्स ने दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भारत के प्रयास को सराहा

बिल गेट्स ने दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भारत के प्रयास को सराहा

हे.जा.स. February 24 2022 28737

माइकोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

अनिल सिंह November 03 2022 26742

कॉलेज में पंजीकृत करीब 1200 छात्रों का भविष्य दांव पर है। फर्जी मान्यता दिखाकर इन छात्रों से चार सा

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

श्वेता सिंह August 21 2022 43358

दुर्गाकुंड CHC पर डॉक्टरों ने एक 40 साल की महिला गुड्डी का कंप्लीट एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी का ऑपरेश

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

एस. के. राणा June 09 2021 28266

देश में संक्रमण से 2,219 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई है। देश में अभी 12,

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

विशेष संवाददाता July 28 2022 27308

ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के सागर में गोपालगंज थाने में स्थित जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे कोविड

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

विशेष संवाददाता March 28 2023 31807

हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी

COVID-19 के 28,903 नए मामले आए सामने।  

COVID-19 के 28,903 नए मामले आए सामने।  

रंजीव ठाकुर March 18 2021 21886

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,92,49,784

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

हे.जा.स. December 30 2020 23628

रेलवे कर्मचारियों को अब संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी इलाज मिल सकेगा।

Login Panel