देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश की 46 फीसदी बच्चियाँ खून की कमी का शिकार

एनीमिया पोषण की कमी से संबंधित दुनिया में सबसे अधिक व्यापक समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लाल रक्त कणिकाओं (आरबीसी) या उनमें मौजूद हीमोग्लोबिन की संख्या कम हो जाती है।

हे.जा.स.
January 28 2022 Updated: January 28 2022 01:32
0 27162
देश की 46 फीसदी बच्चियाँ खून की कमी का शिकार प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश में 15 वर्ष से कम आयु की 46 फीसदी लड़कियां एनीमिया से पीड़ित हैं। यह जानकारी जनवरी 2015 से नवंबर 2021 तक प्राप्त किए गए हीमोग्लोबिन नमूनों पर निकाले गए परिणामों के आधार पर डाटा एनालिटिक्स रिपोर्ट (डीएआर) में सामने आई है। इनमें 13 फीसदी से अधिक नमूनों में एनीमिया का गंभीर स्तर पता चला है।

सात वर्षों की अवधि में एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने इस आयु वर्ग की लड़कियों के कुल आठ लाख 57 हजार तीन नमूनों की जांच की। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस) के अनुसार भारत में आधे से अधिक (55 फीसदी) महिलाओं को एनीमिया की समस्या है। वहीं, देश में 55 फीसदी किशोरियां भी एनीमिया से पीड़ित हैं।

असम एनीमिया से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है
एनएफएचएस के अनुसार अन्य विकासशील देशों की तुलना में भारत में सभी समूहों में एनीमिया की व्यापकता अधिक है। वहीं, देश में असम इस समस्या से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां 72 फीसदी विवाहित महिलाएं इस समस्या से पीड़ित हैं। असम के बाद हरियाणा में यह आंकड़ा 69.7 फीसदी और झारखंड में 68.4 फीसदी पर है।

बता दें कि एनीमिया पोषण की कमी से संबंधित दुनिया में सबसे अधिक व्यापक समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लाल रक्त कणिकाओं (आरबीसी) या उनमें मौजूद हीमोग्लोबिन की संख्या कम हो जाती है। आंकड़ों के अनुसार हर दूसरी महिला इससे ग्रसित है और हर पांच में से एक मातृ मृत्यु सीधे तौर पर इससे संबंधित है।

'एनीमिया के कारणों का पता लगाना बहुत जरूरी'
एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के सीईओ आनंद के का कहना है कि सभी समूहों में एनीमिया का प्रसार अन्य विकासशील देशों के मुकाबले भारत में अधिक है। इससे निपटने के लिए देश में बहुस्तरीय प्रयासों की जरूरत है जिसमें उत्त स्तरीय जागरूकता, व्यवहार में परिवर्तन और महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर ध्यान देना होगा। 

वहीं, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के तकनीकी निदेशक डॉ. अनुराग बंसल के अनुसार एनीमिया के मूल कारण का पता लगाना बहुत जरूरी है। मुख्य रूप से एनीमिया आयरन की कमी या विटामिन बी12 की कमी की वजह से होता है। लेकिन इस बीमारी के अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिनके बारे में पता लगाना बहुत आवश्यक है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना का असर अब किडनी पर दिखा, 20 फीसद बढ़ गए किडनी मरीज

कोरोना का असर अब किडनी पर दिखा, 20 फीसद बढ़ गए किडनी मरीज

आनंद सिंह March 27 2022 34637

एक अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना बीमारी से अब किडनी भी डैमेज होने लगी है। अर्थात, कोरोना का सीधी

अमेरिका में डॉक्टरों का समूह 5,000 वेंटिलेटर भारत भेजने के लिए कनाडा से कर रहा बातचीत।

अमेरिका में डॉक्टरों का समूह 5,000 वेंटिलेटर भारत भेजने के लिए कनाडा से कर रहा बातचीत।

एस. के. राणा May 07 2021 33717

हमने कनाडा सरकार से रेड क्रॉस के जरिए कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत को ये वेंटिलेटर मुहैया कराने

मंडलीय अस्पतालों में लगेंगे ऐफरेसिस यूनिट, एक डोनर से ही प्लेटलेट्स की कमी पूरी होगी: ब्रजेश पाठक

मंडलीय अस्पतालों में लगेंगे ऐफरेसिस यूनिट, एक डोनर से ही प्लेटलेट्स की कमी पूरी होगी: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर August 09 2022 27819

कई बार ऐसा होता है कि प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की जरूरत होती है और मरीज की जिंदगी बचाने के लिए लोगों को

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

विशेष संवाददाता April 29 2022 29165

ज़िले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीज दो गुने हुए हैं। मंगलवार को नौ मरीज मिले थे, रविवार को 18

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

जीतेंद्र कुमार February 05 2023 27815

जयपुर में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग तेजी से पैर पसार रहा है। कोटा के सांगोद इलाके (Sangod l

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

एस. के. राणा March 12 2022 35419

सरकार ने देशभर में मौजूदा फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया ह

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

हे.जा.स. January 26 2021 20315

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

रंजीव ठाकुर February 14 2021 31510

आयुर्वेद के पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों को 58 तरह की सर्जरी के लिए दी गयी इजाजत को वापस ले लेना चाहिए। भव

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

जीतेंद्र कुमार October 18 2022 42305

सीकर जिले के नीमकाथाना में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत।अस्पताल की ओर से ऑनलाइन वेबस

मौजूदा टीके ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार को रोकने में मददगार: डॉ. कोएत्जी

मौजूदा टीके ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार को रोकने में मददगार: डॉ. कोएत्जी

हे.जा.स. December 26 2021 25785

मौजूदा टीकों से संक्रमण को कम करने में काफी मदद मिलेगी, क्योंकि टीका लेने वाले या संक्रमित हो चुके ल

Login Panel