











































उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ हीरा लाल और प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। एचआईवी/एड्स मरीजों की मदद को हाथ बढ़ाने वालों के साथ उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ हीरा लाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
बैठक में एचआईवी (HIV)/एड्स (AIDS) के नियन्त्रण को लेकर गहन मंथन हुआ। इसके साथ ही आगामी दो से आठ अक्टूबर के मध्य चलाये जाने वाले "दान उत्सव" (Dan Utsav) अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
डॉ हीरा लाल (Dr. Hira Lal) ने एचआईवी/एड्स पीड़ितों (HIV/AIDS victims) को सिलाई मशीन व अन्य सामग्री प्रदान करने वालों की तारीफ़ की और कहा कि उनका यह नेकी का काम किसी के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है।
डॉ हीरा लाल ने कहा कि नकद राशि या कोई सामग्री देना ही केवल दान नहीं है बल्कि समाज की भलाई के लिए अपना समय प्रदान करना भी एक तरह का दान ही है। इसी तरह से अपने विचारों और ज्ञान को जरूरतमंदों के बीच साझा करना भी एक तरह का दान है, क्योंकि उससे भी किसी का भला हो सकता है। इसलिए हर दिन 23 घंटे अपने घर-परिवार और अपने ऊपर ध्यान दीजिये लेकिन एक घंटे समाज की भलाई के लिए जरूर चिंतन कीजिये।
एक घंटे में पड़ोस या आस-पास के लोगों से मेल-मुलाक़ात का दौर शुरू कीजिये जिससे दूसरों के साथ खुद को भी सुकून मिलेगा। समाज की समस्याओं को समझिये और उसको दूर करने का प्रयत्न कीजिये। आपकी सलाह पर अगर किसी को सस्ता और बेहतर इलाज मिल सकता है तो वह भी एक पुण्य का कार्य है। अधिकारियों को भी चाहिए कि अपने कार्यालय के कार्यों और घर-परिवार की जिम्मेदारियों से बाहर निकलकर कुछ वक्त समाज को भी देना चाहिए क्योंकि उनके विचार से किसी के जीवन में बड़ा बदलाव आ जाता है तो उससे बड़ा नेक काम क्या हो सकता है।
आज लोगों को दिल और दिमाग से बड़ा बनने की जरूरत है। उन्होंने जिक्र किया कि जब वह बांदा के जिलाधिकारी थे तो नेकी की दीवार बनवाकर लोगों को जरूरत के सामान मुहैया कराने की पहल की थी क्योंकि जहाँ कोई सामान किसी के लिए अनुपयोगी हो सकता है तो वही किसी के बड़े उपयोग का साबित हो सकता है।
बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (UP AIDS Control Society) तथा सहयोगी संस्था यूपीएनपी प्लस (UPNP Plus) द्वारा किया गया। बैठक का उद्देश्य एचआईवी/एड्स जैसे मुद्दे पर चर्चा और आगामी दो से आठ अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दान उत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगी संस्थाओ को प्रोत्साहित करना था।
इस मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठन और संस्थाएं जो एचआईवी पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाती हैं, उनके प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। आयोजकों द्वारा इस मौके पर नन्हें-मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये। इसके साथ ही विभिन्न जिलों से आए लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुएं देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
इस मौके पर सोसाइटी स्तर से विशेष रूप से डॉ ए के सिंहल, अनुज दीक्षित, प्रभजोत कौर, ज्योत्सना कौर, हबीबुल्लाह, विमलेश कुमार, रॉबिन हुड आर्मी व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1036
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 525
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 469
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 371
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 357
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 476
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 343
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 35
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5915
एस. के. राणा February 01 2026 0 5894
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87442
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36092
लेख विभाग March 19 2022 0 35672
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
75% महिलाओं में क्लेमायडिया संक्रमण होने तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देते | इसीलिए समय से इलाज़ करवाने क
हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए विभि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते वर्तमान परिस्थितियों के
ठंड के मौसम में रक्तवाहिनियों या ब्लड वेसल्स में सिकुड़न आने लगती है। इसकी वजह से जोड़ों के आस-पास ख
कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को तीनों के RT PCR टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों संक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान परिसर में स्वयंसेवी संगठन द
ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाव के पाँच जरूरी मंत्र हैं - समय से कोविड टीके की दोनों डोज को लगवाना, टीकाकरण
प्रदेश में एक बार फिर डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा ह
यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व
शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रो

COMMENTS