












































प्रतीकात्मक चित्र
नयी दिल्ली। सीजीएचएस के एंपैनलमेंट सेल ने दिल्ली-एनसीआर में निजी अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से बाहर कर दिया। इनमें अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर, डेंटल क्लीनिक व नेत्र चिकित्सा केंद्र शामिल हैं।
इन सभी स्वास्थ्य प्रदाता संस्थानों ने 'स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय' (Ministry of Health and Family Welfare) की सलाह नहीं मानी। सीजीएचएस (CGHS) सूची में शामिल इन संस्थानों से कहा गया था कि वे एनएचए आईटी प्लेटफार्म पर आएं।
सीजीएचएस पेंशनर लाभार्थियों (CGHS pensioner beneficiaries) के केस में इन संस्थानों से बिल भेजने के लिए ऑनलाइन सिस्टम को अपनाने की सलाह दी थी। मंत्रालय (Health Ministry) की 'पेपरलेस एनवायरमेंट' की अपील को उक्त संगठनों ने नहीं माना। रिमांडर भेजने के बावजूद ये स्वास्थ्य प्रदाता संस्थान (health provider institutions) पेपरलेस सिस्टम पर नहीं आए। नतीजा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें सीजीएचएस सूची से बाहर कर दिया।
71 शहरों में मुहैया कराई जा रही सीजीएचएस की सेवा
केंद्र सरकार के करीब 35 लाख कर्मी, सीजीएचएस सेवा का लाभ उठाते हैं। सीजीएचएस की सूची में शामिल कोई भी अस्पताल किसी सदस्य को आपातकालीन इलाज (emergency treatment) के लिए मना नहीं कर सकता। बिना किसी कारण के यदि वह ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। ये सीजीएचएस अस्पताल मरीज को दाखिल करने से भी मना नहीं कर सकते और न ही उसके परिजनों से एडवांस पैमेंट मांग सकते हैं। ऐसे अस्पताल का नाम तुरंत प्रभाव से सीजीएचएस वाली सूची से हटा दिया जाएगा। मौजूदा समय में सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को लगभग 71 शहरों में सीजीएचएस की सेवा मुहैया कराई जा रही है।
इन निजी स्वास्थ्य संगठनों पर गिरी है गाज -
अस्पताल:
• सुंदर लाल जैन चैरिटेबल अस्पताल, अशोक विहार
• श्रीराम सिंह अस्पताल एंड हर्ट इंस्टीट्यूट, पूर्वी कृष्णा नगर
• फेब्रिस मल्टीस्पेशियलटी अस्पताल, नरेला
• केके सर्जीकल एंड मेटरनिटी सेंटर, लोनी रोड, नई दिल्ली
• एशियन समारा मल्टीस्पेशियलटी अस्पताल, यमुना विहार
• सूर्या अस्पताल, कृष्णा नगर दिल्ली
एक्सक्लूसिव आई केयर सेंटर:
• मेडफोर्ट अस्पताल, जनकपुरी
• श्री जीवन अस्पताल, न्यू रोहतक रोड
• श्री अमीचंद आई केयर सेंटर, नजफगढ़
• वासन आई केयर अस्पताल, जनकपुरी
• वासन आई केयर अस्पताल, करोल बाग
• आई क्यू विजन प्रा. लि. पूर्वी शालीमार बाग
• रोटरी आई केयर सेंटर, तुगलकाबाद
• इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑपथैल्मोलॉजी, ग्रेटर कैलाश
• संतुष्टि आई सेंटर, कृष्णा पार्क खानपुर
डायग्नोस्टिक सेंटर:
• डॉ. लाल पैथ लैब प्रा. लि. हनुमान रोड नई दिल्ली
• एके हेल्थ कोटेंट इंडिया प्रा. लि. कालकाजी
• गणेश डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर, कालकाजी
• क्रिस्टल एमआरआई एंड स्केन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, पश्चिमी एंक्लेव
• जनता एक्सरे क्लीनिक प्रा. लि., ग्रीन पार्क
• आंक्यूएस्ट लेबोरेट्री लि. एडीजे सफदरजंग अस्पताल
• चंदन हेल्थ केयर, दिलशाद गार्डन
• क्लीनिकल लेबोरेट्री, वसंत विहार
• जेन एक्स डायग्नोस्टिक सर्वप्रिया विहार
• सुरक्षा डायग्नोस्टिक प्रा. लि., जनकपुरी
• सुरक्षा डायग्नोस्टिक प्रा. लि., विकास मार्ग कड़कड़डूमा
• श्री भगवान डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर प्रा. लि. नरेला
• एआरसी डायग्नोस्टिक सेंटर, ओल्ड राजेंद्र नगर
• डॉ. लाल पैथ लैब प्रा., प्रीत विहार
• बायो सुरक्षा डायग्नोस्टिक, रोहिणी
• डॉ. लाल पैथ लैब प्रा., वसंत कुंज
• स्योर पाथ लैब प्रा. लि. गीता कालोनी
• वाइबल्स पैथ लैब, वेस्ट पटेल नगर
• दिल्ली एमआर एंड सीटी स्केन सेंटर, सफदरजंग एंक्लेव
• डॉ. दास पैथ लैब, साउथ एक्सटेंशन 2
• एक्सप्रेस क्लीनिक प्रा. लि. लाजपत नगर
• श्रीमति कौशल्या जैन मेमोरियल हेल्थ केयर सेंटर, नरेला
एक्सक्लूसिव डेंटल क्लीनिक, दिल्ली
• मित्तल डेंटल क्लीनिक, सीताराम बाजार, निकट चावड़ी बाजार
• डॉ. अरविंद डेंटल क्लीनिक, मोलारबंद एक्सटेंशन, बदरपुर
एक्सक्लूसिव डेंटल क्लीनिक, फरीदाबाद
• फाउंडेशन डेंटल एंड फेसियल ट्रामा सेंटर, फरीदाबाद
डायग्नोस्टिक सेंटर फरीदाबाद
• डॉ. लाल पैथ लैब प्रा. सेक्टर 16 फरीदाबाद
अस्पताल गुरुग्राम
• नीलकंठ अस्पताल, नाथूपुर रोड
• मेडयोर अस्पताल, आईएमटी मानेसर
डायग्नोस्टिक सेंटर, गुरुग्राम
• मॉडर्न डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर, इंस्टीट्यूशनल एरिया
• डॉ. लाल पैथ लैब प्रा. ओल्ड डीएलएफ कालोनी
• मोलेक्यूलर क्वेस्ट हेल्थकेयर प्रा. लि. उद्योग नगर
• एसआरएल लि. सेक्टर 44 गुरुग्राम
• हिन्दुस्तान वेलनेस प्रा. लि. इंस्टीट्यूशनल एरिया
• पाथकाइंड डायग्नोस्टिक प्रा. लि.,उद्योग विहार
• एक्सक्लूसिव डेंटल क्लीनिक गुरुग्राम
• कोस्मोडेंटेज डेंटल क्लीनिक, सेक्टर 10
अस्पताल, गाजियाबाद
• चंद्रलक्ष्मी अस्पताल, वैशाली
• एलवाईएफ अस्पताल, इंदिरापुरम
• वरदान मल्टीस्पेशियलटी, गढ़ी सिकरोड
• एक्सक्लूसिव आई सेंटर, गाजियाबाद
• देव आई सेंटर, वकील कालोनी, प्रताप विहार
डायग्नोस्टिक सेंटर, गाजियाबाद
• डॉ. लाल पैथलैब प्रा. सेक्टर 15सी
• डॉ. लाल पैथलैब प्रा. राजनगर
• रेम्बो डायग्नोस्टिक प्रा. लि. शालीमार गार्डन
अस्पताल, नोएडा
• आम्रपाली अस्पताल, ओमेगा 1, ग्रेटर नोएडा
• कुमार अस्पताल, सेक्टर बीटा 2 ग्रेटर नोएडा
• जेएस तोमर मेमोरियल अस्पताल, सेक्टर 132 नोएडा
• एसजेएम सुपर स्पेशियलटी अस्पताल, गांव छिजारसी, सेक्टर 63
डायग्नोस्टिक सेंटर, नोएडा
• नोएडा एमआरआई एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, सेक्टर 51
• डॉ. लाल पैथलैब प्रा. सेक्टर 18
• सुरक्षा डायग्नोस्टिक प्रा. लि. सेक्टर 8 नोएडा







हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1218
हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 1071
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 903
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 693
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 623
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6580
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1491
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1477
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1435
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1344
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1218
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1197
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10241
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6580
एस. के. राणा February 01 2026 0 6461
एस. के. राणा January 20 2026 0 6314
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5873
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5775
एस. के. राणा January 13 2026 0 5313
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87652
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35918
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38825
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36316
लेख विभाग March 19 2022 0 35889
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73897
प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं किन्तु इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जिन मरीजों में कोर
सेहत का खास ख्याल रखने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है।
चाइल्डलाइन टीम इचवालिया गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति लगातार जागरूक करने
जिस तेजी से भारत में इस बीमारी की जांच व रोकथाम की गई और नागरिकों को कोराना संबंधी नियमों का पालन कर
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, कोरोना वायरस से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण
हिमाचल प्रदेश की करें तो इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल 50 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर में 4, कांगड़ा
कनाडा ने 22 अप्रैल 2021 को पहली बार भारत के लिए विमान यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था, तब से ये चौथी बार
देशों में सामुदायिक स्तर पर प्रसार अधिक है वहां पर ओमिक्रॉन के मामले डेढ़ से तीन दिनों में दोगुने
यूपी के आगरा जिले में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन एंड आर्ट्स ने कुछ नए तरीके से वर्ल्ड एंटी टुबैक
इस दिवस को एकीकृत निक्षय दिवस के रूप में मनाते हुए क्षय रोग के साथ कुष्ठ रोग फाइलेरिया मलेरिया चिकन

COMMENTS