देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अपनाए पाँच उपाय 

कारण कुछ भी हो शरीर की दुर्गंध आपकी सुन्दरता की दुश्मन है। आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के पांच उपाय बताएँगे। जिन्हेँ अपनाकर आप अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर सकतीं हैं । 

सौंदर्या राय
May 04 2022 Updated: May 04 2022 17:23
0 35608
शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अपनाए पाँच उपाय  प्रतीकात्मक चित्र

साफ़-सुथरा और तारो-ताज़ा शरीर सुंदरता बिखेरती है। लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। आप महसूस की होंगी कि किसी-किसी के शरीर से ऐसी दुर्गन्ध आती है कि उनके पास भी जाने का मन नहीं होता। फिर वो चाहे कितनी भी सुन्दर क्यों ना हों। 

आमतौर पर दुर्गन्ध के कारण को पसीना, बैक्टीरिया और मैल माना जाता है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क के वैज्ञानिक बतातें हैं कि शरीर से दुर्गंध आने के पीछे का कारण एक एंजाइम है जिसे आर्मपिट (armpit) में पाई जाने वाली बैक्टीरिया तैयार करती है। यही शरीर से दुर्गंध आने के लिए जिम्मेदार होता है। शोधकर्ताओं ने इसे बीओ एंजाइम नाम दिया है। 

कारण कुछ भी हो शरीर की दुर्गंध आपकी सुन्दरता की दुश्मन है। आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के पांच उपाय बताएँगे। जिन्हेँ अपनाकर आप अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर सकतीं हैं 

नियमित रूप से नहायें - Bathe regularly

नियमित रूप से नहाने से शरीर की दुर्गन्ध से जल्द छुटकारा मिलता है। आप ताजगी महसूस करेंगी। नहाने के दौरान सप्ताह में एक बार एक्स्फोलिएंट का इस्तेमाल जरुर करें। इससे शरीर की जमी हुई मैल, मृत त्वचा और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलेगी। 

स्किन को नमी से बचाएं - Protect skin from moisture


नम त्वचा की परतों के नीचे नमी, गर्मी, सोडियम, पनपने का वातावरण, उपयुक्त ph स्तर पायें जातें हैं। स्किन पर बैक्टीरिया के लिए यह बेहतरीन वातावरण है। इस वजह से त्वचा नम होने पर उसे सूखाना बहुत जरुरी होता है, चाहे यह नमी नहाने या पसीने से आई हो। पसीना या अतिरिक्त नमी पोछने के लिए एक तौलिया या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। नहाने के बाद अतिरिक्त नमी के क्षेत्र जैसे की बगल से नमी दूर करने के लिए पाउडर लगाइए। अगर आपने अभी एक्सरसाइज की है या कोई और एक्टिविटी की है जिसमें आपको बहुत पसीना आया है तो अपने कपडे चेंज करना न भूलें जिससे आप फ्रेश और ड्राई फील कर सकें।

आर्मपिट को नियमित रूप से शेव कीजिये - Shave armpit regularly

आर्मपिट के बालों को नियमित रूप से शेव करने से वहां पर बैक्टीरिया के पनपने की संभावना काम हो जाती है। इस कारण पसीने की दुर्गन्ध से नहीं आ पाती है। आर्मपिट में बाल नहीं होने के कारण वहां पर साफ़ सफाई आसान हो जाती है। हाँ ज़्यादा पसीना होने की स्थिति में आर्मपिट को टिश्यू पेपर या साफ़ रूमाल से साफ़ ज़रूर कीजिये। 

हवादार कपडे पहने - Wear airy clothes

ऐसे कपड़े पहने जिसके आरपार हवा आ जा सके। जैसे कॉटन, सिल्क, ऊनी जैसे कपडे आदि। सिंथेटिक कपड़ों से हवा पास नहीं होती इस कारण से बैक्टेरिया के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। जो पसीने की दुर्गन्ध का कारण बनता है। हवादार कपडे नमी को आसानी से सोख लेते हैं। जिसके कारण शरीर से कम दुर्गन्ध आती है।
प्रयास करें कि कॉटन से बने अंतः वस्त्र ही पहने। 

कपड़ो को नियमित रूप धुलें -  Wash clothes regularly

कपड़े पसीने को सोख लेते हैं। यदि आप पसीने लगे हुए कपड़ों को बिना धुले पहनती हैं तो बहुत अधिक संभावना है की अगले दिन उन कपड़ों से बदबू आएगी। पसीने लगे हुए कपड़ो में बैक्टीरिया और नमी के कारण दुर्गन्ध आती है। इनको नियमित रूप से धुलने से दुर्गन्ध की समस्या से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ साथ आप तरोताज़ा महसूस करेंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

एस. के. राणा March 28 2022 32923

भारत में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या से लग रहा है कि कोरोना महामारी कुछ ही दिनों की मेहमान है।

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

आरती तिवारी September 13 2022 28850

हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकी भर इसे लेने स

एसजीपीजीआई और लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

एसजीपीजीआई और लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 29573

विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती के माध्यम से नियुक्ति में पारदर्शिता तथा शासन द्वारा निर्धारित एक समा

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

आरती तिवारी September 30 2022 35242

अगर आपके पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं या आपको कई बार बैठे-बैठे या लेटे हुए हाथ-पैरों में झुनझुनी सी

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

हे.जा.स. April 11 2023 22160

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल में आज पूरा अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इ

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एस. के. राणा November 17 2022 96205

NBE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ''दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा 4 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 34443

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ आदर्श त्रिपाठी ने

रोजाना खाइये ये चीजें दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज

रोजाना खाइये ये चीजें दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज

आरती तिवारी October 22 2022 26685

आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि मेन्टल प्रेशर लोगों के ऊपर बना ही रहता है, कभी काम के चलते कभी पढ़

लोहिया अस्पताल में बिना डोनर के रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध तथा रक्तदान शिविर का आयोजन

लोहिया अस्पताल में बिना डोनर के रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध तथा रक्तदान शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर August 15 2022 41186

आजादी के अमृत महोत्सव पर, विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के उपलक्ष्‍य में लोहिया अस्पताल में बिना डोनर

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

अमेरिकी टीके पाने वाला प्रमुख देश होगा भारत: राजदूत संधू

एस. के. राणा June 05 2021 24013

करीब 70 लाख खुराक एशिया में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव, मलेशि

Login Panel