देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में फिर फिर बढ़ कोरोना संक्रमण का ख़तरा 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से बीते 24 घंटे में भारत में 4,041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए।

0 35338
देश में फिर फिर बढ़ कोरोना संक्रमण का ख़तरा  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले 4,000 के पार पहुंच गए हैं। यह संकेत उस बात की पुष्टि करता है कि कोरोना संक्रमण (corona infection) का खतरा अभी टला नहीं है। इस प्रकार की चेतावनी डब्लूएचओ (WHO) के प्रमुख और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी दे चुके हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  (Union Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से बीते 24 घंटे में भारत में 4,041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 43,168,585 पर पहुंच गई है, वहीं कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,24,651 हो गई। बीते कुछ दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस लगातार बढ़े हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

गुरुवार को देश में कोरोना केस 35.2 फीसदी बढ़े थे। गुरुवार सुबह समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 3,712 नए केस मिले थे, वहीं पांच की मौत हुई थी। कोविड के नए मामले ज्यादातर केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक में मिल रहे हैं। नए केसों में से 80 फीसदी से ज्यादा सिर्फ इन्हीं पांच राज्यों में मिले हैं।

इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने विमानतलों और विमानों में कोरोना से बचाव के लिए मास्क (masks) नहीं पहनने वालों और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि कोरोना महामारी अभी गई नहीं है और सिर उठाती रहती है। हाईकोर्ट ने कहा कि जो लोग इन नियमों का उल्लंघन करते हैं उन पर जुर्माना व केस दर्ज किया जाना चाहिए। ऐसे यात्रियों की हवाई यात्रा पर रोक भी लगाई जा सकती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू में अब हो सकेगा जहर और दवाओं के ओवर डोज का इलाज

केजीएमयू में अब हो सकेगा जहर और दवाओं के ओवर डोज का इलाज

आरती तिवारी August 02 2023 31841

केजीएमयू में जहर और दवाओं के ओवरलोड का अब सटीक इलाज मिल रहा सकेगा। यह संभव होगा फॉरेंसिक मेडिसिन एंड

होम आइसोलेशन की बन रही नयी गाइडलाइन।

होम आइसोलेशन की बन रही नयी गाइडलाइन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 31909

समिति के अध्यक्ष व एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने कहा कि होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन तैयार क

एमपॉक्स: मंकीपॉक्स का डब्ल्यूएचओ ने किया नया नामकरण

एमपॉक्स: मंकीपॉक्स का डब्ल्यूएचओ ने किया नया नामकरण

हे.जा.स. November 29 2022 38289

दुनिया भर के विशेषज्ञों के साथ विचार करके विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को 'एमपॉक्स' नाम दिया ह

अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना वायरस 45 वैज्ञानिक और 24 सैन्यकर्मी संक्रमित

अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना वायरस 45 वैज्ञानिक और 24 सैन्यकर्मी संक्रमित

हे.जा.स. January 22 2022 29712

अंटार्कटिका के अर्जेंटीनियाई शोध केंद्र में 45 वैज्ञानिकों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि यहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरुआत किया मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण  का अभियान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरुआत किया मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण का अभियान

आनंद सिंह February 08 2022 23878

ऐसे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण सेवाएं मिल रही हैं जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगा है य

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

सौंदर्या राय April 01 2022 31551

रात भर की गहरी नींद आपको दिन भर तरोताज़ा रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और दिनभर का काम अच्छी

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1064

डॉ मिलिंद ने कहा बीते तीन-चार वर्षों में एक्सक्लूसिव स्तनपान का 60 प्रतिशत से 35 प्रतिशत होना चिंता

पात्र लोगों को कोविड़ टीके की दोनों डोज लगवाने को प्रतिबद्ध है लखनऊ स्वास्थ्य विभाग

पात्र लोगों को कोविड़ टीके की दोनों डोज लगवाने को प्रतिबद्ध है लखनऊ स्वास्थ्य विभाग

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 29825

अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील किया कि पात्र लोग शत-प्रतिशत कोविडरोधी टीकाकरण कराएं और जिले को को

रंग ला रही खुशहाल परिवार दिवस की पहल।

रंग ला रही खुशहाल परिवार दिवस की पहल।

रंजीव ठाकुर February 22 2021 22223

- नवम्बर से नई पहल के तहत हर माह की 21 तारीख को हो रहा आयोजन - तीन माह में लाखों परिवारों ने अपनाए

जबरन स्थानांतरण के खिलाफ चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने आंदोलन की घोषणा।

जबरन स्थानांतरण के खिलाफ चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने आंदोलन की घोषणा।

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2021 27977

महासंघ ने मांग किया कि यदि स्थानांतरण करना है तो स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किया जाये। जिससे इ

Login Panel