देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा 'ई संजीवनी' आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुडी 

एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां 22 करोड़ एबीएचए धारक ई-संजीवनी के माध्यम से बनाए गए अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सीधे अपनी पसंद के हेल्थ लॉकर में लिंक और स्टोर कर सकते हैं।

विशेष संवाददाता
June 03 2022 Updated: June 03 2022 22:30
0 29983
भारत सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने अपनी प्रमुख योजना- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) को ई-संजीवनी के जोड़ने की घोषणा की है। दोनों योजनाओं के आपस में जुड़ जाने से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के मौजूदा उपयोगकर्ता आसानी से अपना आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) बना सकेंगें।  

इस सुविधा के द्वारा उपयोगकर्ता डॉक्टरी सलाह, लैब रिपोर्ट जैसे अपने मौजूदा स्वास्थ्य रिकॉर्ड (health records) आदि का आसानी से प्रबंधन कर सकेंगे। उपयोगकर्ता ई-संजीवनी (e-Sanjeevani) पर डॉक्टरों के साथ अपने हेल्थ रिकॉर्ड को साझा करने में भी सक्षम होंगे जो बेहतर नैदानिक ​​निर्णय लेने और देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

इस एकीकरण के महत्व के बारे में एनएचए के सीईओ डॉ. आर. एस. शर्मा ने कहा  कि एबीडीएम का लक्ष्य भारत में मौजूदा डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों (digital health solutions) और हितधारकों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए डिजिटल हाईवेज का निर्माण करना है। एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां 22 करोड़ एबीएचए धारक ई-संजीवनी के माध्यम से बनाए गए अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सीधे अपनी पसंद के हेल्थ लॉकर में लिंक और स्टोर कर सकते हैं। उपयोगकर्ता अपने पहले से जुड़े हेल्थ रिकॉर्ड को ई-संजीवनी पर डॉक्टरों (doctors) के साथ साझा कर सकते हैं, जिससे पूरी परामर्श प्रक्रिया कागज रहित हो जाएगी।

ई-संजीवनी सर्विस दो वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला ई-संजीवनी आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (एबी-एचडब्ल्यूसी)- डॉक्टर-टू-डॉक्टर टेलीमेडिसिन सेवा है, जिसके माध्यम से एचडब्ल्यूसी में जाने वाले लाभार्थी डॉक्टरों/विशेषज्ञों/अस्पताल/मेडिकल कॉलेज से जुड़ सकते हैं जो तृतीयक स्वास्थ्य सुविधा में हो सकते हैं। यह सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों और पृथक समुदायों में सामान्य और विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाता है। दूसरा वेरिएंट, ई-संजीवनी ओपीडी (OPD) देश भर में मरीजों की सेवा कर रहा है, उन्हें सीधे डॉक्टरों से उनके घरों तक आराम से जोड़ रहा है। दोनों वेरिएंट- ई-संजीवनी एबी-एचडब्ल्यूसी और ई-संजीवनी ओपीडी को एबीडीएम प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत किया गया है।

ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म अब अन्य 40 डिजिटल हेल्थ एप्लीकेशन में शामिल हो गया है, जो एबीडीएम से जुड़े हुए हैं। साथ में, ये स्वास्थ्य तकनीक सेवाएं देश के लिए एक मजबूत, अंतर-संचालित और समावेशी डिजिटल हेल्थ इको-सिस्टम (digital health eco-system) का निर्माण कर रही हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एमपी में दिमागी बुखार  को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क

एमपी में दिमागी बुखार को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क

विशेष संवाददाता March 28 2023 33413

भोपाल, इंदौर, विदिशा और रायसेन में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से बचाव के लिए भी निशुल्क टीका लगाया जा

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

आरती तिवारी August 10 2023 26801

केजीएमयू ने 25वां सफल लिवर प्रत्यारोपण करके इतिहास रचा है। इस प्रत्यारोपण के साथ ही केजीएमयू के सर्ज

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

एस. के. राणा May 30 2022 26291

जिस तरह से पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं उससे ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

विशेष संवाददाता September 13 2022 46950

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को भी खतरा होता है। मंकीपॉक्स पर हुई अन्य स्टडीज के डेटा का आकलन भी किया ग

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में अब गरीब मरीजों का होगा निःशुल्क  इलाज

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में अब गरीब मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज

एस. के. राणा February 10 2023 36092

अस्पताल की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह 1 मार्च से अपनी ओपीडी में 25 प्रतिशत और आईपीडी में 10 प्रत

फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2026 378

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने संस्थान में भर्ती प्रत

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. November 18 2021 30080

एक अनुमान के अनुसार, सरवाइकल कैंसर से होने वाली हर 10 में से 9 मौतें, निम्न व मध्य आय वाले देशों में

रायबरेली में डेंगू से अब तक 160 के पार लोग संक्रमित

रायबरेली में डेंगू से अब तक 160 के पार लोग संक्रमित

आरती तिवारी December 09 2022 27428

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय।

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय November 08 2021 43183

बालों के झड़ने को नियंत्रित करने और रोकने के लिए घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जा सकता

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर अध्ययन करेंगे भारत और ब्रिटेन।

हे.जा.स. August 02 2021 26088

कोरोना से निपटने के लिए अश्वगंधा पर भारत और ब्रिटेन मिलकर अध्ययन करेंगे। परीक्षण यदि सफलतापूर्वक पूर

Login Panel