देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रैह्पसोडी - 2022: केजीएमयू में होगा लवडब और खुलेगी दिल की दुकान

तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 का आयोजन 22 सितम्बर से शुरू हो रहा है। 22 सितम्बर को सुबह 9 बजे कुलपति डॉ बिपिन रावत इसका उद्घाटन करेंगे।

रंजीव ठाकुर
September 21 2022 Updated: September 22 2022 05:08
0 27603

लखनऊ। केजीएमयू में होगा लवडब और खुलेगी दिल की दुकान। डीजे व डांडिया नाइट में थिरकेंगे डॉक्टर्स तो शार्क टैंक में नए आइडियाज पर होगा मंथन। कॉफी विद जॉर्जियन्स, फैशन शो, इंटर कॉलेज बैंड कॉम्पिटिशन और होगा कवि सम्मेलन।

 

जी हाँ दोस्तों, कोरोना के दो साल बीतने के बाद केजीएमयू में फिर से बार ख़ुशी का माहौल है क्योंकि तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (cultural program) रैह्पसोडी - 2022 (Rhapsody - 2022) का आयोजन 22 सितम्बर से शुरू हो रहा है। कलाम सेन्टर में आयोजन की जानकारी देते हुए प्रो आर एन श्रीवास्तव, डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर (Dean, Students' Welfare) ने बताया कि 22 सितम्बर को सुबह 9 बजे कुलपति डॉ बिपिन रावत इसका उद्घाटन करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि 2019 के बैच ने रैप्सोडी - 2022 की कमान सम्भाली है जिसमें फैकल्टीज के साथ एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) और पैरामेडिकल (Paramedical) समेत सभी स्टूडेंट्स (students) भाग लेंगे। अगल-अलग कार्यक्रम के लिए स्टूडेंट्स को अगल-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं जिसका निरीक्षण टीचर्स के जिम्मे है। तीन दिवसीय कार्यक्रम कन्वेंशन सेन्टर की तीन हॉल में होगा और डीजे व डांडिया नाइट (DJ and dandiya night) एसपी ग्राउण्ड में आयोजित की जाएगी।

 

रैह्पसोडी के दिल की धड़कन कहलाने वाले कार्यक्रम का नाम इस बार लवडब (Lubb Dupp) है जिसमें दिल की दुकान नामक नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। पहले दिन लवडब के साथ मेडीबट (Medical Debate), कॉफी विद जॉर्जियन्स (Coffee with Georgians) और कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। कवि सम्मेलन (Kavi Sammelan) में मशहूर चिकित्सक तथा कवि डॉ प्रख्यात खेतान की टीम के साथ केजीएमयू के स्टूडेंट्स और फैकल्टीज कविता पाठ करेंगे।

 

दूसरे दिन 23 सितम्बर को मिस्टर एण्ड मिसेज रैह्पसोडी (Mr and Mrs Rhapsody) - 2022, साइनोश्योर (Cynosure), ट्रीजर हंट (Treasure Hunt) और डांडिया नाइट मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। तीसरे और अंतिम दिन फैशन शो (fashion show) स्टाइल अपुन का, ऑर्गेनाइजर बैच प्रफॉर्मेंस तथा कॉगनीटेयर (Cognitare) मेक दा डॉयग्नोसिस (Make the Diagnosis) और मुख्य कार्यक्रम है।

 

डॉ आर एन श्रीवास्तव (Dean, Students Welfare), डॉ क्षितिज श्रीवास्तव (Chief Proctor), डॉ आर के दीक्षित (Cultural Board KGMU), डॉ बी के ओझा (Finance Committee Chairperson) और डॉ सुधीर सिंह (Finance Committee Member) के साथ अन्य फैकल्टी सदस्यों के दिशा-निर्देशों पर रैह्पसोडी - 2022 का आयोजन किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स के लिए कार्निवाल आयोजित 

मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स के लिए कार्निवाल आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2025 83074

कैंसर सर्वाइवर्स को ठीक होने के बाद चिंता या अवसाद का सामना करना पड़ता है। कैंसर में देखभाल सिर्फ इल

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

लेख विभाग August 08 2022 61594

गोनोरिया का कारण जीवाणु है। यह जीवाणु जननांग पथ, मुंह या गुदा को संक्रमित कर सकता है। गोनोरिया सामा

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

हे.जा.स. January 02 2022 28804

फ्रांस में ओमीक्रोन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों

ब्लू जेट हेल्थकेयर ला रही है आईपीओ, 2,100 करोड़ रूपए जुटाने का लक्ष्य

ब्लू जेट हेल्थकेयर ला रही है आईपीओ, 2,100 करोड़ रूपए जुटाने का लक्ष्य

रंजीव ठाकुर September 05 2022 41593

50 साल पुरानी ब्लू जेट हेल्थकेयर फार्मास्यूटिकल कम्पनी शेयर बाजार में अपना आईपीओ लाने जा रही है। कम्

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

रंजीव ठाकुर August 09 2022 35685

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में कंप्रिहेंसिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर से जरूरत

प्रदेश तेजी से घट रहा है कोरोना संक्रमण।  

प्रदेश तेजी से घट रहा है कोरोना संक्रमण।  

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2021 31821

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

सौंदर्या राय April 18 2022 30185

आपके बाल गर्मी में स्वस्थ, सुन्दर और चमकदार बने रहें, आप आकर्षक और खिली-खिली दिखें इसके लिए आपको कुछ

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बचाई बुजुर्ग महिला की जान

सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बचाई बुजुर्ग महिला की जान

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2022 66356

इस सर्जरी के दौरान मरीज को ब्रेन हेमरेज हो सकने की आशंका भी थी। इन सब चुनौतियों के बीच अपने अनुभव व

स्किन पर ग्लो के लिए गुड़ है चमत्कारी

स्किन पर ग्लो के लिए गुड़ है चमत्कारी

सौंदर्या राय December 31 2022 37427

अगर आपको पता चलेगा कि गुड़ खाने से त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है। गुड़ के अंदर एंटीऑक्सिडेंट और पो

आगरा में शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस की दस्तक

आगरा में शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस की दस्तक

श्वेता सिंह October 13 2022 24736

खुली जगह में अतिक्रमण कर अवैध डेरी संचालित है। दिन भर आवारा गोवंश का झुंड रहता है। वहीं, नगर निगम क

Login Panel