देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: एडवांस रेजिस्ट्रेशन के बिना भी लगेगा कोविड़रोधी टीका

जो लोग भी पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचेगे, उन्हें सुबह 11 बजे तक प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा लेकिन जो लोग बिना पंजीकरण के सेंटर पर पहुंचेंगे उन्हें भी टीकाकरण किया जाएगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 02 2021 Updated: November 02 2021 01:29
0 27212
उत्तर प्रदेश: एडवांस रेजिस्ट्रेशन के बिना भी लगेगा कोविड़रोधी टीका प्रतीकात्मक

लखनऊ। प्रदेश में अब कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए पहले से बुकिंग कराकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने की शर्त खत्म कर दी गई है। अब आप बिना झिझक सीधे केन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि दूसरी डोज़ लगवाने के लिए ये शर्त पहले भी नहीं थी। पहली डोज़ लगवाने वालों के लिए भी ये शर्त सोमवार से समाप्त कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि जो लोग भी पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचेगे, उन्हें सुबह 11 बजे तक प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा लेकिन जो लोग बिना पंजीकरण के सेंटर पर पहुंचेंगे उन्हें भी टीकाकरण किया जाएगा। अब ऐसी कोई रोकटोक नहीं होगी। 

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि टीकाकरण का टाइम अब सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है। इसका मकसद यह है कि जो लोग नौकरी या अपने काम से लौटने के बाद टीकाकरण करवाना चाहें वह भी करवा सकें। 

अमित मोहन ने बताया कि सोमवार से टीकाकरण का कलस्टर-2 माडल लागू किया जा चुका है। रविवार तक सूबे के 9 करोड़ 82 लाख लोगों को वैक्सीन की एक खुराक लग चुकी है। इसके अलावा 3 करोड़ 27 लाख लोगों को दोनों डोज़ लग चुकी है। इस प्रकार प्रदेश में 13 करोड़ 8 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित, सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया उपमुख्यमंत्री ने

जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित, सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया उपमुख्यमंत्री ने

रंजीव ठाकुर September 06 2022 34181

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निजी मेडिकल स्टोर के गोदाम में सरकारी दवाइयां मिलने के मामले में जिला अस

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 1897

हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास

ब्यूटी के लिए फायदेमंद है वैसलीन

ब्यूटी के लिए फायदेमंद है वैसलीन

आरती तिवारी October 18 2022 31569

ज्यादातर लोग वैसलीन का उपयोग त्वचा व होंठों को मुलायम रखने के लिए करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी वैसल

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

अबुज़र शेख़ October 27 2022 20034

त्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिनकी आर्थिक स्थित

डॉ. आरएमएलआईएमएस ने सार्वजनिक क्षेत्र में रोबोट-असिस्टेड किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

डॉ. आरएमएलआईएमएस ने सार्वजनिक क्षेत्र में रोबोट-असिस्टेड किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 462

सफलतापूर्वक रोबोट-असिस्टेड रीनल ट्रांसप्लांट किया है। यह उत्तर प्रदेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

विश्व थैलीसीमिया दिवस पर हेल्प यू का केजीएमयू में रक्तदान शिविर

हुज़ैफ़ा अबरार May 09 2022 38074

हर्ष वर्धन ने बताया हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने 1000 यूनिट रक्त प्रतिवर्ष दान कराने का

अपोलोमेडिक्स ने रचा इतिहास प्रदेश में पहली बार लैब में तैयार सेल्स से यूरिथ्रल स्ट्रिक्चर का सफल इलाज

अपोलोमेडिक्स ने रचा इतिहास प्रदेश में पहली बार लैब में तैयार सेल्स से यूरिथ्रल स्ट्रिक्चर का सफल इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 637

डॉ. वेद भास्कर ने कहा पुरुषों में पेशाब की नली के सिकुड़ने की समस्या संक्रमण चोट या पहले किए गए किसी

गर्भपात कानूनों में बदलाव के बारे में 99 फीसदी महिलाओं को जानकारी नहीं: अध्ययन

गर्भपात कानूनों में बदलाव के बारे में 99 फीसदी महिलाओं को जानकारी नहीं: अध्ययन

एस. के. राणा March 03 2023 29849

गैर-सरकारी संगठन ‘फाउंडेशन फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज इंडिया’ द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में पाया

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 32520

विधायक राजेश नागर हरियाणा सरकार के तारिफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतिम छोर पर

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

क्या है इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम?

लेख विभाग October 07 2021 30500

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम आमतौर पर दीर्घकालिक होता है। यह एक बहुत आम विकार है जो कोलन (बड़ी आंत) को प्

Login Panel