देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स मेदांता लखनऊ ने वृद्ध लोगो मे होने वाली मानसिक बीमारी के विषय पर बताया कि इसमें याददाश्त के साथ बर्ताव में भी परिवर्तन आ जाता है।

0 36855
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

लखनऊ। मानसिक स्वास्थ्य पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर कोरोना के बाद से एंग्जायटी एवं डिप्रेसन बढ़ गया है। लोग अवसाद में चले गये है, बहुतों ने अपनों को खोया तो बहुतों ने अपना रोजगार, करियर खो दिया इन सभी कारणों से लोगों में मानसिक विकार बढ़ गये है। यह बातें विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) 10 अक्टूबर के अवसर पर राम मनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia's) के मानसिक विभाग एवं मेडिसिन विभाग के संयुक्त प्रयास से संगोष्ठी में लोहिया की निदेशक प्रो सोनिया नित्यानंद ने कहीं। उन्होने बताया कि जो लोग इस दौर से गुजरे है, उनको इससे बाहर आने में काफी समय लगने के साथ बहुत सी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को किसी काउंसलर से जरुर संपर्क करना चाहिए, अपने शौक और दोस्तों के साथ अपने विचारों को जरुर साझा करें ताकि मन बहल सके और आपका मानसिक तनाव कम हो सके।

 

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स (Neuroscience) मेदांता लखनऊ (Medanta Lucknow) ने वृद्ध लोगो मे होने वाली मानसिक बीमारी fronto temporal dementi के विषय पर बताया कि इसमें याददाश्त के साथ बर्ताव में भी परिवर्तन आ जाता है। यदि आपको लगे की आपका मन दुखी है, और आपको कुछ अच्छा नहीं लगता मन कुछ करने का नहीं है, आपको मानसिक बीमारी होने के यह सभी लक्षण हो सकते है। यदि आपको लगे यह सब हो रहा है, तो एक बार डाक्टर से जरुर सलाह ले और मनोचिकित्सक के पास जाये ताकि आपकी परेशानियों का सही समाधान मिल सके। कभी भी भूलकर भी झाड-फूक के चक्कर में नहीं पडऩा चाहिए इससे आपकी समस्या और गंभीर हो सकती है।

क्ता प्रो विक्रम सिंह विभागध्यक्ष मेडिसिन विभाग ने बताया के योग एवं धयान से बहुत सी मानसिक एवं शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है। क्योंकि ध्यान एवं योग से स्ट्रेस कम होता है एवं शरीर मे कोर्टिसोल का श्रव कम होता है, अत: ये लाभकारी है। डॉक्टर जिलानी प्रवक्ता मानसिक विभाग (Mental Department) आर एम एल ने (RML) बताया कि प्रत्येक 7 व्यक्ति में से एक व्यक्ति मानसिक रोग से पीडि़त हो जाता है। डॉक्टर सुमीत दीक्षित प्रवक्ता सामुदायिक मेडिसिन विभाग ने बताया है कि नियमित व्यायाम मानसिक रोगों के बचाओ एवं उपचार में लाभकारी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ललित मोदी दूसरी बार कोरोना संक्रमित, लंदन में ऑक्सीजन सपोर्ट पर

ललित मोदी दूसरी बार कोरोना संक्रमित, लंदन में ऑक्सीजन सपोर्ट पर

विशेष संवाददाता January 17 2023 28823

ललित मोदी को तीन दिन पहले ही मेक्सिको सिटी से एयरलिफ्ट कर लंदन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अ

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

लेख विभाग November 02 2022 25878

हरी मिर्च में कई सारे पोषक तत्व होते है जो हेल्थ और ब्यूटी का ख्याल रखती है। हरी मिर्च में विटामिन ए

पलकों पर भी बुरा असर डालती है दर्द निवारक दवाएं

पलकों पर भी बुरा असर डालती है दर्द निवारक दवाएं

लेख विभाग November 05 2022 31620

पलकों पर कवियों ने कविताएँ लिखी, शायरों ने शेर और तो और गीतकारो ने भी कई गीत लिख डाले। पलकों की महत्

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2021 29751

67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल आठ जिलों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अव

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

लेख विभाग June 08 2023 42351

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स ने 500 रोबोटिक नी सर्जरी पूरी कीं, नए मिसो रोबोट का अनावरण

हुज़ैफ़ा अबरार May 04 2026 1568

अब अपोलोमेडिक्स क्षेत्र का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जहाँ नी रिप्लेसमेंट के लिए दो समर्पित रोबोट

जर्मनी में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का तेजी से प्रसार।

जर्मनी में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का तेजी से प्रसार।

एस. के. राणा July 08 2021 33965

नवीनतम विश्लेषण के मुताबिक, पिछले महीने के अंत तक संक्रमण के 59 प्रतिशत नये मामले कोरोना वायरस के डे

फार्मईजी, थायरोकेयर का अधिग्रहण करेगी।

फार्मईजी, थायरोकेयर का अधिग्रहण करेगी।

हे.जा.स. June 27 2021 29135

एपीआई होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी सिद्धार्थ शाह ने कहा कि यह एक साहसी कदम है, जिसमें उनकी सात वर्ष

खराब खानपान और अनियमति दिनचर्या मधुमेह रोग का प्रमुख कारण।

खराब खानपान और अनियमति दिनचर्या मधुमेह रोग का प्रमुख कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार November 14 2021 35740

वर्तमान समय में डायबिटीज डायलिसिस के मरीजों में किडनी फेल होने के लिए 50% जिम्मेदार है। डायबिटीज की

थाइराइड का अचूक घरेलू उपाय।

थाइराइड का अचूक घरेलू उपाय।

लेख विभाग February 08 2021 39180

इसे खाने के आधे घंटे बाद तक कुछ नही खाना है। ये इलाज़ रोज सुबह खाली पेट कर लें 7 दिन में परिणाम दिखाई

Login Panel