देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया मे ली पांच लाख से ज़्यादा जाने

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' भी मनुष्य का बड़ा दुश्मन निकला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नवंबर में ओमिक्रॉन को चिंताजनक वैरिएंट घोषित किया गया था।

एस. के. राणा
February 09 2022 Updated: February 10 2022 00:29
0 28276
ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया मे ली पांच लाख से ज़्यादा जाने प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' भी मनुष्य का बड़ा दुश्मन निकला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के अनुसार नवंबर में ओमिक्रॉन को चिंताजनक वैरिएंट घोषित किया गया था। इसके बाद से पूरी दुनिया में इससे पांच लाख मौतें हो चुकी हैं। यह अब तक 13 करोड़ लोगों को संक्रमित कर चुका है। 

ओमिक्रॉन (Omicron) के बारे में शुरू से ही कहा गया था कि यह बेहद संक्रामक है। यह अब भी दुनियाभर में सक्रिय है। हालांकि इसने भारत में डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) के मुकाबले ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन पूरी दुनिया के मामलों को देखें तो इसके पीड़ितों की संख्या बहुत ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ (WHO) के इंसीडेंट मैनेजर अब्दी महमूद ने इससे हुई मौतों को लेकर अफसोस जताया है।

ओमिक्रॉन को लेकर भारत व दुनियाभर में पाया गया है कि इससे उन लोगों की मौत ज्यादा हुई है, जिन्होंने कोरोना रोधी वैक्सीन नहीं लगवाए थे। इससे संक्रमित उन्हीं लोगों को अस्पताल में भर्ती करने भी जरूरत पड़ी, जिन्होंने टीकों की खुराक नहीं ली थी। 

डब्ल्यूएचओ के मैनेजर महमूद ने सोशल मीडिया चैनलों से चर्चा में कहा कि ओमिक्रॉन अब डेल्टा के मुकाबले का वैरिएंट बन चुका है, हालांकि इससे संक्रमित लोगों को कम गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है, लेकिन वैक्सीन ईजाद होने के बाद भी पांच लाख लोगों की मौत होना अफसोजनक है। सभी लोग कह रहे हैं कि ओमिक्रॉन हल्का है, लेकिन वे भूल रहे हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे 'चिंताजनक वैरिएंट' घोषित किए जाने के बाद से अब तक यह पांच लाख लोगों की जान ले चुका है। 

कई देशों में अभी नहीं आया ओमिक्रॉन का पीक: मारिया
कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव का कहना है कि ओमिक्रॉन के सामने आए मामलों की संख्या चौंकाने वाली है। यह संक्रमण के मामले में पिछले वैरिएंट के बराबर नजर आ रहा है। जबकि अभी कई देशों में इसका पीक आना बाकी है। पिछले लगातार कई हफ्तों में इससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है, इससे वह बेहद चिंतित है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फाइलेरिया विश्व में दीर्घकालिक दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारण

फाइलेरिया विश्व में दीर्घकालिक दिव्यांगता का दूसरा प्रमुख कारण

हुज़ैफ़ा अबरार December 04 2022 46439

डॉ वीपी सिंह संयुक्त निदेशक फाइलेरिया एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया रोगी की देखभ

मेदांता ने एओर्टिक स्टेनोसिस मैनेजमेंट की जरूरत वाले मरीजों के लिए उम्मीद की नई आस जगाई

मेदांता ने एओर्टिक स्टेनोसिस मैनेजमेंट की जरूरत वाले मरीजों के लिए उम्मीद की नई आस जगाई

हुज़ैफ़ा अबरार December 12 2025 4774

मेदांता द मेडिसिटी, गुरुग्राम के कार्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. प्रवीण चंद्रा ने कहा, ‘यह मामला द

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

लेख विभाग August 08 2022 61391

गोनोरिया का कारण जीवाणु है। यह जीवाणु जननांग पथ, मुंह या गुदा को संक्रमित कर सकता है। गोनोरिया सामा

दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य, 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक

दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य, 5 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक

विशेष संवाददाता December 23 2022 28161

दुनियाभर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने एडवाइजरी जारी की है।अब परिसर में मास्

कैंसर रोगियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में प्रभावी है रिप्रोसैल

कैंसर रोगियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में प्रभावी है रिप्रोसैल

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2022 32931

इस सप्लीमेंट के क्रिया ऐक्शन मेकनिज़म की मूल अवधारणा यह है कि प्रमुख प्रोटीन, एटीपी (एडीनोसिन ट्राइ

नए एंटीबॉडी से कोविड के नए और ज्यादा संक्रामक स्वरूपों से लड़ने में मदद मिलेगी

नए एंटीबॉडी से कोविड के नए और ज्यादा संक्रामक स्वरूपों से लड़ने में मदद मिलेगी

हे.जा.स. February 15 2022 42191

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए एंटीबॉडी को मौजूदा एंटीबॉडी के कॉकटेल में शामिल किया ज

आगरा के एटा में बुखार का कहर, 70 से अधिक बीमार

आगरा के एटा में बुखार का कहर, 70 से अधिक बीमार

श्वेता सिंह September 28 2022 26883

पिछले हफ्ते ही गांव में बुखार फैलने की वजह से सीडीओ, डीपीआरओ और सीएमओ सहित कई अन्य अधिकारियों ने गां

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28705

नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदो

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

हे.जा.स. December 30 2020 27299

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद। मरीजों को सामान्य तरह से दवा मिलती रहेगी।आवश्यकता पड़ने पर थ

आचार्य सुश्रुत की याद में आईएमए ने मनाया राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस

रंजीव ठाकुर July 16 2022 26662

आईएमए भवन में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया गया।अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन तथा सचिव डॉ संजय सक्सेना तथ

Login Panel