देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोविड अस्पताल को पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 25 2021 Updated: October 25 2021 03:58
0 26966
अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर। प्रतीकात्मक

लखनऊ। रायबरेली रोड वृन्दावन कॉलोनी स्थित पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में 18 माह बाद फिर से घायलों का इलाज होगा। नवम्बर में इमरजेंसी के साथ मरीजों की भर्ती और ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इमरजेंसी सेवाओं से लेकर आपरेश्न की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। यहां फ्रैक्चर, हेड इंजरी व अन्य जरूरी छोटे एवं बड़े सभी ऑपरेशन होंगे। यहां आर्थो, जनरल सर्जन, न्यूरोसर्जन समेत दूसरे जरूरी डॉक्टर उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर संस्थान के डॉक्टरों की मदद ली जाएगी।

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोविड अस्पताल को पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी, जनरल वार्ड व आईसीयू समेत ऑपरेशन थियेटर तैयार किए जा रहे हैं। पैथालॉजी, एक्सरे, अल्टा साउण्ड, सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है।

संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि पहले चरण में 50 बेड पर मरीजों की भर्ती शुरू होगी। इसमें करीब 10 की इमरजेंसी, आईसीयू और जनरल वार्ड में 40 बेड होंगे। दो ऑपरेशन थियेटर हैं। ट्रामा में पहले की तरह ओपीडी चलेगी। नवीन ओपीडी में संचालित हड्डी रोग विभाग की ओपीडी ट्रामा में शिफ्ट होगी। इसके अलावा न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, दांत का भी इलाज होगा।

प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार ने अप्रैल 2020 में एपेक्स ट्रामा सेंटर को राजधानी कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया था। तब से यहां ट्रामा मरीजों को इलाज मिलना बंद हो गया था। उस समय यहां 110 बेड पर मरीजों को इलाज मिल रहा था। डॉ. धीमन कहते हैं कि आगे चरणबद्ध तरीके से ट्रामा के सभी 210 बेड क्रियाशील किये जाएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेरठ के अस्पतालों में फर्जी डॉक्टर्स के नाम पर हो रहा था इलाज, सीएमओ ने पकड़ा बड़ा घोटाला

मेरठ के अस्पतालों में फर्जी डॉक्टर्स के नाम पर हो रहा था इलाज, सीएमओ ने पकड़ा बड़ा घोटाला

विशेष संवाददाता August 02 2022 30563

जनपद के कई अस्पतालों में ऐसे डॉक्टर्स के नाम पर इलाज हो रहा है जो वहां नहीं आते-जाते ही नहीं हैं। ये

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

लेख विभाग April 11 2022 37954

आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसा संगीत जो हमारे मन को शांत कर दे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसा कि हम जानते

लखनऊ में डेंगू का आतंक, प्लेटलेट का संकट भी।

लखनऊ में डेंगू का आतंक, प्लेटलेट का संकट भी।

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2021 31934

ठंड बढ़ने के बावजूद लखनऊ में बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक

विशेष संवाददाता October 24 2022 35244

रविवार को पटना में 343 नये मामले की पहचान हुई है। बता दें कि सबसे अधिक मरीज शहर के पीएमसीएच, आइजीआइए

लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया वायु प्रदूषण

लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया वायु प्रदूषण

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25740

।प्रयागराज और वाराणसी को छोड़कर सभी शहरों में एक्‍यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के ऊपर दर्ज किय

पीपीपी माडल पर बनने वाले 16 जिलों के मेडिकल कॉलेजों को स्टांप ड्यूटी में छूट

पीपीपी माडल पर बनने वाले 16 जिलों के मेडिकल कॉलेजों को स्टांप ड्यूटी में छूट

आरती तिवारी September 04 2022 35452

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर स्थापित किए जाने वाले मेडिकल कॉलेजज

इन घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा

इन घरेलू उपायों से चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा

श्वेता सिंह September 26 2022 38646

फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए मार्केट में कई तरीके के प्रोडक्ट भी आते हैं लेकिन उससे आपकी स्कि

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए चाय है लाभदायक, स्टडी में हुआ खुलासा

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए चाय है लाभदायक, स्टडी में हुआ खुलासा

विशेष संवाददाता September 20 2022 27464

शोधकर्ताओं ने बताया कि चाय पीने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए किशोरों को दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए किशोरों को दी बधाई

एस. के. राणा March 07 2022 37731

देश में अब तक 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है यानी उ

बच्चे हो रहे लीवर फेलियर का शिकार: डा. प्रवीण झा

बच्चे हो रहे लीवर फेलियर का शिकार: डा. प्रवीण झा

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2023 78211

कई नवजात शिशु लीवर से संबंधित बीमारियों से पीडि़त होते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि अपने बच्चे का ब्लड ट

Login Panel