देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू के ऑपरेशन थिएटर में मिले बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट में खुलासा

इक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने नमूनों की जांच की। जांच रिपोर्ट में ओटी टैबल से लेकर हैंडल तक में बैक्टीरिया मिले। कुल 56 नमूने एकत्र किए गए थे जिसमें लगभग 47 नमूनों में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है।

0 23685
केजीएमयू के ऑपरेशन थिएटर में मिले बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट में खुलासा केजीएमयू (फाइल फोटो )

लखनऊ। केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है की ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर में बैक्टीरिया मिले हैं। इसपर केजीएमयू (KGMU) प्रशासन का दावा है की निरंतर ऑपरेशन थिएटर को विसंक्रमित किया जाता है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम ने हैंडल, हवा, दीवार, ओटी टैबल से लेकर अन्य स्थानों से नमूने एकत्र किए थे।

 

ट्रॉमा सेंटर (trauma center) में 400 बेड हैं। 150 से अधिक स्ट्रेचर हैं। पांच ऑपरेशन थिएटर हैं। इसमें न्यूरो सर्जरी, ट्रॉमा सर्जरी, जनरल सर्जरी और आर्थोपैडक्सि सर्जरी विभाग का ऑपरेशन थिएटर संचालित हो रहा है। रोजाना 40 से 50 मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। मरीजों का दबाव अधिक होने की वजह से ऑपरेशन थिएटर की ठीक से सफाई तक नहीं हो पा रही है। समय पर ऑपरेशन थिएटर (Operation theaters) विसंक्रमित नहीं हो रहे हैं।

 

माइक्रोबायोलॉजी विभाग (Department of Microbiology) के विशेषज्ञों ने नमूनों की जांच की। जांच रिपोर्ट (investigation report) में ओटी टैबल से लेकर हैंडल तक में बैक्टीरिया मिले। कुल 56 नमूने एकत्र किए गए थे जिसमें लगभग 47 नमूनों में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है।ओटी में चार तरह के घातक बैक्टीरिया (bacteria) ने हमला बोला है। इसमें स्टैक्लोकॉकस, बैसिलस, हीमोलिटिकस और स्टैक्लोकॉकस होमिनिस बैक्टीरिया (Staclococcus, Bacillus, Haemolyticus and Staclococcus hominis bacteria) पाए गए हैं।

 

ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप तिवारी का कहना है की ऑपरेशन थिएटर की रूटीन में जांच कराई जाती है। इसी क्रम में बीते दिनों जांच कराई गई थी। जांच में कोई घातक बैक्टीरिया नहीं पाया गया है। जो चार बैक्टीरिया मिले हैं वह बेहद सामान्य हैं। जो कि सामान्य वातावरण में भी पाए जाते हैं। इनका मरीज की सेहत पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। समय-समय पर सभी ओटी को विसंक्रमित किया जा रहा है।

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

हे.जा.स. April 10 2022 44255

पहले कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए और कोवैक्सीन की बूस्टर 1200 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी, आज इन

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

विशेष संवाददाता October 15 2022 32304

एमसीसी 21 अक्टूबर 2022 को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया च

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2021 38432

वा जारी रखने की जरूरत होती है जब तक कि आपका डॉक्टर इसे बंद करने के लिए न कहे। इसलिए टीबी से डरें नही

बरसात में सर्पदंश से सतर्क रहें, घबराएं नहीं समय पर उपचार से बचाई जा सकती है जान:  डीएम

बरसात में सर्पदंश से सतर्क रहें, घबराएं नहीं समय पर उपचार से बचाई जा सकती है जान: डीएम

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 924

सर्पदंश की घटनाओं में अक्सर लोग झाड़-फूंक तंत्र-मंत्र अथवा अन्य अंधविश्वासों के चक्कर में बहुमूल्य स

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

विशेष संवाददाता September 19 2022 42443

पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 2

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

लेख विभाग November 17 2021 32014

गुड़ मेथी के लड्डू ना सिर्फ स्वाद में गजब होते हैं बल्कि इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ सर्दी भी कम लगत

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

अपोलोमेडिक्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा उपलब्ध हैं: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 44696

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन जारी, कासगंज में जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी October 15 2022 27232

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अस्पताल के वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं को भी देखा। व

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

सौंदर्या राय October 03 2022 35247

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पा

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

आरती तिवारी July 01 2023 25564

व्यस्त दिनचर्या में सभी का लाइफस्टाइल सही नहीं रहता। लोग काम के चलते अपने लाइफस्टाइल पर जरा भी ध्यान

Login Panel