देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जैसे शहर में कम नर्सिंग संस्थान होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है: आशुतोष मिश्रा

गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट की ख्याति दूर-दूर तक है। हमारे शिक्षक मंझे हुए हैं। फी स्ट्रक्चर हमारा सबसे मुफीद है। यहां का प्लेसमेंट रिकार्ड शानदार है।

आनंद सिंह
March 13 2022 Updated: March 13 2022 03:25
0 62242
गोरखपुर जैसे शहर में कम नर्सिंग संस्थान होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है: आशुतोष मिश्रा गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग की छात्रायें

गोरखपुर। गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्रा का मानना है कि हेल्थ सेक्टर में सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर देने भर से ही कुछ नहीं होगा बल्कि गुणवत्तापूर्ण मेडिकल सुविधाओं के लिए अच्छे छात्र तैयार करने होंगे।

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि गोरखपुर जैसे बड़े शहर में सिर्फ 9 नर्सिंग संस्थान हैं। इससे इलाके की स्वास्थ्य सेवाओं को जैसा होना चाहिए था, वैसा नहीं हो सका। जरूरत इस बात की है कि ऐसे नर्सिंग स्कूल्स और खुलें ताकि लोगों को और सहुलियतें मिल सकें। 

मुंशी प्रेमचंद पार्क के बगल में स्थित गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट परिसर में हेल्थजागरणडाटकाम से बातचीत में आशुतोष मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गोरखपुर के लिए एम्स सिर्फ स्टैट्स सिंबल है। आपको देखना होगा कि वहां पर सुविधाएं क्या हैं। जितना पैसा एम्स में लगाया गया, उसका आधा भी जिला अस्पताल, अन्य सरकारी अस्पतालों और बीआरडी मेडिकल कालेज में लगाया जाता तो शहर की हेल्थ सर्विसेज में आमूल-चूल परिवर्तन हो जाता। ये सब चुनावी घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। एम्स, यकीनी तौर पर तब एम्स कहलाएगा जब उसमें एम्स के स्टैंडर्ड के साजो-सामान होंगे। उसके फैकल्टी शानदार होंगे। अभी तो एम्स साजो-सामान और फैकल्टी के अभाव में चल रहा है।

दो साल पहले पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और रीना तिवारी के निर्देश के बाद व्यवस्थापक की भूमिका में आने के उपरांत आशुतोष मिश्रा ने गंगोत्री देवी महाविद्यालय और गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट में कई चेंजेज किए। नतीजा यह निकला कि हर बैच में 60 की 60 सीटें फुल जा रही हैं। पढ़ाई की गुणवत्ता पर उन्होंने काफी ध्यान दिया और उसमें जबरदस्त सुधार हुआ है। यही वजह है कि अब नामांकन के लिए यहां लोग पैरवी करवाते हैं।

आशुतोष मानते हैं कि अनेक बड़े-बड़े मेडिकल कालेज खोलने से बेहतर है कि आप जिन मेडिकल कालेजों को चला रहे हैं, उनके फी स्ट्रक्चर पर ध्यान दें। अगर फी स्ट्रक्चर सही है तो फिर मेधावी लोग तेजी से आगे बढ़ेंगे। अभी यूक्रेन की घटना को ही आप ध्यान में रखें तो बड़े घरानों से या मध्यम घरानों से जो बच्चे यूक्रेन में जाकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, वह फी स्ट्रक्चर के कारण ही है। अपने घर में ये रहते और बढ़िया फी स्ट्रक्चर होता तो ये बच्चे हरगिज यूक्रेन तो नहीं जाते। मेडिकल की सीटों को बढ़ाने की जरूरत है। सीटें कम हैं। कम बच्चे ही डाक्टर बन पा रहे हैं। फिर, जो उन्हें पढ़ाया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता को भी ठीक किया जाए। तभी हमारा-आपका हेल्थ सही हो सकेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दुनिया भर के कालेज खुल रहे हैं, उसी तरह से मेडिकल के क्षेत्र में भी मेडिकल कालेज तो खुलें पर उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। संसाधनों का ध्यान रखा जाए। फैकल्टी का ध्यान रखा जाए। इससे प्रतिभाएं भटकेंगी नहीं। वो घर पर ही रहेंगे।

आशुतोष मानते हैं कि मेडिकल कालेजों में पीपी माडल के तहत नियुक्तियां होनी चाहिए। फिर फैकल्टी का संकट नहीं रहेगा। कोरोना के दिनों को याद करें तो सारा कुछ समझ में आ जाएगा कि फैकल्टी कितनी कम है। दरअसल, मेरा यह मानना है कि लाल फीताशाही के कारण ही यह सब हो रहा है। मेडिकल के फील्ड को माफिया और लाल फीताशाही से मुक्त करना होगा। तभी इसका कल्याण संभव है। कोरोना काल में लोगों ने आपदा में अवसर को खोज ही लिया। ऊपर से लेकर नीचे तक लोग अवसर खोजते रहे। अब सरकार को यह चाहिए कि वह इन दोषियों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करे।

आपके संस्थान में ही लोग नामांकन क्यों लें, इस सवाल के जवाब में आशुतोष का दावा है कि गंगोत्री देवी स्कूल आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट की ख्याति दूर-दूर तक है। हमारे शिक्षक मंझे हुए हैं। फी स्ट्रक्चर हमारा सबसे मुफीद है। यहां का प्लेसमेंट रिकार्ड शानदार है। हम बच्चों से फीस तो लेते हैं पर अन्यों की तुलना में बेहद कम। पढ़ाई हम अन्यों की तुलना में सबसे शानदार कराते हैं। फ्री बस सर्विस है। 

व्यवस्थापक का दर्द सुनिए
आशुतोष मिश्रा कहते हैं, हमारे बच्चे कोरोना काल में सरकारी सेवाओं में गए। जिले के स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों के आग्रह पर हमने नर्सिंग की बच्चियों को भेजा। उन्होंने 24 घंटे मेहनत की। पहले तय था कि एक सर्टेन अमाऊंट मिलेगा पर एक चवन्नी नहीं मिली। हमारी बच्चियों को एक प्रमाणपत्र तक नहीं मिला। यह गलत है। सरकार को अब तो इस पर ध्यान देना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का शुभारम्भ, 1.9 लाख  लोगों को लगे टीके।

कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का शुभारम्भ, 1.9 लाख  लोगों को लगे टीके।

हे.जा.स. January 17 2021 16988

देश के टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की स्वदेसी वैक्सीन कोवैक्सीन और सीरम द्वारा निर्मित ऑक्सफर्ड

उत्तर प्रदेश: एडवांस रेजिस्ट्रेशन के बिना भी लगेगा कोविड़रोधी टीका

उत्तर प्रदेश: एडवांस रेजिस्ट्रेशन के बिना भी लगेगा कोविड़रोधी टीका

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2021 27380

जो लोग भी पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचेगे, उन्हें सुबह 11 बजे तक प्राथमिकता के आधार पर टीका

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनाः असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की गारंटी, केंद्र सरकार की अत्यंत कल्याणकारी योजना को समझें

आनंद सिंह March 24 2022 33797

यह तो सर्वविदित है कि देश में कुल कार्यबल की संख्‍या में लगभग 93 प्रतिशत कामगार असंगठित क्षेत्र के ह

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

हे.जा.स. August 31 2021 31935

कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके की कुछ शीशियों में संदूषण मिलने के बाद जापान ने बृहस्पतिवार को इसकी करीब

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया कोरोना से जुड़ी बीमारियां और बचाव

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया कोरोना से जुड़ी बीमारियां और बचाव

एस. के. राणा December 10 2022 35979

कोरोना काल में में वर्क फ्रॉम होम हो या फिर बीमारी से रिलेटेड जानकारी लेनी हो हर चीज हमे तुरंत उसकी

यूपी में भयानक रूप ले रहा लंपी वायरस , 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में

यूपी में भयानक रूप ले रहा लंपी वायरस , 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में

आरती तिवारी August 30 2022 27151

इससे प्रभावित पशुओं की मृत्युदर काफी कम है लेकिन जरा सी लापरवाही यूपी में भी अन्य राज्यों की तरह ही

पितृपक्ष मेला 2022- मेले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

पितृपक्ष मेला 2022- मेले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

विशेष संवाददाता August 28 2022 29166

पितृपक्ष मेला में गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य

गरीब देशों को कोरोना रोधी टीके दान में दें- विश्व स्वास्थ्य संगठन

गरीब देशों को कोरोना रोधी टीके दान में दें- विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. May 15 2021 35805

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने कहा कि कोरोना रोधी टीके का अधिकांश हिस्सा अमीर देश खरीद रहें ह

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 34610

रीजेंसी की टीम राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के दौरान अधिक से अधिक कैंसर मरीज़ों तक पहुंचने का प्रयास कर

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

श्वेता सिंह November 11 2022 29970

अस्पतालों ने मरीज लौटाने शुरू कर दिए हैं। कुल 241 सैंपलों की जांच में 58 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनम

Login Panel