देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

रूस और यूक्रेन युद्ध का कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं: भारत बायोटेक

स्वदेशी दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अभी तक कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है। भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी वैक्सीन विकसित की है और कोवैक्सीन नाम से उसका उत्पादन और वितरण कर रही है।

0 33130
रूस और यूक्रेन युद्ध का कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं: भारत बायोटेक प्रतीकात्मक

बेंगलुरु, रायटर। स्वदेशी दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अभी तक कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है। भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी वैक्सीन विकसित की है और कोवैक्सीन नाम से उसका उत्पादन और वितरण कर रही है। भारत में टीकाकरण अभियान में इसका उपयोग भी किया जा रहा है।

भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा कि कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले हर घटक को देश में ही तैयार किया गया है। स्वदेशी तकनीक विकसित करना और उसे बाजार में लाना कंपनी का हमेशा से रणनीतिक निर्णय रहा है, ताकि बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम हो।

डा. रेड्डीज लैबोरेटरीज, टोरेंट फार्मा और जायडस लाइफसाइंसेज समेत कुछ अन्य देशी दवा कंपनियों ने भी कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का अभी तक उनके कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। रूस और उसके आसपास के देशों में उनके उत्पादों की बिक्री पहले की तरह ही हो रही है। पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच इन कंपनियों ने रूस में 38.6 करोड़ डालर (लगभग तीन हजार करोड़ रुपये) का कारोबार किया, जो उस देश को कुल निर्यात का 15 प्रतिशत है।

बता दें कि कोवैक्सिन भारत बायोटेक द्वारा निर्मित भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन है और इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (NIV) के सहयोग से विकसित किया गया है। इस वैक्सीन को होल-विरियन इनएक्टिवेटेड वेरो सेल-व्युत्पन्न प्लेटफार्म तकनीक का उपयोग करके विकसित किया गया है।

गौरतलब है कि इस बीच देश में कोरोना का टीकारण 179 करोड़ के पार पहुंच गया है। इनमें 96.84 करोड़ पहली, 80.97 करोड़ दूसरी और 1.98 करोड़ सतर्कता डोज शामिल हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

लेख विभाग July 29 2023 50487

बाढ़ और बारिश के बाद अक्सर डेंगू, डायरिया के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है। वहीं एक बार फिर से

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

आयशा खातून July 23 2022 46687

नींबू एक बेहतरीन इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर और थकान दूर करने वाला है। यह साइट्रस फल त्वचा और मसूड़ों के

डा. सूर्यकान्त आईएमए के नेशनल अवार्ड से सम्मानित

डा. सूर्यकान्त आईएमए के नेशनल अवार्ड से सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2022 38794

डा. सूर्यकान्त आईएमए, लखनऊ के अध्यक्ष एवं उप्र आईएमए एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज के चेयरमैन रह चुके

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 28815

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल ज़ेनिक्स, जिसका आयोजन जॉर्जिया, मोलदोवा, रूस और दक्षिण अफ्रीका की 11 साई

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 32837

कोविड महामारी में ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट लगातार अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस मे

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31438

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 31104

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

कोविड-19 के नए वैरिएंट्स का पता लगाने में वायरस सीक्वेंसी बहुत अहम: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. January 13 2023 29626

डॉक्टर टैड्रॉस याद करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी उत्पन्न करने वाले वायरस SARS-CoV-2 की प्रथम सीक्

इस तरह करें कर्ली बालों की देखभाल

इस तरह करें कर्ली बालों की देखभाल

आरती तिवारी September 01 2022 37341

स्मार्ट और डिफरेंट लुक पाने के लिए ज्यादातर लोग अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करना पसंद करते हैं। वहीं घ

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2026 1827

पल्मोनरी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है और तब होती है ज

Login Panel