देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अपनी पसंद के हेल्थ लॉकर में रखिये

एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां यूपी के दो करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट धारक ई-संजीवनी के माध्यम से बनाए गए अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सीधे अपनी पसंद के हेल्थ लॉकर में लिंक और स्टोर कर सकते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 08 2022 Updated: June 08 2022 23:57
0 32369
अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अपनी पसंद के हेल्थ लॉकर में रखिये प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के जरिए केंद्र सरकार बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। ई-संजीवनी (e-Sanjeevani) के जरिए पहले से ही लोग ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श कर रहे हैं। इसे आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) से भी जोड़े जाने से उत्तर प्रदेश के तकरीबन दो करोड़ लोगों को फायदा होगा। 


उपयोगकर्ता को सुविधा - User convenience
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने अपनी प्रमुख योजना- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के साथ ई-संजीवनी के एकीकरण की घोषणा की है। यह एकीकरण स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टेलीमेडिसिन (telemedicine) सेवा ई-संजीवनी के मौजूदा उपयोगकर्ताओं को आसानी से अपना आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट ( एबीएचए) बनाने और डॉक्टरी सलाह, लैब रिपोर्ट जैसे अपने मौजूदा स्वास्थ्य रिकॉर्ड (health records) को जोड़ने और प्रबंधित करने आदि के लिए इसका उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है। 

उपयोगकर्ता ई-संजीवनी पर डॉक्टरों (doctors) के साथ अपने हेल्थ रिकॉर्ड को साझा करने में भी सक्षम होंगे जो बेहतर नैदानिक निर्णय लेने और देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। यानि अब ई-संजीवनी के उपयोगकर्ता अपना 14-अंक का अद्वितीय आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) बना सकते हैं और अपने मौजूदा स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। यह ई-संजीवनी के मौजूदा उपयोगकर्ताओं को आसानी से अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता बनाने और अपने मौजूदा स्वास्थ्य रिकॉर्ड को लिंक और प्रबंधित करने की अनुमति देगा।


डिजिटल हेल्थ अकाउंट धारक को होगा फायदा - Digital health account holder will be benefitted
इस एकीकरण के महत्व के बारे में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के मिशन निदेशक डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि “एबीडीएम का लक्ष्य भारत में मौजूदा डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों और हितधारकों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए डिजिटल हाईवेज का निर्माण करना है। एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां यूपी के दो करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट धारक ई-संजीवनी के माध्यम से बनाए गए अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सीधे अपनी पसंद के हेल्थ लॉकर (health locker) में लिंक और स्टोर कर सकते हैं। उपयोगकर्ता अपने पहले से जुड़े हेल्थ रिकॉर्ड को ई-संजीवनी पर डॉक्टरों के साथ साझा कर सकते हैं, जिससे पूरी परामर्श प्रक्रिया कागजरहित (paperless) हो जाएगी।


ई-संजीवनी सर्विस दो वेरिएंट में सुविधा - E-Sanjeevani service facility in two variants
ई-संजीवनी सर्विस दो वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला ई-संजीवनी आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (AB-HWC)- डॉक्टर-टू-डॉक्टर टेलीमेडिसिन सेवा है, जिसके माध्यम से एचडब्ल्यूसी में जाने वाले लाभार्थी डॉक्टरों, विशेषज्ञों (Specialists), अस्पताल (Hospitals), मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges) से जुड़ सकते हैं जो तृतीयक स्वास्थ्य सुविधा में हो सकते हैं। यह सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों (rural areas) और पृथक समुदायों में सामान्य और विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फिर पहले की तरह सेमिनार में शामिल हो सकेंगे चिकित्सक

फिर पहले की तरह सेमिनार में शामिल हो सकेंगे चिकित्सक

आरती तिवारी August 08 2023 31944

केजीएमयू के डॉक्टरों को अब सरकारी खर्च पर देश-विदेश में होने वाले सेमिनारों में शामिल होने के लिए ज्

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

आरती तिवारी February 26 2023 62208

एक महिला ने अपने 22 वर्षीय बेटे को अपनी एक किडनी दान कर दी। इससे उसे नया जीवन मिला। किंग जॉर्ज मेडिक

संचारी रोगों के खिलाफ ‘महाअभियान’ की शुरूआत

संचारी रोगों के खिलाफ ‘महाअभियान’ की शुरूआत

विशेष संवाददाता July 02 2023 32969

से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने अपने द्वारा गोद लिए सामुदायिक स्

कानपुर में डेंगू और डायरिया से हालात गंभीर, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

कानपुर में डेंगू और डायरिया से हालात गंभीर, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह October 18 2022 26490

रावतपुर गांव के सुरेंद्र नगर में स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने 1670 घरों का सर्वे किया। इसमें नौ लो

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 34170

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 6

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चीन में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

हे.जा.स. February 10 2022 31050

चीन के निंगबो विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 147 याचिकाकर्ता छात्रों ने अदालत को बताया

दवाइयों की कमी मिलने पर अधिकारियों से नाराज़ हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

दवाइयों की कमी मिलने पर अधिकारियों से नाराज़ हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी January 08 2023 22079

डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि उप्र मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी वेयर हाउस में हफ्ते भर मे

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थी महारानी एलिजाबेथ, जानिए क्या होती है इसमें दिक्कत 

हे.जा.स. September 10 2022 35813

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें महारानी लंबे समय से एपिसोडिक मोबिलिटी नामक बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमार

डी फार्मा करके दवा के क्षेत्र में बनाएँ सुनहरा भविष्य।

डी फार्मा करके दवा के क्षेत्र में बनाएँ सुनहरा भविष्य।

अखण्ड प्रताप सिंह November 20 2021 52467

स्टूडेंट को दवा विज्ञान के चिकित्सा क्षेत्र में अपना करियर बनाना है उनके लिये ये कोर्स बहुत अच्छा है

पटना में डेंगू का डंक, इन जिलों में मिले केस

पटना में डेंगू का डंक, इन जिलों में मिले केस

विशेष संवाददाता September 15 2022 39599

बिहार के जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को जिले में एक

Login Panel