देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कैंसर सेवाओं के विस्तार के लिए कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और लोहिया अस्पताल में समझौता 

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे आम कैंसर मुंह का कैंसर (25,000 प्रतिवर्ष), स्तन कैंसर (15,000 प्रतिवर्ष) एवं सर्वाइकल कैंसर (15,000प्रतिवर्ष) हैं। इनमें से अधिकांश कैंसर के मामलों की पहचान बाद के चरण में की जाती है जिससे कि उपचार अत्यंत कठिन एवं महंगा हो जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 20 2023 Updated: January 20 2023 02:40
0 93297
कैंसर सेवाओं के विस्तार के लिए कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और लोहिया अस्पताल में समझौता  कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और लोहिया अस्पताल में समझौता 

लखनऊ। लखनऊ में कम्यूनिटी ऑन्कोलॉजी सेवाओं का विस्तार करने के लिए कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान लखनऊ और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कम्युनिटी ऑन्कोलॉजी का लक्ष्य कैंसर की रोकथाम और कैंसर को शुरुआती स्टेज पर पहचान करने में सशक्त बनाना है। इसका उद्देश्य कैंसर की पहचान जल्दी करना एवं सामान्य कैंसर के लक्षणों और कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना है। 

प्रो. सोनिया नित्यानंद निदेशक डॉ. आरएमएलआईएमएस (RMLIMS) ने बताया कि मरीजों की वर्तमान स्थिति देखते हुए भारत में भविष्य में कैंसर के मरीजों (cancer patients) की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए भारत में कैंसर की रोकथाम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भारत में अधिकांश मुंह के कैंसर (oral cancer) तम्बाकू छोड़ने से एवं सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) एचपीवी टीकाकरण (HPV vaccination) की मदद से रोके जा सकते हैं। 

उन्होंने कम्यूनिटी ऑन्कोलॉजी सेवाओं (community oncology services) और दो प्रमुख संस्थानों के बीच एमओयू की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि दोनों संस्थान मिलकर कम्यूनिटी एवं प्रीवेनटिव ऑन्कोलॉजी (preventive oncology) के माध्यम से कैंसर ग्रसित गंभीर मरीजों की संख्या को काफी कम किया जा सकता है। डॉ. आरएमएलआईएमएस एवं केएसएसएससीआई (KSSSCI) दोनों संस्थान अन्य रोगियों की अच्छी देखभाल के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहेगे। उन्होंने डॉ. मनीष के. सिंह और उनकी पूरी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी अच्छा काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। 

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान (Kalyan Singh Super Specialty Cancer Institute) के निदेशक प्रो आर. के. धीमन ने कैंसर की प्रारम्भिक स्टेज में पहचान करने की भूमिका पर जोर देते हुए  बताया कि कैंसर के लक्षणों (symptoms of cancer) के बारे में जागरुकता बढ़ाकर इसके शुरुआती चरण में ही कम किया जा सकता है। जिसके फलस्वरूप राज्य में कैंसर के मरीजों की संख्या के साथ मौतों (deaths) की संख्या को भी कम किया जा सकता है। 

उन्होंने पिछले 1-2 वर्षों में कैंसर संबंधित सेवाएं प्रदान करने में केएसएसएससीआई की उपलब्धि के बारे में भी बताया कि केएसएसएससीआई में प्रतिमाह 4000 से अधिक मरीज को सर्जरी (surgery), रेडिएशन ( radiation chemotherapy) और कीमोथैरेपी (chemotherapy) की सेवाएं प्राप्त हो रहीं हैं। संस्थान में कैंसर का उपचार पाने वाले मरीजों की संख्या काफी तीव्र गति से बढ़ने की उम्मीद है। निदेशक केएसएसएससीआई ने डॉ. आयुष लोहिया और संस्थान की पूरी टीम को इस एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर करने के लिए बधाई दी और इस विभाग के द्वारा कम्यूनिटी ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में आगे कामकरने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे की लोगों को इस जटिल रोग से मुक्ति मिले। 

लखनऊ के डॉ. आरएमएलआईएमएस के डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि भारत में हर साल कैंसर से 13 लाख से अधिक मामले और 8 लाख मौतें होती हैं, उत्तर प्रदेश में कैंसर के मामलों और मौतों के संबंधित आंकड़े क्रमशः 2 लाख और 1.4 लाख हैं। इनमें से भारत में होने वाले लगभग 50 प्रतिशत कैंसर को रोका जा सकता है।

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे आम कैंसर मुंह का कैंसर (25,000 प्रतिवर्ष), स्तन कैंसर (15,000 प्रतिवर्ष) एवं सर्वाइकल कैंसर (15,000प्रतिवर्ष) हैं। इनमें से अधिकांश कैंसर के मामलों की पहचान बाद के चरण में की जाती है जिससे कि उपचार अत्यंत कठिन एवं महंगा हो जाता है।कैंसर ग्रसित रोगियों की पीड़ा कम करने के लिए एवं कैंसर मुक्त करने लिए प्रारम्भिक स्टेज में कैंसर ग्रसित मरीजों की पहचान करना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम के अन्त में डा आयुष लोहिया द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

श्वेता सिंह August 22 2022 37661

मार्केट में कई तरह के प्रोटीन पाउडर हैं, जिनमें अक्सर मिलावट की खबरें आती हैं। जाहिर है इस तरह के उत

देश में बिना लक्षण वाले टीबी के मरीज़ों की होगी जांच 

देश में बिना लक्षण वाले टीबी के मरीज़ों की होगी जांच 

एस. के. राणा March 06 2025 167218

टीबी से जुड़े कोई विशेष लक्षण जैसे खांसी या कफ दिखाई नहीं देते हैं। इसे सब क्लिनिकल टीबी कहा जाता है

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 14 2021 27902

15 एवं 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को एक दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री

वाराणसी में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, 20 व 21 अगस्त को होगी मॉकड्रिल

वाराणसी में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, 20 व 21 अगस्त को होगी मॉकड्रिल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 28130

जिले की कोविड लैब के अनुसार 2212 सैंपल की जाँच रिपोर्ट में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 12 म

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी October 11 2022 32601

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 5 से 6 मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं पि

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

हे.जा.स. October 21 2021 25817

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरर

सहारा हास्पिटल ने बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी कर बचाई जान

सहारा हास्पिटल ने बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी कर बचाई जान

हुज़ैफ़ा अबरार January 03 2023 35333

धैर्य के माता पिता ने बताया कि जब वह 2 महीने का था, तब उसको निमोनिया हुआ और उसे बुखार आया। स्थानीय ड

अब शिमला में स्क्रब टाइफस का कहर। 

अब शिमला में स्क्रब टाइफस का कहर। 

हे.जा.स. July 27 2021 35536

स्क्रब टायफस के ज्यादातर मरीज पहाड़ी इलाकों में ही पाए जाते हैं। यह एक जीवाणुजनित संक्रमण है, जिससे

बदले जाएंगे देश के सभी 23 एम्स के नाम

बदले जाएंगे देश के सभी 23 एम्स के नाम

श्वेता सिंह August 22 2022 32968

अभी तक देश के लगभग सभी एम्स अपने सामान्य नाम से जाने जाते थे लेकिन अब जल्द ही देशभर के 23 अखिल भारती

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मचारी महानिदेशालय का करेंगे घेराव

रंजीव ठाकुर July 10 2022 29438

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर की लगी हुई आग बुझने की जगह भड़कती ही जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग के सम

Login Panel