देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

कोंडागांव जिला अस्पताल में नक्सल प्रभावित कुधूर गांव की गुमियापाल निवासी 20 वर्षीय पार्वती नाग के पेट का सफल ऑपरेशन कर 11 किलो से अधिक वजन का ट्यूमर (tumor) निकाला गया।

विशेष संवाददाता
February 08 2023 Updated: February 08 2023 19:08
0 38535
डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

कोंडागांव। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं (health facilities) को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल के बाद कोंडागांव जिले (Kondagaon District) की तस्वीर बदल रही है। इस बीच डॉक्टरों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वहीं अब स्वास्थ्य सुविधाएं जिले के अंदरूनी क्षेत्रों तक भी पहुंच रही है और ग्रामीणों में इन स्वास्थ सेवाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। जिससे स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में कोंडागांव जिले में कई बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में कोंडागांव जिला अस्पताल में नक्सल प्रभावित कुधूर गांव की गुमियापाल निवासी 20 वर्षीय पार्वती नाग के पेट का सफल ऑपरेशन कर 11 किलो से अधिक वजन का ट्यूमर (tumor) निकाला गया। ऐसा पहली बार है जब कोंडागांव जिला ही नहीं पूरे बस्तर संभाग में 11 किलो से अधिक वजन के ट्यूमर को सफल ऑपरेशन (successful operation) के बाद निकाला गया है।

 

बता दें कि पहले बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए कोंडागांव के लोगों को प्रदेश की राजधानी या पड़ोसी राज्यों के विशाखापट्टनम, हैदराबाद, नवरंगपुर  इत्यादि के महंगे अस्पताल (expensive hospital) के ही भरोसे उपचार संभव हो पाता था। इन महंगे अस्पतालों तक जिले के दूरस्थ क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीणों की पहुंच कोसों दूर थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2023 100422

डॉ.फरहा अरशद ने बताया कि अगर स्तन सम्बंधी कोई समस्या है तो इलाज कराने से पहले उसकी जांच करानी चाहिए।

डायबिटीज के लक्षण, कारण, दुष्प्रभाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानिये  डॉ. के. एस. बराड़ से

डायबिटीज के लक्षण, कारण, दुष्प्रभाव और इलाज के बारे में विस्तार से जानिये डॉ. के. एस. बराड़ से

लेख विभाग April 28 2022 44649

जब शरीर के पैन्क्रियाज में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खू

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिला नहीं

एस. के. राणा June 10 2022 39643

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अनंतकाल के लिए नहीं चल सकती है और

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

सौंदर्या राय July 12 2022 32063

चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम ह

देहरादून के बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें लगीं

देहरादून के बेस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें लगीं

विशेष संवाददाता March 11 2023 24536

जिले में डायलिसिस के लिए 4 नई मशीनें आई हैं। पहले सिर्फ 3 मशीनें थीं। इस तरह जिले में अब डायलिसिस के

डॉ. एच. पी. सिन्हा से समझिये ब्रेन ट्यूमर को

डॉ. एच. पी. सिन्हा से समझिये ब्रेन ट्यूमर को

लेख विभाग June 08 2022 43786

मस्तिष्क और केंद्रीय स्नायुतंत्र का ट्यूमर बच्चों में दूसरा सबसे अधिक दिखने वाला कैंसर है, यह बच्चों

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट

विशेष संवाददाता March 28 2023 67327

हिमाचल में कोरोना वायरस के साथ अब नए वायरस H3N2 इन्फ्लूएंजा ने दहशत फैला दी है। प्रदेश के स्वास्थ्य

चिकित्सा पर्यटन बाजार का वैश्वीकरण

चिकित्सा पर्यटन बाजार का वैश्वीकरण

लेख विभाग October 03 2022 37066

पिछले कुछ दशकों से चिकित्सा, प्रौद्यौगिकी, पूंजीगत वित्त पोषण और विनियामक ढांचे में अंतरराष्ट्रीय व्

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

विश्व के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से सरकार चिंतित, उठाये एहतियाती कदम

एस. के. राणा March 18 2022 32632

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कोरोना को ल

बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज

Login Panel