देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी अब ओपीडी की सुविधा

झारखंड के धनबाद में 170 करोड़ रुपए से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही ओपीडी सेवा शुरू होगी। इसके लिए एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने कवायद भी शुरू कर दी

विशेष संवाददाता
February 08 2023 Updated: February 08 2023 17:58
0 33839
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी अब ओपीडी की सुविधा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

धनबाद। झारखंड के धनबाद में 170 करोड़ रुपए से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (Super Specialty Hospital) में जल्द ही ओपीडी सेवा शुरू होगी। इसके लिए एसएनएमएमसीएच प्रबंधन (SNMMCH Management) ने कवायद भी शुरू कर दी है। अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने के बाद मेडिकल कॉलेज (Medical college) और अस्पताल में मौजूदा स्पेशियलिटी विभाग (specialty department) के साथ-साथ संचालित अन्य विभागों के ओपीडी को शुरू करने पर मंथन किया जा रहा है।

 

मेडिकल कॉलेज (Medical college) और अस्पताल के पुराने भवन में संचालित ओपीडी (OPD) को सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग में शिफ्ट करने में आ रही अड़चन, इसके लिए तत्काल क्या-क्या जरूरी बदलाव करने पड़ेंगे व इसकी तैयारी को लेकर कॉलेज प्रबंधन रोड मैप तैयार करने में जुट गया है। बताते चलें कि केंद्र की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (Prime Minister Health Protection Scheme) फेज 3 के तहत धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जा रहा है।

 

हालांकि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अलग-अलग कारणों से 2 साल से भी अधिक लेट चल रही है। अस्पताल का बिल्डिंग बनकर लगभग तैयार है। अस्पताल में 8 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर (operation Theatre) भी बन चुके हैं। कैथलैब तकनीकी (cathlab technical) रूप से कार्य के लिए तैयार है। कई मशीनें और उपकरण भी लग चुके हैं। वहीं कई उपकरणों के लगाए जाने की प्रकिया भी चल रही है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार (Central government) की ओर से अस्पताल को शुरू करने का दबाव है। वहीं राज्य स्तर से भी अस्पताल जल्द शुरू करने का प्रेशर है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पांच करोड़ किशोर-किशोरियों और 28 लाख गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगी

पांच करोड़ किशोर-किशोरियों और 28 लाख गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगी

एस. के. राणा February 09 2022 32333

देश में अब तक 171 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी हैं।

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2022 24239

बीते 24 घंटे में कोविड के 236 नए केस सामने आए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 1087

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स: लोहिया अस्पताल में हुआ सीएमई का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 23 2022 31298

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीगल ओपिनियन ऑन राइट एन्ड डिफेन्स फॉर डॉक्टर्स नामक सी

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन

आरती तिवारी March 14 2023 24301

आरोग्य मेले में गर्भावस्था और प्रसव कालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया और निमोनिया के र

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

यूपी के इतने जिले फिर आए कोरोना की चपेट में, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

admin March 25 2023 21488

यूपी के 38 जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश भर में 44 नए पॉजिटि

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

श्वेता सिंह August 25 2022 40222

इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच

वैज्ञानिकों ने कोबरा सर्प के विष की विषैली क्रियाविधि के तंत्र का पता लगाया 

वैज्ञानिकों ने कोबरा सर्प के विष की विषैली क्रियाविधि के तंत्र का पता लगाया 

एस. के. राणा February 03 2023 48488

अन्य विषधर सर्पों के विष की तरह कोबरा सर्प विष भी प्रकृति में तंत्रिकातन्त्र पर विषाक्त प्रभावकारी

जानिए पोलियो का कारण, बचाव और इलाज़।

जानिए पोलियो का कारण, बचाव और इलाज़।

लेख विभाग October 24 2021 58964

पोलियो को एक बहुत ही घातक बीमारी के रूप में माना जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से एक व्यक्ति से दूसरे

कोविड-19 की पहली लहर में भारत में एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ा: अध्ययन

कोविड-19 की पहली लहर में भारत में एंटीबायोटिक का दुरुपयोग बढ़ा: अध्ययन

हे.जा.स. July 03 2021 35554

भारत में कोविड-19 के चरम पर होने यानी जून 2020 से सितंबर 2020 के दौरान वयस्कों को दी गयी एंटीबायोटिक

सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा लोहिया में में व्यावसायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा लोहिया में में व्यावसायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 756

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप जोड़ों में दर्द कम वजन, मोटापा , त्वचा संबंधी संक्रम

Login Panel