देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने आकस्मिक वार्ड, दवाई वितरण कक्ष को देखा। जहां सब कुछ ठीक मिला। यहां उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिये कि घायल और बीमार व्यक्तियों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए।

आरती तिवारी
August 21 2022 Updated: August 21 2022 16:00
0 32442
मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर कन्नौज जिला अस्पताल में मरीज़ के साथ

कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर दो दिवसीय दौरे पर कन्नौज पहुंचे। जहां मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दरअसल अनिल राजभर को पहुंचने में देर हो गई थी। जिसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी बंद हो चुकी थी। ऐसे में मरीजों के अलग-अलग वार्ड और कोविड वार्ड का मंत्री ने जायजा लिया। अस्पताल के गेट पर सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने अस्पताल स्टाफ के साथ उनको गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने गए। जहां पर भर्ती दो मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री को अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखीं।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती कुपोषित बच्चों की जानकारी की। कुपोषित बच्चों की मां से मिलकर बच्चों को दो सप्ताह तक जिला अस्पताल में भर्ती रखने की सलाह दी। कैबिनेट मंत्री ने एनआरसी वार्ड के सामने बने जिरियाट्रिक वार्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां भर्ती गुलरियनपुर्वा गांव निवासी रामकेश (60) से मिलकर अस्पताल में दी जाने वाली चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसने बताया कि उसके फेफड़े जाम हैं। जिसका इलाज करवाने के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुआ है। उससे इलाज के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया है। अस्पताल में उसको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

बता दें कि अस्पताल का निरीक्षण कर मंत्री अनिल राजभर मीडिया के सामने भी मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की जमकर तारिफ की। उन्होंने कहा कि 75 साल की कमियों को सरकार पूरा करने में जुटी हुई है। वहीं डॉक्टरों की कमी पर कहा कि इसके लिये सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनवा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आनंद सिंह April 13 2022 33771

उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माण इकाई बेहद कम है, इस नई इकाई के खुलने से राज्य का भला हो

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2021 38362

वा जारी रखने की जरूरत होती है जब तक कि आपका डॉक्टर इसे बंद करने के लिए न कहे। इसलिए टीबी से डरें नही

नियोकोव वायरस के खतरे को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लोगों के सामने रखा जा रहा है: वैज्ञानिकों

नियोकोव वायरस के खतरे को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लोगों के सामने रखा जा रहा है: वैज्ञानिकों

एस. के. राणा January 29 2022 29999

दुनियाभर में कोरोनावायरस के अलग-अलग वैरिएंट्स ने तबाही मचाना जारी रखा है। ज्यादातर देशों में फिलहाल

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

आनंद सिंह February 08 2022 26106

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के केवल 30 नए मरीज मिले

कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह में की गई मॉक ड्रिल

कोरोना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह में की गई मॉक ड्रिल

हे.जा.स. April 10 2023 31530

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल की गई इस दौरान सिविल अस्पताल की प्राइमरी मेडिक

18+ वालों को रविवार से बूस्टर डोज, रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी नहीं

18+ वालों को रविवार से बूस्टर डोज, रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी नहीं

विशेष संवाददाता April 09 2022 19481

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि बूस्टर डोज के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यक

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार November 10 2021 27168

सेहत का खास ख्याल रखने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

मिट्टी में बढ़ रहे खारेपन से बढ़ेगी वैश्विक ख़ाद्य समस्या।

मिट्टी में बढ़ रहे खारेपन से बढ़ेगी वैश्विक ख़ाद्य समस्या।

हे.जा.स. December 04 2021 27817

मृदा या मिट्टी के खारेपन से तात्पर्य मिट्टी में नमक के अत्यधिक स्तर का पाया जाना है, जिससे पौधों और

विदेशी चिकित्सा संस्थानों से वापस लौटे छात्रों को नहीं मिली राहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने दिया अधिनियम का हवाला

विदेशी चिकित्सा संस्थानों से वापस लौटे छात्रों को नहीं मिली राहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने दिया अधिनियम का हवाला

विशेष संवाददाता July 24 2022 26165

विदेश से युद्ध या महामारी के कारण देश वापस लौटे मेडिकल छात्रों को केन्द्र सरकार कोई राहत नहीं देने ज

राजकीय नर्सेज संघ ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

राजकीय नर्सेज संघ ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2021 39920

महानिदेशक ने मांग पत्र पर गौर करते हुए, बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक प्रशिक्षण हेतु चिकित्सा विभाग की

Login Panel