देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया: एंडोक्राइन सर्जरी विभाग में 4 किग्रा के कैंसरयुक्त स्तन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

मरीज पूर्व में दो बार अन्य चिकित्सा संस्थानों में ऑपरेशन करा चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद ट्यूमर दोबारा विकसित हो गया था। ट्यूमर का अत्यधिक बड़ा आकार उसमें आंतरिक रक्तस्राव एवं संक्रमण के कारण मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। रक्तस्राव के चलते मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर घटकर मात्र 4 ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया था। ऐसी गंभीर स्थिति में ऑपरेशन करना अत्यंत जोखिमपूर्ण था। इसलिए सर्जरी से पहले मरीज के हीमोग्लोबिन स्तर को सुधारने तथा उनकी सामान्य स्थिति को स्थिर करने के लिए आवश्यक उपचार किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 11 2026 Updated: November 11 2026 01:24
0 0
लोहिया: एंडोक्राइन सर्जरी विभाग में 4 किग्रा के कैंसरयुक्त स्तन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन Successful Surgery Cancerous Breast Lohiya Institute Lucknow

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (डॉ. आरएमएलआईएमएस), लखनऊ के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने 48 वर्षीय महिला के स्तन में विकसित 4 किलोग्राम वजनी विशाल एवं पुनरावर्ती कैंसरयुक्त फाइलोड्स ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। मरीज पूर्व में दो बार अन्य चिकित्सा संस्थानों में ऑपरेशन करा चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद ट्यूमर दोबारा विकसित हो गया था। ट्यूमर का अत्यधिक बड़ा आकार उसमें आंतरिक रक्तस्राव एवं संक्रमण के कारण मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। रक्तस्राव के चलते मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर घटकर मात्र 4 ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया था। ऐसी गंभीर स्थिति में ऑपरेशन करना अत्यंत जोखिमपूर्ण था। इसलिए सर्जरी से पहले मरीज के हीमोग्लोबिन स्तर को सुधारने तथा उनकी सामान्य स्थिति को स्थिर करने के लिए आवश्यक उपचार किया गया। इसके बाद एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक 35 & 25 सेन्टीमीटर, 4 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को निकाल दिया।

ट्यूमर का आकार उसकी कैंसरयुक्त प्रकृति पूर्व में दो बार की गई सर्जरी तथा रक्तस्राव एवं संक्रमण के कारण यह ऑपरेशन चिकित्सकीय दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण था। दीपावली के पर्व के दौरान भी संस्थान की टीम ने मरीज के उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस सर्जरी में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग से डॉ. अश्विनी राहलकर एवं डॉ. सर्राह इदरीस शामिल रहीं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. स्मारिका डॉ. शशांक डॉ. प्रतिष्ठि एवं डॉ. आकृति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं नर्सिंग अधिकारियों गीता मंतशा एवं विमला का सराहनीय सहयोग रहा। यह उपलब्धि संस्थान के चिकित्सकों एनेस्थीसिया विशेषज्ञों एवं नर्सिंग स्टाफ के बीच उत्कृष्ट समन्वय चिकित्सकीय दक्षता और मरीजों के प्रति समर्पण को दर्शाती है। लोहिया संस्थान जटिल रोगों के उपचार हेतु उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

औषधियां जीवन देती हैं और फार्मेसिस्ट औषधियों को जीवन देते हैं: फार्मेसिस्ट दिवस विशेष

औषधियां जीवन देती हैं और फार्मेसिस्ट औषधियों को जीवन देते हैं: फार्मेसिस्ट दिवस विशेष

रंजीव ठाकुर September 25 2022 28893

फार्मेसिस्ट दिवस पर स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व चेयरमैन और फार्मेसिस्ट फेडरेश

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

सहारा हॉस्पिटल में तीमारदारों के लिए विश्रामालय की सुविधा शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2022 32243

हॉस्पिटल में तीमारदारों (मरीज के परिजनों) के ठहरने की पहले से व्यवस्था है। इस नये तरह के विश्रामालय

कतरास धर्मशाला में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

कतरास धर्मशाला में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विशेष संवाददाता February 10 2023 34945

कतरास धर्मशाला में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी दूर-दूर से लोग आए जिनकी फ्री में जांच की गई।

लोहिया में रेटिनल लेजर यूनिट का उद्घाटन एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी पर सम्मेलन-सह-कार्यशाला

लोहिया में रेटिनल लेजर यूनिट का उद्घाटन एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी पर सम्मेलन-सह-कार्यशाला

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 623

डायबिटिक रेटिनोपैथी मधुमेह की एक गंभीर जटिलता है, जिसके कारण समय पर निदान एवं उपचार न होने पर दृष्टि

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

श्वेता सिंह November 11 2022 36377

पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में

देश में बढ़ रहा है एडिनोवायरस का खतरा

देश में बढ़ रहा है एडिनोवायरस का खतरा

अखण्ड प्रताप सिंह April 27 2023 33299

मिली जानकारी के मुताबिक एडिनोवायरस इस तरह का वायरस है जो आपके शरीर को धीरे-धीरे बीमार करता है और बाद

गोरखपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी September 11 2022 26666

गोरखपुर में रहस्यमयी वायरल फीवर का कहर है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा 10 साल से कम उम्र के बच्चे आ र

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

रंजीव ठाकुर September 08 2022 23850

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु राजभवन में किशोरियों के वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित हुआ। प्रमुख स

व्यवहारिक समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ

व्यवहारिक समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ

रंजीव ठाकुर April 23 2022 31729

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्र

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

एस. के. राणा January 20 2022 26017

देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 9,287 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में लगभग

Login Panel