देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

निमोनिया, दस्त का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध :डॉ. मिलिंद वर्धन

बदलते मौसम में छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे दस्त और निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। यदि अभिभावक प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर तुरंत आशा, एएनएम या नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य इकाई से संपर्क करें तो बच्चे को गंभीर स्थिति में जाने से रोका जा सकता है। समय पर ओआरएस, जिंक और आवश्यक दवाओं से अधिकतर मामलों में बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 11 2026 Updated: November 11 2026 11:37
0 98
निमोनिया, दस्त का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध :डॉ. मिलिंद वर्धन Image of Diarrhea effected child

लखनऊ। बदलते मौसम में बरती जा रही लापरवाही बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। खानपान में गड़बड़ी व सफाई की अनदेखी के चलते डायरिया व निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस और जिंक की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं तथा बच्चों के लिए आवश्यक जांच एवं उपचार की व्यवस्था है। इसलिए इन दोनों बीमारियों के लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अपने बच्चों को दिखाएं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि बदलते मौसम में छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे दस्त और निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। यदि अभिभावक प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर तुरंत आशा, एएनएम या नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य इकाई से संपर्क करें तो बच्चे को गंभीर स्थिति में जाने से रोका जा सकता है। समय पर ओआरएस जिंक और आवश्यक दवाओं से अधिकतर मामलों में बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। 


  
विशेषज्ञों के अनुसार पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में होने वाली मृत्यु का लगभग 15–20% हिस्सा दस्त और निमोनिया से जुड़ा होता है। अच्छी बात यह है कि ओआरएस, जिंक और समय पर उपचार से दस्त के 90% से अधिक मामलों का प्रभावी प्रबंधन संभव है, वहीं निमोनिया की शीघ्र पहचान से जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। डॉ. मिलिंद ने बताया कि दस्त होने पर तुरंत ओआरएस घोल देना प्रारंभ करें तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर 14 दिन तक जिंक की गोली देना सुनिश्चित करें। बार-बार स्तनपान जारी रखें और बच्चे को पर्याप्त तरल पदार्थ दें। निमोनिया के लक्षण दिखते ही देरी न करें। घर पर इलाज करने या झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेने से स्थिति बिगड़ सकती है। समय पर इलाज से अधिकतर बच्चों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।  


डायरिया के प्रमुख लक्षण

• बार-बार पतला या पानी जैसा मल आना
• उल्टी होना
• तेज प्यास लगना
• मुंह व जीभ का सूखना
• पेशाब कम आना
 
 
निमोनिया के प्रमुख लक्षण

• तेज बुखार
• खांसी के साथ तेज या कठिन सांस लेना
• सांस लेते समय सीने का धँसना
• बच्चे का दूध या भोजन ठीक से न लेना
• अत्यधिक सुस्ती या प्रतिक्रिया में कमी

• लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य इकाई पर दिखाएं अपने बच्चे को 
• बदलते मौसम में बच्चों पर दें विशेष ध्यान तो अस्पताल जाने की नौबत भी नहीं आएगी 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एंटी-एजिंग क्रीम में मौजूद ये नेचुरल चीजें करती हैं त्वचा की देखभाल में मदद

एंटी-एजिंग क्रीम में मौजूद ये नेचुरल चीजें करती हैं त्वचा की देखभाल में मदद

श्वेता सिंह October 13 2022 33628

रेटिनॉल एक एंटी-एजिंग क्रीम है जिसमें विटामिन ए कंपाउंड होता है। क्रीम में रेटिनॉल की मौजूदगी उम्र ब

आंखों की समस्याओं के लक्षण और बचाव, जानिये  डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल से

आंखों की समस्याओं के लक्षण और बचाव, जानिये डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल से

लेख विभाग August 15 2022 37142

किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के डॉ सिद्धार्थ अग्रवाल बतातें हैं कि अगर आंखों में कोई दिक्क

NHM का फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 17 फरवरी तक चलेगा

NHM का फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 17 फरवरी तक चलेगा

आरती तिवारी February 07 2023 38776

NHM के महाप्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि 2030 तक फाइलेरिया को खत्म करना है, अगर एक भी व्यक्ति छूटेगा

महामारी की चुनौतियों के समाधान का मार्गदर्शन करेगी द रियल क्राइसेस पुस्तक।

महामारी की चुनौतियों के समाधान का मार्गदर्शन करेगी द रियल क्राइसेस पुस्तक।

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2021 21383

अपनी शिक्षाओं को किसी भी प्रकार की त्रुटि के बिना भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने और उपलब्ध कराने

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

लेख विभाग November 18 2021 29336

दिल के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम खतरनाक माना जाता है। स्टडीज के मुताबिक इस मौसम में हार्ट अटैक,

टीबी से डरना नहीं बल्कि बचना है: डॉ. सूर्यकांत

टीबी से डरना नहीं बल्कि बचना है: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार March 29 2022 50351

डॉ. सूर्यकांत ने ऑटो चालकों को सलाह दी कि ऑटो चलाते समय मास्क (mask) का जरूर इस्तेमाल करें, यह टीबी,

मिठाई पर नकली चांदी का वर्क खाने से लिवर और किडनी को खतरा

मिठाई पर नकली चांदी का वर्क खाने से लिवर और किडनी को खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार October 28 2026 609

वर्क में एल्युमिनियम या अन्य अनुपयुक्त धातुओं का इस्तेमाल किए जाने की आशंका रहती है। विशेषज्ञों के अ

बेमौसम मौसम बारिश से कोरोना के साथ ही फ़ैल सकता है डेंगू-मलेरिया| 

बेमौसम मौसम बारिश से कोरोना के साथ ही फ़ैल सकता है डेंगू-मलेरिया| 

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 27142

बरसात में पानी के भराव के कारण मच्छर अधिक पनपते हैं। ऐसे में लोग जागरूक रहें। डेंगू का लार्वा साफ ठह

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

फार्मासिस्ट के सहारे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

आरती तिवारी July 03 2023 33643

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरैनिया गांधीनगर भरतपुर हजारा से है। जहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 14 2022 36038

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग के गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर के अधिकारियों की टीम ने ट

Login Panel