देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उपेक्षित रोगों के उन्मूलन में समुदाय का सहयोग जरूरी: मयंकेश्वर शरण सिंह

फाइलेरिया कालाजार जैसी उपेक्षित बीमारियों के उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन बिना समुदाय के सहयोग के इन बीमारियों का उन्मूलन नहीं हो सकता। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निर्णायक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चल रहा है। सब लोग दवा खाएं और अपने घर-परिवार के लोगों को भी दवा खिलवाएं। आपका भरपूर सहयोग मिलेगा तो हम इन बीमारियों का प्रदेश से उन्मूलन कर ले जाएंगे।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 11 2026 Updated: November 11 2026 17:24
0 413
उपेक्षित रोगों के उन्मूलन में समुदाय का सहयोग जरूरी: मयंकेश्वर शरण सिंह Image state health minister Mayankeshwar Sharan Singh

लखनऊ। फाइलेरिया, कालाजार जैसी उपेक्षित बीमारियों के उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन बिना समुदाय के सहयोग के इन बीमारियों का उन्मूलन नहीं हो सकता। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निर्णायक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चल रहा है। सब लोग दवा खाएं और अपने घर-परिवार के लोगों को भी दवा खिलवाएं। आपका भरपूर सहयोग मिलेगा तो हम इन बीमारियों का प्रदेश से उन्मूलन कर ले जाएंगे। स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने यह नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजीज (एनटीडी) दिवस के मौके पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कहीं। 

पीसीआई के सहयोग से लखनऊ विश्वविद्यालय के नए परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थिय़ों ने कैंपस में रैली निकाली और अपने साथियों को फाइलेरिया के बारे में जागरूक किया। बाद में धरवंतरी सभागार में आयोजित संगोष्ठी में राज्य मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कहा बिना बीमारी के किसी भी व्यक्ति को दवा खिलाना निश्चित तौर पर मुश्किल काम है लेकिन मच्छर जनित रोगों के मामले में और कोई उपाय भी नहीं है। फाइलेरिया एक बार हो जाए तो फिर इसका कोई इलाज नहीं है। इसलिए दवा खाना जरूरी है। उन्होंने कहा आईडीए अभियान को चलाने में वॉलंटियर की अहम भूमिका है। अंत में सभी को फाइलेरिया की दवा खाने की शपथ भी दिलाई गई। 

अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने राज्य मंत्री की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा उपेक्षित बीमारियों को खत्म कर पाना सिर्फ एक विभाग के बस का नहीं है। इसके लिए अंतरविभागीय समन्वय व समुदाय की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा हर उपेक्षित बीमारी के लिए अलग रणनीति बनानी होगी।  विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि 51 जिलों के 782 ब्लाक में फैली फाइलेरिया बीमारी अब 21 जिलों के 64 ब्लाक में सिमट गई है। यह स्वास्थ्य विभाग के संगठित काम को दर्शाता है। इसी तरह अन्य उपेक्षित बीमारियों के लिए भी काम करना होगा। गेट्स फाउंडेशन के उपनिदेशक डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी ने उपेक्षित बीमारियों के बारे में देश-प्रदेश की स्थिति रखी। उन्होंने बताया उपेक्षित रोगों के मामले में भारत विश्व में शीर्ष पर है। केंद्र व प्रदेश सरकार इस दिशा में बेहतरीन काम कर रही है। समुदाय का और सहयोग मिलेगा तो हम इन बीमारियों का उन्मूलन जल्द कर लेंगे। 

राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ ए.के, चौधरी ने फाइलेरिया व कालाजार की प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन, पाथ, सीफार और जीएचएस संस्थाओं के साथ-साथ 3335 वॉलंटियर जिनमें प्रधान कोटेदार फाइलेरिया मरीज़ एसएचजी सदस्य 853 गाँवों में फाइलेरिया और आईडीए के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं और सोशल मोबिलाइज़ेशन एक्टिविटी आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा पीसीआई के 84 वॉलंटियर भी जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के नए परिसर के निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह निदेशक संचारी रोग डॉ रेखारानी आईसीडीएस की डॉ. अनुपमा गेट्स फाउंडेशन के डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी एनएसएस की मंजू सिंह तथा फाइलेरिया व कुष्ठ रोग से जुड़े अधिकारियों औऱ सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग September 09 2023 96082

उबली मूंग दाल में विटामिन बी, फोलेट मैगनीज, फास्फोरस, आयरन होता है। इससे वह स्वास्थ्य में लाभदायक ह

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

बैरियाट्रिक सर्जरी में देर करने से बढ़ता है कोविड का खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार January 07 2021 21580

बैरियाट्रिक मरीज दूसरे मरीज़ों की तुलना में अधिक खास हैं क्योंकि उनमें हाइपरटेंशन, टाइप-2 डायबिटीज़,

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28817

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

इन राज्यों में पैर पसार चुका H3N2 वायरस

इन राज्यों में पैर पसार चुका H3N2 वायरस

एस. के. राणा March 17 2023 27323

दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। वहीं अब इस वायरस

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

कम उम्र वालो में भी बढ़ रहा है जोड़ों का दर्द

लेख विभाग October 13 2022 43242

आधुनिक विज्ञान का मानना है कि उम्र के साथ दोनों हड्डियों के बीच की लिक्विडिटी खराब हो जाती है। इससे

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

होम्योपैथी दवा पर फ़ैली धारणाओं का समाधान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2021 38355

होम्योपैथिक दवाइयाँ मेडिकल ऑक्सीजन का विकल्प नहीं हो सकती है परंतु यदि मेडिकल ऑक्सीजन के साथ प्रयोग

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

एस. के. राणा July 13 2021 30620

कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोस

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता, थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

विशेष संवाददाता August 09 2023 46249

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि राज्यव्यापी तालाबंदी हड़ताल लगातार 28वे दिन हम लोगों ने थाली बाजार का विरो

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

आरती तिवारी October 14 2022 29252

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्ल

कंडीशनर से बालों को कोमल, शाइनी और सुन्दर बनायें

कंडीशनर से बालों को कोमल, शाइनी और सुन्दर बनायें

सौंदर्या राय July 14 2022 37065

कंडीशनर के उपयोग से हम बालों को खराब होने से बचा सकते हैं | कंडीशनर 3 तरह के होते हैं - ट्रडिशनल कंड

Login Panel